- सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
- डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
- स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी
- छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत
- 13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा
- 100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन
- BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल
- गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
सरायकेला में शुक्रवार सुबह ईडी की टीम ने ठेकेदार संजय डालमिया के पटनायक टोला स्थित आवास पर छापेमारी की। तीन वाहनों से पहुंची टीम ने घर को अपने कब्जे में लेकर दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच शुरू की। कार्रवाई करीब 35 करोड़ रुपये के सहकारिता बैंक लोन से जुड़े मामले में बताई जा रही है।
रांची। RKDF University, Ranchi में कुलाधिपति डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन के अवसर पर सेवा, सामाजिक सरोकार और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विश्वविद्यालय परिवार ने जन्मदिन को सामाजिक सेवा और जनकल्याण से जोड़ते हुए रक्तदान शिविर, विश्वकर्मा पूजा सहित गौशाला और मूक-बधिर विद्यालय में सेवा कार्यक्रम किए। कार्यक्रम के तहत RIMS, Ranchi के तत्वावधान में विश्वविद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदान के महत्व को लेकर लोगों को जागरूक किया गया और नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। इसी क्रम…
CGPSC से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार बलरामपुर-रामानुजगंज के अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया की छह दिन की ईडी रिमांड पूरी होने के बाद अदालत ने उन्हें आठ दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। ईडी ने कथित वित्तीय लेनदेन और उत्कर्ष चंद्राकर के साथ व्हाट्सएप बातचीत से जुड़े पहलुओं पर पूछताछ की थी। अब बोरघरिया को 23 सितंबर को अदालत में पेश किया जाएगा।
झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में करीब 13 साल बाद एनआईए की विशेष अदालत ने फैसला सुनाया है। अदालत ने 101 गवाहों और दस्तावेजों के आधार पर दोषी ठहराए गए 10 नक्सलियों को मृत्युदंड की सजा दी है। दोषियों को उच्च न्यायालय में अपील के लिए 30 दिन का समय दिया गया है।
बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज अंतर्गत ग्राम गम्हरिया में 100 एकड़ से अधिक वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के मामले में वन विभाग अब एक्शन में आ गया है। पेड़ों की कटाई और वनभूमि पर कथित कब्जे की तैयारी से जुड़ी खबर सबसे पहले ऑफबीट न्यूज ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद कार्रवाई का दौर शुरू हो गया है। इससे पहले भी वन विभाग की संयुक्त टीम गांव के लोगों को समझाने पहुंची थी। इसके बाद आज बुधवार को वन विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र…
रांची में एचईसी की जमीन से अतिक्रमण हटाने के दौरान बुधवार को सैटेलाइट चौक के पास बवाल हो गया। कार्रवाई का विरोध कर रहे बस्तीवासियों और पुलिस के बीच झड़प के बाद पथराव हुआ, जिसके जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। घटना में कुछ प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने छह से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।
गणेश उत्सव के दौरान रामानुजगंज में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। शांति समिति की बैठक में प्रशासन ने नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। रात 9 बजे बाद विसर्जन और कन्हर नदी में पूजा सामग्री डालने पर भी रोक रहेगी।
बलरामपुर। उत्तरी छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से बारिश की गतिविधियां कम होते ही मौसम का मिजाज बदल गया है। बलरामपुर जिले में दो – तीन दिनों से बारिश नहीं होने के चलते उमस बढ़ गई है। सुबह से ही वातावरण में नमी महसूस हो रही है और दोपहर के समय चिपचिपी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। बारिश के दौरान जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, वहीं अब बारिश रुकते ही उमस ने परेशानी बढ़ा दी है। खासकर दोपहर के समय घरों के अंदर भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। पंखे और कूलर चलने…
बलरामपुर वन परिक्षेत्र में मोटरसाइकिल से साल प्रजाति की चिरान लकड़ी का अवैध परिवहन करते दो लोगों को वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ा। भनौरा में जॉन डियर ट्रैक्टर शोरूम के पास वाहन की जांच के दौरान सात नग साल चिरान, कुल 0.141 घनमीटर, बरामद हुआ। वन विभाग ने वाहन और लकड़ी जब्त कर वन अपराध प्रकरण दर्ज किया। दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद उन्हें जेल दाखिल कराया गया।
झारखंड में जेएसएससी सीजीएल समेत अन्य नियुक्तियां रद्द करने के राज्य सरकार के आदेश पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार है। सरकार ने जवाब दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय मांगा, लेकिन अदालत ने सिर्फ दो दिन की मोहलत दी। अब शुक्रवार को मामले के मेरिट पर सुनवाई होगी।
