Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026

    खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा

    September 20, 2026

    डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं
    • खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    • सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
    • डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
    • स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»डिग्री पैजामे की जेब में! झाड़फूंक से इलाज, रामानुजगंज में अंधविश्वास का खुला कारोबार
    Chhattisgarh

    डिग्री पैजामे की जेब में! झाड़फूंक से इलाज, रामानुजगंज में अंधविश्वास का खुला कारोबार

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsDecember 28, 2025Updated:December 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    प्रतीकात्मक तस्वीर।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में आज भी ऐसे कई अनुभवी और कर्तव्यनिष्ठ चिकित्सक हैं, जो सीमित संसाधनों के बावजूद ईमानदारी से लोगों की सेवा कर रहे हैं। लेकिन इसी नगर में एक ऐसा ‘बाबा’ भी सक्रिय है, जो न केवल स्वास्थ्य व्यवस्था की साख पर सवाल खड़ा कर रहा है, बल्कि अंधविश्वास, अवैध दवाओं और झाड़फूंक के सहारे लोगों की जिंदगी से खुला खिलवाड़ कर रहा है। हैरानी की बात यह है कि नगर के सबसे व्यस्तम मार्ग पर वर्षों से यह धंधा फल-फूल रहा है और जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठा है।

    रामानुजगंज नगर के बीचों-बीच, व्यस्ततम बीच चौक में एक तथाकथित बाबा वर्षों से खुलेआम ‘इलाज’ के नाम पर अंधविश्वास का कारोबार चला रहा है। खुद पांचवीं फेल यह बाबा पहले झाड़फूंक और तंत्र-मंत्र से रोग दूर करने का दावा करता है, लेकिन जब इससे बात नहीं बनती, तो वही बाबा आयुर्वेद और एलोपैथी दोनों पद्धतियों से इलाज करने लगता है। मानो तमाम चिकित्सीय डिग्रियां उसके पैजामे की जेब में हों।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    यह कोई नया खेल नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बाबा वर्षों से इसी अंदाज में भोले-भाले मरीजों को भ्रमित करता आ रहा है। महिला और पुरुष, दोनों ही उसके यहां इलाज के लिए पहुंचते हैं, जबकि न तो उसके पास किसी तरह की चिकित्सीय योग्यता है और न ही इलाज करने का वैधानिक अधिकार।

    अवैध दवा भंडारण, नियमों की खुली धज्जियां

    बाबा का कारनामा यहीं तक सीमित नहीं है। सूत्रों के अनुसार, वह नगर में स्थित एक बंद पड़ी दुकान में आयुर्वेदिक और एलोपैथिक दवाओं का भंडारण भी करता है। यह दुकान किसी अन्य व्यक्ति की बताई जा रही है, लेकिन उसकी चाबी बाबा के पास रहती है। हमारे सूत्र बताते है कि, दवाओं के भंडारण और बिक्री से संबंधित कोई भी वैध कागजात मौजूद बाबा के पास नहीं हैं। बताया जा रहा है कि इन दुकानों में रखी गई दवाइयां निम्न गुणवत्ता की हैं, जिनका सेवन मरीजों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

    लाखों की कमाई, दो सहयोगी भी तैनात

    अंधविश्वास के इस कारोबार से बाबा हर महीने लाखों रुपये की कमाई करता है। उसके साथ दो सहयोगी भी काम करते हैं, जिन्हें मामूली मेहनताना दिया जाता है। झाड़फूंक और दवाओं के नाम पर भोले-भाले लोगों से मोटी रकम वसूली जाती है, लेकिन न इलाज की गारंटी है और न जवाबदेही।

    जानकारी अनुसार, सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि नगर के व्यस्त क्षेत्र में इतने वर्षों से चल रहे इस अवैध धंधे पर अब तक स्वास्थ्य विभाग ने न तो सीलिंग की कार्रवाई की न तो कोई ठोस कदम उठाया। क्या विभाग को इसकी जानकारी नहीं है, या जानकारी होने के बावजूद अनदेखी की जा रही है? यह अपने आप में बड़ा सवाल है।

    CMHO का बयान

    इस पूरे मामले को लेकर जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर बसंत सिंह से चर्चा की गई, तो उन्होंने कहा कि, इस तरह झाड़फूंक और अवैध तरीके से इलाज करने वाले लोगों पर सख्ती से नकेल कसने की जरूरत है। मामला एसडीएम के संज्ञान में है और बहुत जल्द संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    जनहित में हस्तक्षेप जरूरी

    रामानुजगंज जैसे सीमावर्ती और संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह का अंधविश्वास न केवल लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा है, बल्कि यह सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की विश्वसनीयता पर भी चोट करता है। अब देखना यह है कि स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन कब तक चुप्पी साधे रहते हैं और कब इस ‘बाबा’ के खिलाफ सख्त कार्रवाई होती है।

    ये भी पढ़िए………….

    कन्हर एनीकट बना साप्ताहिक बाजार, जान जोखिम में डालकर कारोबार, दो राज्यों की सीमा पर हादसे का खुला न्योता

    Post Views: 641
    Previous Articleकन्हर एनीकट बना साप्ताहिक बाजार, जान जोखिम में डालकर कारोबार, दो राज्यों की सीमा पर हादसे का खुला न्योता
    Next Article सनातन के समर्थन में सड़कों पर उतरा भाजयुमो, पुतला दहन कर जताया विरोध
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा

    September 20, 2026

    डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव

    September 19, 2026

    बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक

    September 19, 2026

    बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज

    September 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026

    खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा

    September 20, 2026

    डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव

    September 19, 2026

    बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक

    September 19, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं
    • खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.