Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार

    July 29, 2026

    फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

    July 29, 2026

    दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार
    • फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
    • दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस
    • जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ
    • सुदर्शन यादव को मिला ‘छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान’, प्रदेशभर की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
    • 31 साल बाद घर लौटा लापता युवक: जानिए कैसे अचानक लौटे साधु शर्मा, भावुक पुनर्मिलन से नम हुईं गांव की आंखें
    • झारखंड में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: जानिए कैसे एक करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार हुआ
    • Rashifal 29 July 2026 : जानिए किस राशि के लिए खुलेगा सफलता का द्वार, किसे रहना होगा सतर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»अवैध धान कारोबार का पूरा नेटवर्क बेनकाब: श्याम सुन्दर गुप्ता व भाई शिवम गिरफ्तार, 400 बोरी धान और सैकड़ों फर्जी दस्तावेज जब्त
    Chhattisgarh

    अवैध धान कारोबार का पूरा नेटवर्क बेनकाब: श्याम सुन्दर गुप्ता व भाई शिवम गिरफ्तार, 400 बोरी धान और सैकड़ों फर्जी दस्तावेज जब्त

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsDecember 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। जिले में अवैध धान कारोबार पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। किसानों के खातों और दस्तावेजों के दुरुपयोग कर अंतरराज्यीय स्तर पर धान की अवैध खरीद-बिक्री करने वाले मुख्य आरोपी श्याम सुन्दर गुप्ता और उसके भाई शिवम गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई से न सिर्फ एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, बल्कि शासन को करोड़ों के संभावित नुकसान की परतें भी खुली हैं।

    थाना सनावल क्षेत्र में अवैध धान परिवहन और किसानों के साथ छल-कपट के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अपराध क्रमांक 82/2025 के तहत दर्ज प्रकरण में आरोपी श्याम सुन्दर गुप्ता (35 वर्ष) एवं उसका भाई शिवम गुप्ता, दोनों निवासी कुर्लुडीह, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। प्रकरण में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 एवं 7 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 दिसम्बर 2025 की शाम करीब 8 बजे राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध धान परिवहन कर रहे एक पिकअप वाहन को पीछा कर पकड़ा। पूछताछ में वाहन चालक ने धान को कुर्लुडीह निवासी श्याम सुन्दर गुप्ता के घर अनलोड करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी, जहां से अवैध धान के भंडारण और बिक्री से जुड़े सैकड़ों आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए।

    तलाशी के दौरान करीब 400 बोरी अवैध धान के साथ 62 चेकबुक, 22 कटे हुए चेक, 46 किसान किताब (भाग-एक), 59 किसान किताब (भाग-दो), 19 केसीसी पासबुक, 161 जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की पासबुक, 261 भरे हुए विड्रॉल फॉर्म, 550 से अधिक हिसाब-किताब व बिल पर्चियां, 150 बैंक जमा व टोकन पर्चियां, 100 धान खरीदी केंद्र की तौल पर्चियां तथा अन्य कूटरचित अभिलेख बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त तलाशी में 1 लाख 67 हजार 100 रुपये नकद भी जब्त किए गए।

    विवेचना के दौरान गवाहों के कथन और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर यह सामने आया कि आरोपी श्याम सुन्दर गुप्ता किसानों के खातों में दूसरे राज्य, विशेषकर उत्तर प्रदेश से सस्ते दामों पर धान लाकर छत्तीसगढ़ के धान खरीदी केंद्रों में बिक्री करता था। इतना ही नहीं, वह किसानों से पूर्व में ही निकासी पर्चियों पर अंगूठा निशान लेकर उनके खातों से रकम आहरण करता था। इस पूरे अवैध कारोबार में आरोपी शिवम गुप्ता द्वारा समय-समय पर सहयोग किया जाना भी जांच में सामने आया है।

    हिरासत में पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपने अपराध को स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार इस अवैध गतिविधि से न केवल किसानों के साथ धोखाधड़ी की गई, बल्कि शासन को भी गंभीर आर्थिक क्षति पहुंचाई गई है। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

    इधर भी एक नजर…..

    अवैध धान कारोबार का बड़ा खुलासा: किसानों के दस्तावेजों के दुरुपयोग व अंतरराज्यीय धान परिवहन में श्याम सुन्दर गुप्ता पर एफआईआर

    Post Views: 654
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous ArticleRamchandrapur Minor Girl Missing Case, 6 दिन बाद भी सुराग नहीं, खैरवार समाज में जबरदस्त उबाल
    Next Article कन्हर एनीकट बना साप्ताहिक बाजार, जान जोखिम में डालकर कारोबार, दो राज्यों की सीमा पर हादसे का खुला न्योता
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

    July 29, 2026

    सुदर्शन यादव को मिला ‘छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान’, प्रदेशभर की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

    July 29, 2026

    आधी रात किराना दुकान में भड़की भीषण आग, जानिए कैसे लाखों का सामान मिनटों में जलकर हुआ राख

    July 28, 2026

    ऑफबीट इंपैक्ट: 41 प्रकरण, 98,600 रुपये का चालान… खबर के बाद रामानुजगंज में भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई

    July 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार

    July 29, 2026

    फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

    July 29, 2026

    दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस

    July 29, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ

    July 29, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार
    • फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
    • दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस
    • जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ
    • सुदर्शन यादव को मिला ‘छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान’, प्रदेशभर की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.