Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    रामानुजगंज की ऐतिहासिक आमंत्रण धर्मशाला को मिलेगा नया स्वरूप, बजरंग मुनि ने जीर्णोद्धार के लिए की 2.5 करोड़ रुपये देने की घोषणा

    November 6, 2026

    ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ भाजपा की पदयात्रा, कांग्रेस पर बरसे मंत्री रामविचार नेताम

    November 5, 2026

    पंचों को 300 और सरपंचों को 1000 रुपये प्रतिदिन मानदेय देने की मांग, पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

    November 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • रामानुजगंज की ऐतिहासिक आमंत्रण धर्मशाला को मिलेगा नया स्वरूप, बजरंग मुनि ने जीर्णोद्धार के लिए की 2.5 करोड़ रुपये देने की घोषणा
    • ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ भाजपा की पदयात्रा, कांग्रेस पर बरसे मंत्री रामविचार नेताम
    • पंचों को 300 और सरपंचों को 1000 रुपये प्रतिदिन मानदेय देने की मांग, पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
    • बलरामपुर राज्योत्सव में दिखा छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विकास का संगम, AI सेंटर से लेकर लोकनृत्य तक रहा खास आकर्षण
    • बलरामपुर में राज्योत्सव के दिन भी धरने पर बैठे पटवारी, निलंबन आदेशों की प्रतियां जलाकर जताया विरोध
    • अर्नब चक्रवात ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेतों में गिरी धान की फसल में निकलने लगे अंकुर
    • थाने में महिला से दुष्कर्म के आरोप से मचा हड़कंप, थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मी निलंबित; दो गिरफ्तार, एसपी ने दी बर्खास्तगी की चेतावनी
    • कलयुगी बेटे ने मां के सिर पर कुदाली से किए ताबड़तोड़ वार, बेहोश होकर गिरी महिला; आरोपी गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»रामानुजगंज की ऐतिहासिक आमंत्रण धर्मशाला को मिलेगा नया स्वरूप, बजरंग मुनि ने जीर्णोद्धार के लिए की 2.5 करोड़ रुपये देने की घोषणा
    Chhattisgarh

    रामानुजगंज की ऐतिहासिक आमंत्रण धर्मशाला को मिलेगा नया स्वरूप, बजरंग मुनि ने जीर्णोद्धार के लिए की 2.5 करोड़ रुपये देने की घोषणा

    कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम और नगरपालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल की मौजूदगी में आठ नवनिर्मित कमरों का हुआ लोकार्पण। संस्कार भारती ने संकीर्तन मंडलियों को बांटे वाद्ययंत्र, 50 सदस्यीय टोली की सामूहिक वंदे मातरम प्रस्तुति रही आकर्षण।
    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyNovember 6, 2026Updated:November 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज की ऐतिहासिक आमंत्रण धर्मशाला के विकास को नई दिशा मिलने जा रही है। धर्मशाला के जीर्णोद्धार और नवनिर्माण के लिए ज्ञानयज्ञ परिवार के संस्थापक एवं सामाजिक चिंतक बजरंग मुनि ने 2.5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। गुरुवार शाम आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रामविचार नेताम, नगरपालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल और बजरंग मुनि की मौजूदगी में धर्मशाला के नवनिर्मित आठ कमरों का लोकार्पण किया गया। इसी दौरान संस्कार भारती की ओर से क्षेत्रीय संकीर्तन मंडलियों को वाद्ययंत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुरूप 50 सदस्यीय टोली की सामूहिक वंदे मातरम प्रस्तुति रही।

    ऐतिहासिक धर्मशाला के लिए बजरंग मुनि ने 2.5 करोड़ रुपए की घोषणा की

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ज्ञानयज्ञ परिवार के संस्थापक बजरंग मुनि ने आमंत्रण धर्मशाला से अपने पुराने जुड़ाव को साझा किया। उन्होंने कहा कि यह धर्मशाला आजादी से पहले की बनी हुई है। उनके जन्म से भी पहले इसका निर्माण हुआ था। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता से पहले उन्होंने इसी धर्मशाला में पढ़ाई की थी। बाद में जब वे रामानुजगंज नगरपालिका के अध्यक्ष बने, तब नगरपालिका का कार्यालय भी इसी भवन में संचालित होता था।

    नवनिर्मित कमरों का लोकार्पित करते मंत्री नेताम।

    बजरंग मुनि ने कहा कि इस धर्मशाला से उनका भावनात्मक जुड़ाव रहा है। इसी वजह से इसके विकास और नवनिर्माण की जिम्मेदारी उठाने का निर्णय लिया है। उन्होंने इसके जीर्णोद्धार और विकास के लिए 2.5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उनकी इस घोषणा से शहर की इस ऐतिहासिक धरोहर को नया स्वरूप मिलने की उम्मीद जगी है।

    संकीर्तन मंडलियों को वाद्ययंत्र वितरण, लोक संस्कृति को बढ़ावा देने की पहल

    आमंत्रण धर्मशाला के कमरों के लोकार्पण के बाद संस्कार भारती की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र की संकीर्तन कला से जुड़ी मंडलियों को वाद्ययंत्र वितरित किए गए। इसका उद्देश्य गांवों और शहरों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े कलाकारों को प्रोत्साहित करना और पारंपरिक लोक संस्कृति को आगे बढ़ाना है।

    कार्यक्रम में सरगुजा संभाग के लिए विशेष आकर्षण रही सामूहिक वंदे मातरम की प्रस्तुति। संस्कार भारती के प्रांताध्यक्ष रिखी क्षत्रिय के नेतृत्व में 50 सदस्यीय टोली ने छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुरूप इसकी भव्य प्रस्तुति दी। आयोजकों के अनुसार, पूरे सरगुजा संभाग में इस तरह की प्रस्तुति पहली बार आयोजित की गई।

    रामविचार नेताम बोले- धर्मशाला और सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देना सराहनीय

    कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कार्यक्रम के दौरान दोनों आयोजनों की सराहना की। उन्होंने कहा कि रामानुजगंज में दो महत्वपूर्ण और अनुकरणीय पहल हुई हैं। पहली पहल समाजसेवियों के सहयोग से ऐतिहासिक धर्मशाला के विकास की है, जिसके तहत बजरंग मुनि के नेतृत्व में आठ सुसज्जित कमरों का निर्माण कराया गया है। उन्होंने इस कार्य में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं को बधाई दी।

    मंत्री ने कहा कि दूसरी पहल संस्कार भारती की ओर से गांव और शहरों में सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की है। रामलीला मंडलियों और संकीर्तन समूहों से जुड़े कलाकारों को वाद्ययंत्र उपलब्ध कराने से उन्हें प्रोत्साहन मिलेगा। इससे पारंपरिक सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के साथ सनातन संस्कृति के संरक्षण में भी मदद मिलेगी।

    आमंत्रण धर्मशाला के नवनिर्मित कमरों का लोकार्पण, इसके विकास के लिए बड़ी आर्थिक घोषणा और लोक कलाकारों को प्रोत्साहन देने वाली पहल ने रामानुजगंज में आयोजित इस कार्यक्रम को खास बना दिया।

    इसे भी पढ़ें….

    ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ भाजपा की पदयात्रा, कांग्रेस पर बरसे मंत्री रामविचार नेताम

    Views: 146
    2.5 Crore Donation Aamantran Dharamshala Bajrang Muni Balrampur News Chhattisgarh Breaking News Chhattisgarh News Chhattisgarhi Culture Cultural Program Dharamshala Renovation Heritage Building Kirtan Mandali Raman Agrawal Ramanujganj News ramvichar netam Sanskar Bharati Vande Mataram
    Previous Article‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ भाजपा की पदयात्रा, कांग्रेस पर बरसे मंत्री रामविचार नेताम
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ भाजपा की पदयात्रा, कांग्रेस पर बरसे मंत्री रामविचार नेताम

    November 5, 2026

    पंचों को 300 और सरपंचों को 1000 रुपये प्रतिदिन मानदेय देने की मांग, पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

    November 5, 2026

    बलरामपुर राज्योत्सव में दिखा छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विकास का संगम, AI सेंटर से लेकर लोकनृत्य तक रहा खास आकर्षण

    November 3, 2026

    बलरामपुर में राज्योत्सव के दिन भी धरने पर बैठे पटवारी, निलंबन आदेशों की प्रतियां जलाकर जताया विरोध

    November 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    रामानुजगंज की ऐतिहासिक आमंत्रण धर्मशाला को मिलेगा नया स्वरूप, बजरंग मुनि ने जीर्णोद्धार के लिए की 2.5 करोड़ रुपये देने की घोषणा

    November 6, 2026

    ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ भाजपा की पदयात्रा, कांग्रेस पर बरसे मंत्री रामविचार नेताम

    November 5, 2026

    पंचों को 300 और सरपंचों को 1000 रुपये प्रतिदिन मानदेय देने की मांग, पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

    November 5, 2026

    बलरामपुर राज्योत्सव में दिखा छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विकास का संगम, AI सेंटर से लेकर लोकनृत्य तक रहा खास आकर्षण

    November 3, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • रामानुजगंज की ऐतिहासिक आमंत्रण धर्मशाला को मिलेगा नया स्वरूप, बजरंग मुनि ने जीर्णोद्धार के लिए की 2.5 करोड़ रुपये देने की घोषणा
    • ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ भाजपा की पदयात्रा, कांग्रेस पर बरसे मंत्री रामविचार नेताम
    • पंचों को 300 और सरपंचों को 1000 रुपये प्रतिदिन मानदेय देने की मांग, पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
    • बलरामपुर राज्योत्सव में दिखा छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विकास का संगम, AI सेंटर से लेकर लोकनृत्य तक रहा खास आकर्षण
    • बलरामपुर में राज्योत्सव के दिन भी धरने पर बैठे पटवारी, निलंबन आदेशों की प्रतियां जलाकर जताया विरोध
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.