Browsing: Crime

हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र में पुलिस और गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में गैंग का एक शूटर पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल भेज दिया। वहीं, फरार बदमाशों की तलाश में जंगलों में सघन सर्च अभियान जारी है।

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में चाकूबाजी में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। कोयल नदी पुल पर करीब एक घंटे तक सड़क जाम रही, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस के लिखित आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में हुई करीब चार लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि चोरी के सोने के जेवर बैंक में गिरवी रखकर 3.80 लाख रुपये का गोल्ड लोन लिया गया था। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र में लंबे समय से चले आ रहे जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। चचेरे भाइयों के बीच हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

रांची के रातू थाना क्षेत्र में छात्रा से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, वारदात में छात्रा के परिचित युवक के दोस्तों की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस अन्य संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और मामले की जांच प्राथमिकता के आधार पर जारी है।

रांची। राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक पर मंगलवार देर रात एक बस पर फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया…

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। बलरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सामरीपाठ थाना क्षेत्र के बहुचर्चित मामले में 13 वर्षों…

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आबकारी विभाग की कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार एक आरोपित के कस्टडी से फरार होने…

बलरामपुर। जिले के कोरंधा थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

चतरा। झारखंड के चतरा जिले में हंटरगंज ब्लॉक मुख्यालय स्थित अनुसूचित जाति आवासीय बालिका विद्यालय से एक दिल दहला देने…