Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसान कल्याण एवं आदिम जाति विकास मंत्री राम विचार नेताम अपने दिल्ली प्रवास के दौरान आज साेमवार काे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेन्द्र प्रधान से दिल्ली स्थित उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। मंत्री नेताम ने इस मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान को बताया कि जिला बलरामपुर-रामानुजगंज जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र है। शिक्षा की दृष्टि से रामानुगंज में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने हेतु क्षेत्रवासियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा निरंतर लंबे समय से मांग की जा रही है। मंत्री नेताम ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए रामानुजगंज में केंद्रीय…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है आज फिर मौसम विभाग ने अल्मोडा, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौडी गढ़वाल, उधमसिंहनगर में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य की सभी प्रमुख नदियों का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है और नदियां खतरे के निशान के पास बह रही हैं। वहीं, उत्तरकाशी के मातले से धराली की ओर हेली सेवाएं उड़ान नहीं भर पा रही हैं। यहां फिलहाल रेस्क्यू रुका हुआ है। बदरीनाथ मार्ग भूस्खलन के चलते बंद हैं वहीं, केदारनाथ यात्रा खराब मौसम के कारण रोकी गई है। गंगोत्री व यमुनोत्री यात्रा भी बंद है।…

Read More

नई दिल्ली। त्रिवेंद्रम से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 2455 रविवार शाम को एक बड़े हादसे से बाल-बाल बची। विमान में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, कई सांसद और सैकड़ों यात्री सवार थे। यह जानकारी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि फ्लाइट की शुरुआत ही देरी से हुई थी, लेकिन उड़ान भरने के करीब एक घंटे बाद अचानक तेज और अप्रत्याशित झटके (तूफ़ानी हवाओं के कारण) महसूस हुए। इसके बाद विमान के कप्तान ने उड़ान सिग्नल में खराबी की सूचना दी और विमान को चेन्नई की ओर मोड़ दिया।…

Read More

पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिला में सोमवार तड़के बरकंदाज टोली में 23 वर्षीय अजीत टोप्पो (पिता गुड्डू टोप्पो) का शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में पुलिस ने बरामद किया है। घटना सुबह करीब 5:15 से 5:30 बजे के बीच की है। पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा )रेलवे स्टेशन से लगभग 500 मीटर दूर ओवरब्रिज के सामने पोल संख्या 312/13 और 312/15 के बीच शव मिला। मिली जानकारी के अनुसार, अजीत टोप्पो सुबह अचानक घर से निकल गया था। परिजनों के कुछ समझने से पहले ही उन्हें सूचना मिली कि अजीत ने ट्रेन के आगे कटकर खुदकुशी कर ली है। अजीत के…

Read More

रांची। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ़ इंडिया (पीएलएफआई) का झारखंड बंद रविवार को आधी रात 12 बजे से शुरू हो गया है। जो सोमवार रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगा। बंद को लेकर पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी नक्सल प्रभावित जिलों के एसपी को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। पीएलएफआई के केंद्रीय कमिटी के सदस्य अमृत होरो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि छह अगस्त को गुमला पुलिस ने फर्जी एनकाउंटर में कमांडर मार्टिन केरकेट्टा को मार गिराया। इस घटना के विरोध में यह बंदी बुलाई गई है। यह भी लिखा है…

Read More

पलामू। डालटनगंज रेलवे स्टेशन के न्यू पार्किंग में रविवार रात नशे में धूत एक कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए आधा दर्जन यात्रियों को रौंद दिया। जख्मी यात्रियों में दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं। सूचना मिलने पर टीओपी 2 की पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया है। जख्मी यात्रियों को इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर में भेजा गया। दोनों बच्चों की स्थिति गंभीर बताई गई है। सभी यात्री हैदरनगर के रहने वाले हैं और डिज्नीलैंड मेला देखने के लिए पहुंचे थे। टीओपी 2 प्रभारी राकेश कुमार के अनुसार नशे में धूत कार…

Read More

जामताड़ा। झारखंड सरकार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापित करवाएगी। गुरुजी की आदमकद प्रतिमा जामताड़ा के चिरुडीह में लगवाई जाएगी और इसका नाम ‘स्टैच्यू ऑफ स्ट्रगल’ होगा। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में इसकी जनकारी दी। उन्होंने बताया कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने चिरुडीह से ही महाजनों के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंका था। इसी दौरान 1975 में चिरुडीह कांड हुआ, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी। यह मामला न्यायालय में चला, जिसमें गुरुजी को जेल भी…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय के सामने स्थित गौरव इंटरप्राइजेज नामक बिजली और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की दुकान में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। घटना ने घनी आबादी वाले इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। बताया जाता है कि सुबह स्थानीय लोगों ने दुकान के शटर के नीचे से धुआं और लपटें निकलते देख दुकानदार को सूचना दी। जब तक दुकान खोली गई, आग अंदर फैल चुकी थी। आग लगने के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही झारखंड अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।…

Read More

बलरामपुर। जिले के महराजगंज में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने की सूचना पर राजस्व विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की है। टीम ने जब्ती की कार्रवाई कर अतिक्रमणकारियों सख्त चेतावनी भी दी है। राजस्व विभाग से मिली जानकारी अनुसार, शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि, बलरामपुर जिले के ग्राम महराजगंज तहसील बलरामपुर की एक शासकीय भूमि खसरा नम्बर १५८४ रकबा ०.७६० हेक्टेयर पर ग्राम के एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। सूचना प्राप्त होते ही अनुभागीय अधिकारी राजस्व बलरामपुर द्वारा तत्काल एक टीम बनाया गया एवं नेतृत्व…

Read More

रांची। राज्य के 11 जिलों में 13 अगस्त को कई स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने रविवार को येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार जिन जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। उनमें झारखंड के दक्षिणी जिले और उत्तर-पूर्वी जिले शामिल है। दक्षिणी जिलों में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां, जबकि उत्तर पूर्वी जिलों में देवघर, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, गिरिडीह, गोड्डा और जामताड़ा के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश दुमका जिले के मसानजोर…

Read More