Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    रामानुजगंज में पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बाइकों पर पुलिस की कार्रवाई, चार वाहन पकड़े; चालान के बाद ही मिलेंगे

    November 8, 2026

    फेसबुक लाइव के बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस और जमीन माफियाओं पर लगाए थे गंभीर आरोप

    November 6, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल रद्द करने का सरकार का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त, 1932 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

    November 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • रामानुजगंज में पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बाइकों पर पुलिस की कार्रवाई, चार वाहन पकड़े; चालान के बाद ही मिलेंगे
    • फेसबुक लाइव के बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस और जमीन माफियाओं पर लगाए थे गंभीर आरोप
    • जेएसएससी-सीजीएल रद्द करने का सरकार का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त, 1932 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत
    • खूंटी हादसे में सात मौतों पर पीएम मोदी और सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश
    • रांची से गायब शराब लदा ट्रक हजारीबाग में मिला, केबिन में पड़ा था चालक का शव; लाखों की शराब गायब
    • खूंटी में भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
    • दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की दबिश, 22 प्रतिष्ठानों की जांच में लिए गए 11 नमूने
    • रामानुजगंज की ऐतिहासिक आमंत्रण धर्मशाला को मिलेगा नया स्वरूप, बजरंग मुनि ने जीर्णोद्धार के लिए की 2.5 करोड़ रुपये देने की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»छत्तीसगढ़-यूपी बॉर्डर पर ड्रग तस्करी का बड़ा भंडाफोड़, नारियल भूसी में छिपाकर ले जाया जा रहा करीब 6 करोड़ का गांजा जब्त, तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़-यूपी बॉर्डर पर ड्रग तस्करी का बड़ा भंडाफोड़, नारियल भूसी में छिपाकर ले जाया जा रहा करीब 6 करोड़ का गांजा जब्त, तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsDecember 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Oplus_16908288
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना बसंतपुर पुलिस ने छत्तीसगढ़-उत्तर प्रदेश सीमा पर एक टाटा ट्रक से नारियल भूसी के भीतर छिपाकर ले जाया जा रहा 1198.460 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी जब्त किया गया है।

    पुलिस ने विज्ञप्ति जारी कर आज सोमवार को बताया कि, पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा (भा.पु.से.) एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बेंकर (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर रामअवतार ध्रुव के निर्देशन में उत्तर प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के सरहदी क्षेत्रों में पेट्रोलिंग और चेकिंग बढ़ाई गई है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us
    तीन आरोपित गिरफ्तार।

    इसी क्रम में दिनांक 28 दिसंबर की दरम्यानी रात थाना बसंतपुर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सोनी को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उड़ीसा से राजस्थान की ओर एक टाटा ट्रक (क्रमांक RJ 32 GE 0960) में नारियल की भूसी लोड है, जिसके भीतर भारी मात्रा में गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ धनवार बॉर्डर चेक पोस्ट पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका।

    वाहन की तलाशी लेने पर ट्रक के डाले में नारियल भूसी के भीतर भूरे रंग के टेप से लिपटे 40 पैकेटों में कुल 1198.460 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 5 करोड़ 99 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त टाटा ट्रक, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई है, को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया।

    पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम 1. अम्रीश कुमार पिता संतलाल (23 वर्ष), निवासी पुरे पहलवान शेरशाह समरौता, थाना महाराजगंज, जिला रायबरेली (उ.प्र.), 2. अम्बरीश कुमार पटेल पिता जगदेव प्रसाद पटेल (33 वर्ष), निवासी शाह मोहम्मद, पूर्व अप्या, थाना नगराम मोहनलालगंज, लखनऊ (उ.प्र.), 3. मनीष कुमार पिता रामभवन (20 वर्ष), निवासी मैनझर, थाना शिवरतनगंज, जिला अमेठी (उ.प्र.) बताए हैं। तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और अंतरराज्यीय स्तर पर गांजा तस्करी में संलिप्त पाए गए हैं।

    मामले में थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 228/2025, धारा 20 (बी)(ii)(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

    उल्लेखनीय है कि, इस बड़ी कार्रवाई को नशे के अवैध नेटवर्क पर करारा प्रहार माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

    ये भी पढ़िए……..

    विधायक जाति प्रमाणपत्र मामला आज निर्णायक मोड़ पर, फैसले पर टिकी निगाहें; आदिवासी समाज ने उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

    Views: 648
    Previous Articleविधायक जाति प्रमाणपत्र मामला आज निर्णायक मोड़ पर, फैसले पर टिकी निगाहें; आदिवासी समाज ने उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
    Next Article विधायक जाति प्रमाणपत्र मामला फिर टला: कर्मचारियों की हड़ताल बनी बाधा, अब 29 जनवरी को होगी सुनवाई
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    रामानुजगंज में पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बाइकों पर पुलिस की कार्रवाई, चार वाहन पकड़े; चालान के बाद ही मिलेंगे

    November 8, 2026

    दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की दबिश, 22 प्रतिष्ठानों की जांच में लिए गए 11 नमूने

    November 6, 2026

    रामानुजगंज की ऐतिहासिक आमंत्रण धर्मशाला को मिलेगा नया स्वरूप, बजरंग मुनि ने जीर्णोद्धार के लिए की 2.5 करोड़ रुपये देने की घोषणा

    November 6, 2026

    ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ भाजपा की पदयात्रा, कांग्रेस पर बरसे मंत्री रामविचार नेताम

    November 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    रामानुजगंज में पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बाइकों पर पुलिस की कार्रवाई, चार वाहन पकड़े; चालान के बाद ही मिलेंगे

    November 8, 2026

    फेसबुक लाइव के बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस और जमीन माफियाओं पर लगाए थे गंभीर आरोप

    November 6, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल रद्द करने का सरकार का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त, 1932 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

    November 6, 2026

    खूंटी हादसे में सात मौतों पर पीएम मोदी और सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश

    November 6, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • रामानुजगंज में पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बाइकों पर पुलिस की कार्रवाई, चार वाहन पकड़े; चालान के बाद ही मिलेंगे
    • फेसबुक लाइव के बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस और जमीन माफियाओं पर लगाए थे गंभीर आरोप
    • जेएसएससी-सीजीएल रद्द करने का सरकार का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त, 1932 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत
    • खूंटी हादसे में सात मौतों पर पीएम मोदी और सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश
    • रांची से गायब शराब लदा ट्रक हजारीबाग में मिला, केबिन में पड़ा था चालक का शव; लाखों की शराब गायब
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.