- केसीसी ऋण विवाद पर पांच दिन बाद थमा किसानों का आंदोलन: प्रशासन के आश्वासन पर भूख हड़ताल समाप्त
- चुनावी हश्र देख लें आरोप लगाने वाले: कुछ जेल में हैं तो कुछ बेल पर, मुख्यमंत्री साय का विपक्ष पर तीखा हमला
- योग से स्वस्थ जीवन का संदेश: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया सामूहिक योगाभ्यास
- पानी टैंकर की चपेट में आने से 7 वर्षीय बालक की मौत: आक्रोशित परिजनों ने 3 घंटे तक किया एनएच जाम
- मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पर बवाल: भाजपा पार्षद ने थाने में दी शिकायत
- BIG BREAKING..अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: छात्रावास और आईटीआई की सरकारी जमीन से हटाए जा रहे अवैध कब्जे
- राजपत्र के बाद क्या होगा?: बलरामपुर रेल परियोजना को धरातल पर उतरने में अभी कितना समय लगेगा
- खुशियों से भरे घर में पसरा मातम : सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
बलरामपुर। बलरामपुर जिले में इन दिनों शराबी शिक्षकों का बोल बाला है। कभी शराब पीकर छात्राओं के साथ टीचर का थिरकते हुए वीडियो वायरल होता है तो कभी नशे में शिक्षक निक्कर में ही स्कूल पहुंचकर पढ़ाने लग जाते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में शराब के नशे मस्त होकर आरोपित टीचर शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा जहां उसने उपस्थित चिकित्सकों के साथ अभद्र व्यवहार किया साथ ही गाली गलौज और जान से मारने तक की धमकी दे डाली। फिलहाल पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए…
लातेहार। जिले के बरियातू प्रखंड में संचालित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में सोमवार की सुबह भीषण आग लग गई। इस घटना में हॉस्टल में लगाए गए बेड तथा अन्य सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गए। गनीमत रही कि जिस समय आग लगने की घटना हुई। उस समय विद्यालय की सभी छात्राएं पीटी के लिए हॉस्टल के कमरे से बाहर थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह घटना घटी है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह स्कूल में पीटी चल रहा था। इसी दौरान हॉस्टल से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया। धुंआ…
रांची। रांची के बरियातू स्थित आरपीएस अस्पताल में दो नवजात बच्चों की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने रविवार को जमकर हंगामा किया। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत करवाया। दरअसल, एक गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे दो नवजात बच्चों की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों की लापरवाही के कारण दोनों बच्चों की मौत हुई हैं। उनका कहना है कि समय पर सही इलाज नहीं दिया गया, जिसके चलते यह घटना घटी। नवजात बच्चों की मौत के बाद हुए हंगामे की सूचना पर बरियातू…
रामगढ़। दिशोम गुरु का श्राद्धकर्म समाप्त होने के बाद उनकी अस्थियों का विसर्जन रविवार को रजरप्पा दामोदर नदी में किया गया। रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने परिजनों के साथ रजरप्पा मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने अपने पिता एवं झारखंड राज्य निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अस्थियों का विसर्जन किया। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक संथाली रीति-रिवाजों के साथ यह अनुष्ठान पूरा किया। इस दौरान उनके साथ छोटे भाई बसंत सोरेन, पुत्र और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। बताया गया कि श्राद्ध कर्म के 12 दिन पूरे होने के बाद मुख्यमंत्री अपने पैतृक गांव नेमरा से रजरप्पा पहुंचे। रजरप्पा में…
गुरुग्राम। यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर रविवार सुबह लगभग 5 से 6 बजे के बीच अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। फायरिंग की सूचना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहंची और जांच शुरू कर दी। घटना को लेकर पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह बिग बॉस विनर यूट्यूबर एल्विश के सेक्टर-57 स्थित घर पर बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने 10 से 12 राउंड गोलियां चलाई। सुबह-सुबह अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हालांकि किसी को कोई जानमाल की हानि नहीं हुई…
कठुआ, (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के एक सुदूर गाँव में बादल फटने से 4 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात राजबाग के जोड़ घाटी गाँव में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। गाँव तक पहुँचने का रास्ता बंद हो गया और लोगों की संपत्ति को काफी नुकसान हुआ है। कड़ी मशक्कत के बाद, पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की संयुक्त टीम घटनास्थल पर पहुँच पाई और राहत कार्यों में जुट गई है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 4 लोगों के…
पूर्वी सिंहभूम। दक्षिण-पूर्व रेलवे ने टाटानगर से चलने वाली और गुजरने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव की घोषणा की है। यात्री सुविधाओं एवं परिचालन कारणों से आगामी दिनों में कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, कुछ का रूट बदला जाएगा, जबकि कई ट्रेनों का प्रस्थान समय भी परिवर्तित किया गया है। रविवार को रेलवे को ओर दी गई जानकारी के अनुसार टाटानगर से हटिया जाने वाली 18601 टाटा–हटिया एक्सप्रेस 22 अगस्त 2025 को अपने निर्धारित मार्ग से डायवर्ट की जाएगी। यह ट्रेन अब चंद्रपुरा–गिरिडीह–गोविंदपुर रोड–मुरी होकर हटिया पहुंचेगी, जबकि सामान्य दिनों में यह चंद्रपुरा–परसनाथ–कसमारा–मुरी होकर चलती है। इसके अलावा…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने आज शनिवार काे जिले के विकासखंड रामचंद्रपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कुण्डपान में पहुंचकर ग्रामवासियों को अनेक सौगातें दीं। इस अवसर पर उन्होंने कुण्डपान में 62 करोड़ लागत राशि के विद्युत विस्तार कार्य का शुभारंभ किया, जिससे ग्रामीणों के घर-घर रोशनी पहुंचेगी। साथ ही ग्राम पंचायत डिंडो में 191.51 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक छात्रावास का शिलान्यास भी किया। इस छात्रावास के निर्माण से क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा हेतु बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर मिल सकेंगे। कार्यक्रम में पूर्व जिला…
रामगढ़। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक स्वर्गीय शिबू सोरेन के श्राद्धकर्म में शनिवार को केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए हैं। शनिवार की दोपहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनका हेलीकॉप्टर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में उतरा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हेलीपैड से सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने उनके घर पहुंचे। यहां उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर उन्होंने अपनी संवेदना भी प्रकट की। इसके बाद वे स्वर्गीय शिबू सोरेन…
हजारीबाग। हजारीबाग के खिरगांव स्थित आरआर पेट्रोल पंप के मैनेजर अवधेश कुमार पर शुक्रवार रात अपराधियों ने हमला कर दो लाख 80 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना नमस्कार चौक के पास की है। इस दौरान अपराधियों ने अवधेश कुमार पर फायरिंग भी की। इस हमले में मैनेजर बाइक से गिर गए और उनके हाथ में चोट आई। घायल मैनेजर को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अवधेश कुमार कटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद गांव के रहने वाले हैं। वे बैंक बंद होने के कारण दिन का कलेक्शन इमली कोठी चौक स्थित पेट्रोल पंप मालिक के…