Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

पूर्वी सिंहभूम। झारखंड के दिवंगत स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता तथा निबंधन विभाग के मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर शनिवार को दिल्ली से रांची होते हुए उनके विधानसभा क्षेत्र घाटशिला लाया गया। घाटशिला के एचसीएल ग्राउंड में पार्थिव शरीर रखा गया, जहां उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों लोग उमड़ पड़े। समर्थकों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से अपने लोकप्रिय नेता को अंतिम विदाई दी और पूरे मैदान में “रामदास सोरेन अमर रहें” के नारे गूंजते रहे। कैसे हुआ निधन दो अगस्त को रामदास सोरेन अपने आवास के बाथरूम में फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सिर…

Read More

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के जागृति मैदान के उत्तरी छोर स्थित मुर्गा दुकान के पास से सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, दिवंगत अरुण कुमार सिंह रांची से यहां मालखाना का चार्ज देने आए थे। वे पूर्व में आरआईटी थाना में पदस्थापित रह चुके थे और अगले वर्ष उनकी सेवानिवृत्ति होने वाली थी। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने मुर्गा दुकान के पीछे उनका शव…

Read More

रांची। झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता रामदास सोरेन का शुक्रवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले 13 दिनों से जीवन रक्षक प्रणाली (लाइफ सपोर्ट) पर थे, लेकिन स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो रहा था। गत दो अगस्त को सोरेन अपने आवास पर बाथरूम में फिसलकर गिर गए थे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और ब्रेन हेमरेज हो गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाया लाया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनका उपचार कर…

Read More

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन हो गया है। उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने आज अंतिम सांस ली है। यह जानकारी रामदास सोरेन के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से साझा की गई है। रामदास सोरेन के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर उनके निधन की जानकारी साझा की गई है। ट्वीट में लिखा गया है कि, “अत्यंत दुःख के साथ यह बता रहा हूं कि मेरे पिताजी रामदास सोरेन जी अब हमारे बीच नहीं रहें।” ट्वीट पर यह जानकारी शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के…

Read More

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ सरकार कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम शामिल हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री रामविचार का जोरदार स्वागत किया। तिरंगा रैली से पूर्व गांधी चौक पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मंत्री नेताम ने माल्यार्पण किया। तिरंगा रैली में लगे देशभक्ति के नारे तिरंगा यात्रा की शुरुआत गांधी मैदान से शुरू हुई। इस दौरान मंत्री नेताम, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, रामानुजगंज नगरपालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल और कर्मचारी अधिकारी शामिल रहे। रैली के दौरान लोगों ने जमकर देशभक्ति के नारे लगाए। तिरंगा रैली नगर के गांधी…

Read More

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज स्थित गांधी मैदान में आज शुक्रवार काे स्वतंत्रता दिवस पर समाराेह का आयाेजन किया गया। इस दाैरान रामानुजगंज नगरपालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने ध्वजाराेहण कर मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ा। स्वतंत्रता दिवस पर आयाेजित समारोह में हजारों स्कूली छात्र और नगरवासी शामिल हुए। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम से पहले गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सभा काे संबाेधित करते हुए रामानुजगंज नगरपालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि, जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है, तब से समाज के सभी वर्गों के…

Read More

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। अपने उद्बोधन में उन्होंने राज्य सरकार की ओर संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज देश और दुनिया झारखंड की ओर देख रही है। यहां अवसरों की कोई कमी नहीं है। चाहे आधारभूत संरचना में निवेश हो, ऊर्जा क्षेत्र को सशक्त बनाने की बात हो, उद्योगों में नवाचार की पहल हो, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उन्नति हो, कृषि में नए…

Read More

रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में अगले कुछ दिनों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान लगभग सामान्य बना रहेगा। यह जानकारी शुक्रवार को मौसम विभाग ने दी है। मौसम विभाग की ओर से राज्य के कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका व्यक्त की गई है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रांची में हल्की फुहारों के बीच स्कूलों और विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं में ध्वजारोहण…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। सोनारी थाना क्षेत्र के डोबो पुल पर गुरुवार रात एक प्रेमी युगल ने आपसी विवाद के बाद नदी में कूदकर खुदकुशी करने का प्रयास किया, लेकिन समय पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से उनकी जान बच गई। घटना रात करीब 10 बजे की है। बताया जाता है कि सोनारी बिरसा बस्ती की रहने वाली एक युवती और गणेश नामक युवक के बीच पिछले तीन-चार महीनों से शादी को लेकर बातचीत चल रही थी। गणेश राज्य से बाहर काम करता है और बुधवार को ही घर लौटा था। घर आने के बाद शादी से जुड़े किसी…

Read More

बलरामपुर। छत्‍तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पूरे प्रदेश व जिले में हर्ष का माहौल है। शहरों से लेकर ग्रामों में इस अभियान में शामिल होने आमजनों में उत्साह देखने को मिल रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले में कई गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। तिरंगा कंसर्ट, विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जिसमें स्कूली बच्चें, जनप्रतिनिधि, आमजन बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे है इसी कड़ी में आज सोमवार को विकासखंड रामचन्द्रपुर के नगरपालिका परिषद रामानुजगंज में लरंगसाय चौक से टाऊन…

Read More