Browsing: Offbeat

नवरात्र और दीपावली से पहले रामानुजगंज के कुम्हार परिवारों के चाक तेजी से घूमने लगे हैं। दीये, कलश और पूजा सामग्री बनाने में जुटे कुम्हारों के सामने मिट्टी की उपलब्धता, बारिश और पारंपरिक चाक की मेहनत जैसी चुनौतियां हैं। उनका कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक चाक और मिट्टी की व्यवस्था मिले तो पुश्तैनी कला को आगे बढ़ाना आसान होगा।

नवादा से देवघर बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए गईं 54 वर्षीय पुष्पा देवी लापता हो गई हैं। परिजन और पुलिस उनकी तलाश में जुटे हैं। सूचना मिलने पर इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है: 9304432933, 9162064819, 9973229616।

बलरामपुर जिले के दूरस्थ धौरपुर गांव में बारिश के दिनों में स्कूल तक पहुंचना आसान नहीं है। दो महिला शिक्षिकाएं करीब तीन किलोमीटर पैदल रास्ता तय करने के बाद मोरन और इरिया नदी को पार कर स्कूल पहुंचती हैं। इनमें शिक्षिका कर्मिला टोप्पो कई बार अपनी 9 महीने की बेटी को गोद में लेकर नदी पार करती हैं। स्कूल में सिर्फ 9 बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन उनकी पढ़ाई जारी रखने के लिए दोनों शिक्षिकाएं हर दिन यह मुश्किल सफर तय करती हैं।

वाराणसी/हजारीबाग। काशी में देशभर के विद्वानों और ज्योतिषाचार्यों की मौजूदगी में हजारीबाग के डॉ. संजय सिंह के नाम एक के…

जिस पायलट ने 2019 में पाकिस्तानी F-16 का पीछा कर उसे मार गिराया और करीब 60 घंटे बाद पाकिस्तान से भारत लौटे, अब वही अभिनंदन वर्तमान यात्री विमान उड़ाते नजर आएंगे। 31 मार्च 2026 को वायुसेना से रिटायरमेंट के बाद उन्होंने अगस्त में FLY91 जॉइन कर ली है। वीर चक्र विजेता अभिनंदन अब कॉमर्शियल एविएशन में अपनी नई पारी शुरू कर चुके हैं।

बलरामपुर के रामानुजगंज में गणेशोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पश्चिम बंगाल से आए मूर्तिकार परिवार पीढ़ियों पुरानी कला को आगे बढ़ाते हुए मिट्टी से भगवान गणेश की प्रतिमाएं तैयार कर रहे हैं। इस बार करीब 60 से 65 प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं, जिनकी कीमत 1,500 से 8 हजार रुपये तक है। बढ़ती महंगाई ने मूर्तिकारों की लागत जरूर बढ़ा दी है, लेकिन प्रतिमाओं की मांग में कमी नहीं आई है।

18 अगस्त 2000 को लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया टेस्ट मैच महज दो दिनों में समाप्त हो गया। गेंदबाजों के दबदबे वाले इस मुकाबले में दो दिन के भीतर 31 विकेट गिरे और इंग्लैंड ने दो विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की।

16 अगस्त भारतीय क्रिकेट के इतिहास में उस यादगार जीत की तारीख है, जब विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर 151 रन से जीत दर्ज की थी। इसके साथ ही भारत ने इस मैदान पर अपनी तीसरी टेस्ट जीत हासिल की। जानिए इस ऐतिहासिक मुकाबले से जुड़े खास पल और 16 अगस्त की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं।

16 अगस्त का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ सकता है। कुछ लोगों के अटके काम पूरे होंगे और आर्थिक लाभ के रास्ते खुलेंगे, जबकि कुछ राशि वालों को विरोधियों, लेन-देन और पारिवारिक मतभेदों से सावधान रहना होगा। जानिए आज आपके सितारे क्या संकेत दे रहे हैं।

14 अगस्त 1947 भारत के इतिहास का ऐसा दिन है, जब आजादी की दहलीज पर खड़े उपमहाद्वीप ने विभाजन का दर्द भी झेला। इसी दिन पाकिस्तान स्वतंत्र राष्ट्र बना और अगले दिन भारत आजाद हुआ। विभाजन के दौरान करोड़ों लोग विस्थापित हुए और लाखों लोगों की जान गई। इसी त्रासदी की स्मृति में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।