खूंटी। कर्रा थाना क्षेत्र के कर्रा-तोरपा मुख्य मार्ग पर जोने-लुदरू मोड़ के समीप गुरुवार की देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को सुबह रेलवे फाटक के पास सड़क जाम कर दिया।
आक्रोशित ग्रामीण हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को समुचित मुआवजा और सड़क सुरक्षा की मांग कर रहे थे।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार देर रात हुई हादसे में सात लोगों की मौत हो गयी थी। मृतकों में करमी लोहराइन (55), जसवंती देवी (40), अग्नि सांगा (35), सुभानी कुमारी (11), सोनी कुमारी( 9) , अंजली कुमारी (18) और कौशल्या देवी (40 ) शामिल हैं।
सड़क जाम की सूचना मिलने पर कर्रा थाना प्रभारी राजू कुमार सहित कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हम स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उनकी बातों को अनसुना कर दिया। समाचार लिखे जाने तक जाम जारी था।
इसे भी पढ़ें……
दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की दबिश, 22 प्रतिष्ठानों की जांच में लिए गए 11 नमूने






