Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

सरायकेला। सरायकेला खरसावां जिला स्थित चांडिल में शनिवार तड़के सुबह एक बड़ा रेल हादसा हुआ, जिसमें दो मालगाड़ियां आमने-सामने टकरा गईं। घटना चांडिल रेलवे स्टेशन से करीब दो किलोमीटर दूर पोल संख्या 375/22 के पास हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रेनों के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और लोकोमोटिव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद ट्रैक पर मलबा फैल गया, जिससे अप और डाउन दोनों रेल लाइनों पर परिचालन पूरी तरह ठप हो गया। सुबह करीब 4:15 बजे यह दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में एक मालगाड़ी टाटानगर से बोकारो जा रही थी, जबकि दूसरी बोकारो…

Read More

बलरामपुर। बलरामपुर जिले में रक्षाबंधन त्योहार की धूम है। जिले के रामानुजगंज थाने में भी रक्षाबंधन त्योहार मनाया गया। ब्रह्माकुमारी की दीदियों ने थाना प्रभारी और थाने में पदस्त पुलिस जवानों की कलाइयों पर राखी बांध जवानों के सुरक्षा की कामना की। इस दौरान ब्रह्माकुमारी के दीदी बीके अंजू और दीदी बीके लीला ने बताया कि, पुलिस के जवान सदैव समाज के बीच रहकर सेवा करते हैं। त्योहार के समय भी पुलिस के जवान अपने घर परिवार से दूर रहकर अपनी ड्यूटी में तैनात रहते है। ऐसे में उन्हें अपनी बहनों की याद कम आए इसलिए हम उनकी बहन बनकर…

Read More

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी में शुक्रवार काे चलती राडेवज बस पर एक पेड़ गिर गया। हादसे में बस चालक समेत पांच लाेगाें की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लाेग गंभीर रूप से घायल है। घायलाें काे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पर मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने अपनी शाेक संवेदना व्यक्त की हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग की एक बस सवारियाें काे लेकर बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही थी। जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरख स्थित राजा बाजार के पास बस पहुंचते ही एक विशालकाय पेड़ अचानक बस पर गिर गया। हादसा इतना जबरदस्त…

Read More

रांची। देवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब लगातार उमड़ रहा है। शुक्रवार तड़के 04:09 बजे से मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया। सभी श्रद्धालुओं को बीएड कॉलेज से तिवारी चौक, शिवराम झा चौक, नेहरू पार्क, क्यू कॉम्प्लेक्स होते हुए जिला प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा के बीच जलार्पण कराया जा रहा है। सभी कांवड़िए कतारबद्ध होकर बाबा का जयघोष करते हुए जलार्पण कर रहे है। कांवड़िये सुल्तानगंज से जल लेकर 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर देवघर…

Read More

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ विकासखंड अंतर्गत गर्भवती महिला को ट्रैक्टर की ट्राली के उपर लिटाकर अस्पताल तक लाने का मामला सामने आया है। फिलहाल गर्भवती महिला को अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है जहां उनकी हालत स्थिर है। गर्भवती महिला को ट्रैक्टर ट्राली में लाया गया अस्पताल बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ विकासखंड क्षेत्र के कमारी गांव के लोहराटांड तक पहुंचने के लिए सड़क जैसी बुनियादी सुविधा नहीं होने के कारण सरकारी एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी जिसके बाद गर्भवती महिला को परिजनों के द्वारा मजबूरी में ट्रैक्टर ट्राली में लिटाकर शंकरगढ़ शासकीय अस्पताल तक लाना पड़ा और फिर महिला को…

Read More

रांची। झारखंड के धनबाद जिले का कुख्यात अपराधी आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह मुठभेड़ में ढेर हो गया है। उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम ने बुधवार की रात उसे प्रयागराज जिले के शिवराजपुर चौराहा थाना शंकरगढ़ के पास मुठभेड़ में मार गिराया है। उसके पास से एके 47, 9 एमएम की पिस्टल सहित अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। वह मूलरूप से झारखंड के धनबाद का निवासी है। इस मुठभेड़ में उसका एक साथी भी घायल हुआ है। धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने गुरुवार को मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ उत्तर प्रदेश में प्रयागराज में हुई।…

Read More

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन का उनके पैतृक गांव नेमरा में अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिता के पार्थिव शरीर को पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मुखाग्नि दी। इस बीच सोरेन ने अपने पिता शिबू सोरेन को याद कर भावुक पोस्ट साझा किया है। हेमंत सोरेन ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि नेमरा की यह क्रांतिकारी और वीर भूमि, दादाजी की शहादत और बाबा के अथाह संघर्ष की गवाह है। यहां के जंगलों, नालों-नदियों और पहाड़ों ने क्रांति की उस हर गूंज को सुना है और हर कदम…

Read More

रांची। पाकुड़ जिले को छोड़कर झारखंड के शेष 23 जिलों में इस वर्ष अच्छी बारिश दर्ज की गई है। इस वर्ष झारखंड में सामान्य से 43 प्रतिशत अधिक बारिश रिकार्ड की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में एक जून से छह अगस्त तक 571.1 मिलीमीटर के मुकाबले 817.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक बारिश राज्य के पूर्वी सिंहभूम में 615.8 मिलीमीटर के मुकाबले 1225.6 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा सरायकेला खरसावां में 569.7 मिलीमीटर के मुकाबले 275.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। रांची जिले में 591 मिलीमीटर के मुकाबले 1015.1 मिमी बारिश…

Read More

बलरामपुर। रामानुजगंज वन वाटिका में भाजपा जिला मंत्री शर्मीला गुप्ता के नेतृत्व में सावन उत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें रामानुजगंज सहित पूरे जिले भर से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। सावन उत्सव में विभिन्न एक्टिविटी भी आयोजित किया गया महिलाओं ने सावन झूला का भी आनंद लिया। सावन उत्सव समारोह में शामिल हुईं सभी महिलाओं को तिलक चंदन लगाकर स्वागत किया गया और सभी को सुहाग का उपहार भी भेंट किया गया। ये भी पढ़िए……… https://offbeatnews.in/chief-minister-hemant-soren-discharged-the-tradition-of-three-karma-of-dishom-guru-shibu-soren/

Read More

रामगढ़। दिशोम गुरु शिबू सोरेन का श्राद्ध कर्म की प्रक्रिया जारी है। गुरुवार को मुखाग्नि देने वाले उनके बेटे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तीन कर्म की परंपरा का निर्वहन किया। रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में पारंपरिक श्राद्ध कर्म के दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनके परिजन शामिल हुए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने भी तीन कर्म की परंपरा में शामिल हुई। उन्होंने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला और कहा कि ”आज परिवार के साथ दिवंगत बाबा वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की अंत्येष्टि के उपरांत नेमरा में तीन कर्म दिन होने वाली परंपरा…

Read More