Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    फेसबुक लाइव के बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस और जमीन माफियाओं पर लगाए थे गंभीर आरोप

    November 6, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल रद्द करने का सरकार का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त, 1932 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

    November 6, 2026

    खूंटी हादसे में सात मौतों पर पीएम मोदी और सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश

    November 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • फेसबुक लाइव के बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस और जमीन माफियाओं पर लगाए थे गंभीर आरोप
    • जेएसएससी-सीजीएल रद्द करने का सरकार का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त, 1932 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत
    • खूंटी हादसे में सात मौतों पर पीएम मोदी और सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश
    • रांची से गायब शराब लदा ट्रक हजारीबाग में मिला, केबिन में पड़ा था चालक का शव; लाखों की शराब गायब
    • खूंटी में भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
    • दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की दबिश, 22 प्रतिष्ठानों की जांच में लिए गए 11 नमूने
    • रामानुजगंज की ऐतिहासिक आमंत्रण धर्मशाला को मिलेगा नया स्वरूप, बजरंग मुनि ने जीर्णोद्धार के लिए की 2.5 करोड़ रुपये देने की घोषणा
    • ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ भाजपा की पदयात्रा, कांग्रेस पर बरसे मंत्री रामविचार नेताम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»फेसबुक लाइव के बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस और जमीन माफियाओं पर लगाए थे गंभीर आरोप
    Jharkhand

    फेसबुक लाइव के बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस और जमीन माफियाओं पर लगाए थे गंभीर आरोप

    मौत से करीब एक घंटे पहले फेसबुक पर पोस्ट कर झारखंड पुलिस को बताया था जिम्मेदार, बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन पर उठाए सवाल
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsNovember 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत ने शुक्रवार को फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले वह फेसबुक लाइव पर आई थीं। इस दौरान रोते हुए उन्होंने झारखंड सरकार, पुलिस और कथित जमीन दलालों पर कई आरोप लगाए। उन्होंने फेसबुक लाइव के दौरान पुलिस को फोन कर अपनी जान देने की बात भी कही थी।

    घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सक उन्हें बचा नहीं सके। डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी भी रिम्स पहुंचे।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    इधर, पिठोरिया थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, निशा के पास से कोई लिखित सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, फेसबुक लाइव वीडियो में उन्होंने जमीन माफिया के खिलाफ अपनी लड़ाई, सरना-सनातन से जुड़े मुद्दों और व्यवस्था से जुड़े सवालों का जिक्र किया है। उन्होंने मिशनरी, पैसे और जमीन को लेकर भी अपनी बातें रखीं।

    आत्महत्या से करीब एक घंटे पहले निशा ने फेसबुक पर एक पोस्ट भी साझा की थी। इसमें उन्होंने लिखा था, ‘मेरी मौत की जिम्मेदार झारखंड पुलिस, न डरते हैं मिशनरी से, न बिकते हैं पैसों से, सरकार किसी की भी हो, जमीन हमारी है, जान हमारी है।’

    निशा भगत पिठोरिया थाना क्षेत्र के डहुटोली गांव की रहने वाली थीं। उनकी पहचान आदिवासी अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाली नेत्री के रूप में थी। वह सरना धर्म से जुड़े मुद्दों पर भी मुखर रही थीं। पिछले वर्ष इसी मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने अपना सिर मुंडवा लिया था। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने गुमला सीट से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि, वह चौथे स्थान पर रही थीं।

    निशा भगत के निधन की सूचना मिलने के बाद रांची के सांसद एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो समेत कई लोग रिम्स के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। संजय सेठ ने घटना पर चिंता जताते हुए राज्य में जमीन माफियाओं को कथित रूप से मिल रही छूट और बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने पिठोरिया थाना प्रभारी को तत्काल निलंबित करने की मांग भी की।

    वहीं, भाजपा नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जनजातीय समाज के हक-अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाली और समाज की मुखर आवाज रही युवा नेत्री निशा भगत की आत्महत्या की खबर दुखद है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पिठोरिया थाना प्रभारी और अजय तिर्की को जिम्मेवार ठहराया।

    मरांडी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के इशारे पर कुछ दलाल आदिवासियों की जमीन हड़पने का प्रयास कर रहे हैं और राज्य के थानों एवं अंचल कार्यालयों में जमीन लूट का खेल चल रहा है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज आखिर अपनी ही जमीन पर कब तक प्रताड़ित होता रहेगा।

    उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से तत्काल इस्तीफा देने की मांग करते हुए कहा कि निशा भगत ने जिन लोगों को अपनी आत्महत्या के लिए जिम्मेवार बताया है, उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाना चाहिए। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

    मरांडी ने कहा कि आदिवासी अधिकारों की आवाज उठाने वाली एक युवा महिला को इस हद तक प्रताड़ित होना पड़े कि वह अपनी जान दे दे, इससे अधिक दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो सकता।

    इसे भी पढ़ें…….

    जेएसएससी-सीजीएल रद्द करने का सरकार का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त, 1932 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

    Views: 124
    babulal marandi Facebook Live Hemant Soren Jharkhand News Jharkhand Police Jharkhand Politics: Land Mafia Allegations Latest Jharkhand News Nisha Bhagat Nisha Bhagat Death Offbeat News Pithoria Police Station police investigation Ranchi News RIMS Ranchi Sanjay seth Tribal Leader Nisha Bhagat Tribal Rights
    Previous Articleजेएसएससी-सीजीएल रद्द करने का सरकार का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त, 1932 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    जेएसएससी-सीजीएल रद्द करने का सरकार का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त, 1932 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

    November 6, 2026

    खूंटी हादसे में सात मौतों पर पीएम मोदी और सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश

    November 6, 2026

    रांची से गायब शराब लदा ट्रक हजारीबाग में मिला, केबिन में पड़ा था चालक का शव; लाखों की शराब गायब

    November 6, 2026

    खूंटी में भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    November 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    फेसबुक लाइव के बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस और जमीन माफियाओं पर लगाए थे गंभीर आरोप

    November 6, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल रद्द करने का सरकार का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त, 1932 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

    November 6, 2026

    खूंटी हादसे में सात मौतों पर पीएम मोदी और सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश

    November 6, 2026

    रांची से गायब शराब लदा ट्रक हजारीबाग में मिला, केबिन में पड़ा था चालक का शव; लाखों की शराब गायब

    November 6, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • फेसबुक लाइव के बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस और जमीन माफियाओं पर लगाए थे गंभीर आरोप
    • जेएसएससी-सीजीएल रद्द करने का सरकार का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त, 1932 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत
    • खूंटी हादसे में सात मौतों पर पीएम मोदी और सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश
    • रांची से गायब शराब लदा ट्रक हजारीबाग में मिला, केबिन में पड़ा था चालक का शव; लाखों की शराब गायब
    • खूंटी में भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.