Browsing: International

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के बाद तबाही का मंजर खत्म नहीं हुआ है। 4 हजार से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं, जबकि 161 से ज्यादा शवों की पहचान नहीं हो सकी है। अस्पतालों के बाहर अपनों की तस्वीरें लिए परिजन इंतजार कर रहे हैं और कई परिवार अब सांकेतिक अंतिम संस्कार करने को मजबूर हैं।

नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद त्रिशूली और नारायणी नदियों के तटीय इलाकों से अब तक 321 शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें से 280 शवों का फॉरेंसिक परीक्षण और DNA नमूना संकलन पूरा किया जा रहा है। सिर्फ 12 शवों की पहचान हो सकी है और उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है। बाकी शवों को भविष्य में पहचान सुनिश्चित करने के लिए देवघाट में सुरक्षित तरीके से रखा जा रहा है, जबकि नदी किनारे शवों की तलाश लगातार जारी है।

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद अब महामारी का खतरा गहराने लगा है। बाढ़ में मारे गए इंसानों और हजारों पशुओं के शव सड़ने-गलने लगे हैं, जिससे पानी और हवा के जरिए कई संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका है। विशेषज्ञों ने हैजा, दस्त, टाइफाइड, हेपेटाइटिस, लेप्टोस्पायरोसिस, डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों को लेकर चेताया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में दवाओं का छिड़काव और मृत पशुओं के सुरक्षित निपटारे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

नेपाल में भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों की बाढ़ के बाद तबाही का भयावह आंकड़ा सामने आया है। अब तक 724 शव बरामद किए जा चुके हैं, लेकिन सिर्फ 22 की पहचान हो पाई है। क्षत-विक्षत शवों की पहचान में मुश्किल के चलते पुलिस डीएनए नमूने लेकर उन्हें एयरटाइट बैग में सुरक्षित तरीके से दफना रही है। प्रत्येक शव का कोड, GPS लोकेशन और तस्वीरें रिकॉर्ड की जा रही हैं, ताकि भविष्य में DNA मिलान होने पर शव परिजनों को सौंपा जा सके।

काठमांडू। नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। बुधवार सुबह तिब्बत से…

काठमांडू। नेपाल के रसुवा और आसपास के क्षेत्रों में भोटेकोशी नदी में बुधवार सुबह अचानक आई विनाशकारी बाढ़ में अब…

अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव अब समुद्री मार्ग तक पहुंच गया है। होर्मुज जलडमरूमध्य में यूएई के दो तेल टैंकरों पर मिसाइल हमले में एक भारतीय क्रू सदस्य की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। दोनों देशों के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच वैश्विक तेल बाजार और पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष तेज हो गया है। दक्षिणी ईरान के कई बंदरगाह शहरों और केशम द्वीप पर अमेरिकी हमलों के बाद क्षेत्र में हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। दोनों देशों के दावों और जवाबी सैन्य कार्रवाई के बीच पश्चिम एशिया में बड़े युद्ध की आशंका गहरा गई है।

काबुल, एजेंसी। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार रात हुए कथित हवाई हमलों ने भारी तबाही मचाई है। रिपोर्ट्स के…