Top news

Sports

आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। कप्तान शुभमन गिल ने 104 रन की शानदार पारी खेली, जबकि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के 96 रन टीम को जीत नहीं दिला सके। अब फाइनल में गुजरात का सामना आरसीबी से होगा।

Offbeat

नवरात्र और दीपावली से पहले रामानुजगंज के कुम्हार परिवारों के चाक तेजी से घूमने लगे हैं। दीये, कलश और पूजा सामग्री बनाने में जुटे कुम्हारों के सामने मिट्टी की उपलब्धता, बारिश और पारंपरिक चाक की मेहनत जैसी चुनौतियां हैं। उनका कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक चाक और मिट्टी की व्यवस्था मिले तो पुश्तैनी कला को आगे बढ़ाना आसान होगा।

बलरामपुर पुलिस ने इस साल के पहले नौ महीनों में शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 1001 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। इन मामलों में 1.13 करोड़ रुपये से अधिक का समन शुल्क वसूला गया है।

नवादा से देवघर बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए गईं 54 वर्षीय पुष्पा देवी लापता हो गई हैं। परिजन और पुलिस उनकी तलाश में जुटे हैं। सूचना मिलने पर इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है: 9304432933, 9162064819, 9973229616।

बलरामपुर जिले के दूरस्थ धौरपुर गांव में बारिश के दिनों में स्कूल तक पहुंचना आसान नहीं है। दो महिला शिक्षिकाएं करीब तीन किलोमीटर पैदल रास्ता तय करने के बाद मोरन और इरिया नदी को पार कर स्कूल पहुंचती हैं। इनमें शिक्षिका कर्मिला टोप्पो कई बार अपनी 9 महीने की बेटी को गोद में लेकर नदी पार करती हैं। स्कूल में सिर्फ 9 बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन उनकी पढ़ाई जारी रखने के लिए दोनों शिक्षिकाएं हर दिन यह मुश्किल सफर तय करती हैं।

‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। भव्य विजुअल्स के बीच रावण के रूप में Yash की प्रभावशाली एंट्री और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है। फिल्म का निर्देशन Nitesh Tiwari ने किया है, जबकि यश इसमें अभिनेता के साथ सह-निर्माता की भूमिका भी निभा रहे हैं।

Politics

पीवी ऐप की व्यावहारिक समस्याओं, लंबित पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर छत्तीसगढ़ में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में भी इसका असर राजस्व कार्यों पर पड़ रहा है। संघ के पदाधिकारियों ने जिले में तीन लाख से अधिक खसरों की गिरदावरी बाकी होने का दावा किया है। वहीं, हड़ताल के बीच रामानुजगंज और वाड्रफनगर के अनुविभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने अनुभाग के पटवारियों को नोटिस जारी किए हैं।

Finance

नई दिल्ली। होली से पहले तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका देते हुए गैस के दाम बढ़ा दिए हैं। कमर्शियल और घरेलू दोनों गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। घरेलू गैस के दाम आठ…