Browsing: Jharkhand

जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों और झारखंड सरकार के बीच शुक्रवार को पहली औपचारिक वार्ता हुई। रांची के मोरहाबादी स्थित स्टेट हाउस में मंत्रियों की कमेटी ने छात्र प्रतिनिधिमंडल की मांगों और उनके पक्ष में रखे तथ्यों को सुना। छात्रों के मुताबिक सरकार ने उनकी बातों को गंभीरता से लेते हुए मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने और सकारात्मक पहल का भरोसा दिया है। हालांकि, छात्रों ने 10 अगस्त तक ठोस निर्णय की समयसीमा तय करते हुए कहा है कि ऐसा नहीं होने पर विधानसभा घेराव का कार्यक्रम तय समय पर किया जाएगा।

झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्र नेता महेंद्र प्रसाद मंडल ने सरकार को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि मांगें नहीं मानी गईं और आंदोलन के दौरान किसी छात्र के साथ अनहोनी हुई तो ऑल इंडिया के जेन-जी समूह के युवा झारखंड पहुंचकर आंदोलन का समर्थन करेंगे। मंडल ने 14वीं जेपीएससी परीक्षा रद्द करने, भर्ती आयोगों में सुधार और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग दोहराई है।

जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में आंदोलनरत छात्रों को सरकार ने वार्ता के लिए मुख्यमंत्री आवास बुलाया, लेकिन छात्रों ने प्रस्ताव ठुकरा दिया। छात्रों ने मांग की कि मुख्यमंत्री खुद धरनास्थल पर आकर सभी आंदोलनकारियों से बातचीत करें।

जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में अनशन पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो ने सोनम वांगचुक की अपील पर पानी पीकर निर्जला अनशन समाप्त किया। महतो ने कहा कि पानी का सेवन करेंगे, लेकिन उनका आंदोलन और अनशन जारी रहेगा। चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।

जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का सत्याग्रह 12वें दिन भी जारी रहा। चौथे दिन भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो से सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल पर बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया और शांतिपूर्ण संघर्ष जारी रखने की अपील की।

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र स्थित पैतृक गांव मरहा पथरा में कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया। चाईबासा जेल से एक दिन के पैरोल पर पहुंची पत्नी रिया सिन्हा और परिजनों की मौजूदगी में 12 वर्षीय बेटे अक्षत कुमार ने पिता को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान पत्नी और बेटे के भावुक दृश्य ने माहौल को गमगीन कर दिया।

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का आंदोलन दसवें दिन भी जारी रहा। रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में अभ्यर्थी लगातार धरना और सत्याग्रह कर रहे हैं। छात्रों की प्रमुख मांग परीक्षा प्रक्रिया को रद्द कर मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की है। सरकार ने छात्रों की मांगों पर बातचीत के लिए कमेटी बनाने का निर्णय लिया है, हालांकि अब तक सरकार की ओर से कोई प्रतिनिधि आंदोलन स्थल पर पहुंचकर छात्रों से सीधी बातचीत नहीं कर पाया है।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव नेमरा और लुकैयाटांड़ बरलंगा में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि शिबू सोरेन समेत झारखंड के पूर्वजों ने शोषण और अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया, अब नई पीढ़ी का कर्तव्य है कि उनके संघर्ष और विचारों से सीख लेकर आगे बढ़े।

रांची के राहे थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं, जिसके आधार पर पुलिस हत्या की आशंका से जांच कर रही है। मृतक के दाहिने हाथ पर ‘केएम’ लिखा मिला है, जिसे पहचान के लिए अहम सुराग माना जा रहा है।

रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में देर रात अज्ञात बदमाशों ने सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। छह से अधिक वाहनों के शीशे टूटे हैं, जिनमें डीएसपी स्तर के अधिकारी का वाहन भी शामिल है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है।