Browsing: Chhattisgarh

बलरामपुर-रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। सोमवार को रामानुजगंज स्थित मां तारा गोपाल हाइट्स में आयोजित निर्वाचन प्रक्रिया में तीनों पदों के लिए एक-एक नामांकन प्राप्त हुआ। निर्धारित समय तक अन्य किसी सदस्य की ओर से नामांकन नहीं आने और जांच में सभी आवेदन सही पाए जाने के बाद तीनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कनकपुर में खेलते-खेलते घर के पास स्थित डबरी में गिरने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के समय घर में कोई वयस्क मौजूद नहीं था। काफी तलाश के बाद बच्चे का शव घर से करीब 50 मीटर दूर डबरी में मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

बलरामपुर के सनावल थाना क्षेत्र में चार महीने पहले शादी हुई नवविवाहिता संगीता यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में लाश मिलने के मामले में पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार किया है। मर्ग जांच में परिजनों और गवाहों के बयानों के आधार पर दहेज के लिए प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए मजबूर करने की बात सामने आई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर 12 सितंबर को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

बलरामपुर के रामानुजगंज में गणेश चतुर्थी को लेकर शांति समिति की बैठक में विसर्जन और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई। प्रशासन ने रात 9 बजे के बाद प्रतिमा विसर्जन पर रोक लगाने के साथ डीजे और नदी में पूजा सामग्री डालने पर पूर्ण प्रतिबंध की जानकारी दी। धार्मिक कार्यक्रमों में फूहड़ता और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सीमा क्षेत्र होने के कारण संदिग्ध गतिविधियों और हुड़दंग पर भी विशेष नजर रखी जाएगी।

पलामू में चोरों ने पुलिस इंस्पेक्टर सह गढ़वा थाना प्रभारी सुनील तिवारी के पैतृक घर को निशाना बनाया। रात में सीढ़ी लगाकर घुसे चोर करीब 12 हजार रुपये नकद और लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गए। चोरी की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

रामानुजगंज से करीब 30 किलोमीटर दूर झारखंड के भंडरिया और रमकंडा जंगल में बाघ की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। पगमार्क और मवेशियों के शिकार के प्रमाण मिलने के बाद वन विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है। हालांकि रामानुजगंज वन क्षेत्र में अभी बाघ के पहुंचने की पुष्टि नहीं हुई है।

बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरवा में 19 वर्षीय नवविवाहिता संगीता यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतिका के पिता ने पति पर मारपीट और दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को सुरक्षित रखा गया है और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।

छत्तीसगढ़ में मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ने लगे हैं। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज स्थित 100 बिस्तर अस्पताल की OPD में रोजाना करीब 300 से 350 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। दूसरी ओर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मामले भी बढ़े हैं और 9 सितंबर तक संक्रमित मरीजों की संख्या 344 पहुंच गई है।

बलरामपुर के सनावल थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरवा में 19 वर्षीय नवविवाहिता संगीता यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। संगीता की शादी करीब चार महीने पहले हुई थी। मायके पक्ष ने पति पर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत हत्या है या आत्महत्या, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद होगा।

छत्तीसगढ़ में गुरुवार से बारिश की गतिविधियां फिर तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 27 जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश, तेज हवा और आकाशीय बिजली की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है।