- केसीसी ऋण विवाद पर पांच दिन बाद थमा किसानों का आंदोलन: प्रशासन के आश्वासन पर भूख हड़ताल समाप्त
- चुनावी हश्र देख लें आरोप लगाने वाले: कुछ जेल में हैं तो कुछ बेल पर, मुख्यमंत्री साय का विपक्ष पर तीखा हमला
- योग से स्वस्थ जीवन का संदेश: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया सामूहिक योगाभ्यास
- पानी टैंकर की चपेट में आने से 7 वर्षीय बालक की मौत: आक्रोशित परिजनों ने 3 घंटे तक किया एनएच जाम
- मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पर बवाल: भाजपा पार्षद ने थाने में दी शिकायत
- BIG BREAKING..अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: छात्रावास और आईटीआई की सरकारी जमीन से हटाए जा रहे अवैध कब्जे
- राजपत्र के बाद क्या होगा?: बलरामपुर रेल परियोजना को धरातल पर उतरने में अभी कितना समय लगेगा
- खुशियों से भरे घर में पसरा मातम : सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार सुबह 750 करोड़ रूपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े आरोपितों के रांची, कोलकाता और मुंबई के कुल 8 ठिकानों पर छापेमारी की। रांची में एक साथ 6 अलग-अलग ठिकानों पर यह छापेमारी हुई है। पीपी कंपाउंड स्थित कृष्णा अपार्टमेंट के चौथे फ्लोर पर एक फ्लैट के अलावा अन्य पांच जगहों पर यह छापेमारी की गई। ईडी की टीमें जरूरी दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य सबूत खंगाल रही है। गुरुवार सुबह एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी ऑफिस से ईडी की टीमें अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी के लिए निकली। सूत्रों के मुताबिक ईडी ने 750 करोड़ रुपये…
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के घर को बीती रात चोरों ने निशाना बनाया है। चोरों ने पीतल से बने हाथी की मूर्ति ले उड़े है। इधर, कोतवाली पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता टीएस सिंहदेव के कोठीघर कैम्पस में बीती रात चोरों ने हाथ साफ किया है। चोरों ने आंगन में लगे 15 किलो वजनी पीतल से बनी हाथी की मूर्ति को चोरी कर फरार हो गए है। घटना के बाद थाने में इसकी शिकायत की गई।…
रांची। झारखंड के गुमला जिले की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मंगलवार देर रात पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया ( पीएलएफआई) के कमांडर मार्टिन केरकेट्टा को मार गिराया है। केरखेट्टा पर 15 लाख रुपए का इनाम भी घोषित था। गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के पारही जंगल के चंगाबाड़ी में हुई मुठभेड़ में उसके पास से हथियार भी बरामद किया गया है। एसपी हरिश बिन जमा को कामडारा थाना क्षेत्र के चंगाबाड़ी ऊपरटोली में पीएलएफआई उग्रवादी के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर एक टीम गठित कर अभियान शुरू किया गया। जैसे ही…
बलरामपुर। बलरामपुर जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले स्वास्थ्य सुविधा की लचर व्यवस्था सामने आई है। बदहाल सड़क और पुल के अभाव के कारण महिला को प्रसव पीड़ा हुई और खुले आसमान में महिला ने बच्चे को जन्म दे दी। इसके बाद महिला पैदल अस्पताल पहुंची। फिलहाल, जच्चा-बच्चा दोनों रघुनाथनगर सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। जहां उनका इलाज जारी है। मिली जानकारी अनुसार, पूरा मामला वाड्रफनगर विकासखण्ड के सोनहत गांव का है। यहां पंडों जनजाति की महिला नवजात के साथ पैदल नदी पार कर अस्पताल पहुंची। पुल और सड़क के आभाव में एंबुलेंस गांव तक…
अंबिकापुर। एक ओर जहां देशभर में “स्वच्छ भारत मिशन” के तहत शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया गया है, वहीं छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले का सीतापुर नगर इसकी पूरी तरह से अनदेखी करता नजर आ रहा है। नगर पंचायत की लापरवाही के चलते पूरे नगर में गंदगी और कचरे का अंबार लग गया है, जिससे न सिर्फ नगर का सौंदर्य बिगड़ गया है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर खतरा मंडराने लगा है। नगर के प्रमुख वार्डों में जगह-जगह सड़कों किनारे और मोहल्लों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं। सफाईकर्मी जहां-तहां झाड़ू लगाकर कचरा छोड़…
पलामू। पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में रविवार को खुखड़ी (जंगली सब्जी) चुनने जंगल गई मां, बेटी और नातिन की पहाड़ी नदी पार करते समय डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के बटउआ गांव की रहने वाली शांति कुंवर पति स्व. सुदेशी रजवार, नातिन अंजलि कुमारी और बेटी काजल कुमारी के साथ हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों महिलाएं जंगल में खुखड़ी चुनने गई थीं। लौटते समय उन्हें पहाड़ी नाला पार करना था, लेकिन उस समय भारी बारिश के कारण पानी का बहाव तेज हो गया था। नाले से नीचे बहकर गौराहा डैम तक…
रांची। झारखंड आंदोलनकारी और आदिवासी समाज की आवाज रहे दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग उठने लगी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर केंद्र सरकार से आग्रह किया कि गुरुजी के संघर्ष और योगदान को देखते हुए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। मंत्री अंसारी ने कहा कि शिबू सोरेन सिर्फ एक राजनेता नहीं थे, बल्कि एक आंदोलनकारी, जननायक और करोड़ों आदिवासियों की उम्मीद थे। उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा को जीवन का मिशन बना लिया था। उन्होंने न सिर्फ झारखंड मुक्ति मोर्चा…
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से पूरे झारखंड में शोक की लहर है। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पिता की अंतिम यात्रा से पहले उनके बेटे एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ”मैं अपने जीवन के सबसे कठिन दिनों से गुजर रहा हूं। मेरे सिर से सिर्फ पिता का साया नहीं गया, झारखंड की आत्मा का स्तंभ चला गया। मैं उन्हें सिर्फ ‘बाबा’ नहीं कहता था।…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के पिछड़े, जनजातीय और पहाड़ी अंचलों में शिक्षा की रोशनी पहुंचाने का जमीनी स्तर पर प्रयास अब सार्थक रूप ले रहा है। विद्यालयों के समुचित युक्तियुक्तकरण से प्रदेश के सबसे सुदूरवर्ती अंचलों तक शिक्षा की अलख जगाई जा रही है। इसका जीवंत उदाहरण है बलरामपुर विकासखंड का अति दुर्गम गांव बचवार, जहां शिक्षा अब केवल एक अधिकार नहीं बल्कि एक नए परिवर्तन की जीवंत कहानी बन चुकी है। बलरामपुर विकासखंड मुख्यालय से बचवार तक न सड़कें हैं, न परिवहन। फिर यहां शिक्षा की लौ तेजी से जगमगाने लगी है। यहां तक पहुंचने के लिए 8…
रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का निधन नई दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। गुरूजी ने 81 वर्ष की आयु में अंतिम सांसें ली। झारखंड के मुख्यमंत्री और शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरन ने सोमवार को उनकी मृत्यु की जानकारी दी। देशभर में ‘दिशोम गुरु’ और ‘गुरुजी’ के नाम से पहचान बनाने वाले शिबू सोरेन एक संघर्षशील और जुझारू सख्शियत थे। शिबू सोरेन का जन्म रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में एकीकृत बिहार में 11 जनवरी 1944 को हुआ था। वे संथाल जनजाति…