- Update : सोनम वांगचुक की अपील पर देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा निर्जला अनशन, आंदोलन रहेगा जारी
- जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती आंदोलन: सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल पर देवेंद्र नाथ महतो का बढ़ाया हौसला
- गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार, पैरोल पर पहुंची पत्नी रिया और बेटे अक्षत ने दी आखिरी विदाई
- इतिहास के पन्नों में 05 अगस्त : एक ही तारीख ने बदली देश की दिशा, अनुच्छेद 370 हटने से लेकर राम मंदिर भूमिपूजन तक
- Rashifal 5 August 2026 : कुछ राशियों के लिए धन लाभ के योग, कारोबार में बढ़ेगा तालमेल; जानें मेष से मीन तक का हाल
- गजनी के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 की उम्र में ली अंतिम सांस
- JPSC-JSSC गड़बड़ी के खिलाफ 10 दिन से छात्रों का सत्याग्रह, 6 अगस्त को विधानसभा मार्च; सरकार ने कमेटी बनाने की बात कही
- शिबू सोरेन की प्रतिमा के अनावरण पर भावुक हुए हेमंत, बोले- पूर्वजों ने लड़ाई लड़ी, उनके संघर्ष से सीख लेना हमारा कर्तव्य
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चकिया के एक मदरसे से पुलिस ने रविवार को एक हथियार बरामद किया है। हथियार बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद इलाके में कई तरह की चर्चाएं हैं। पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चकिया के एक मदरसे में छापेमारी कर वहां से पिस्टल बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि यहां किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही थी। बताया गया कि एसपी स्वर्ण प्रभात को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद…
धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले के मुनीडीह क्षेत्र में शनिवार की आधी रात गैस कटर का सिलेंडर फटने से हुए एक भीषण हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 12 बजे जब क्षेत्र में कामकाज चल रहा था, तभी अचानक गैस कटर के सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी गूंज दूर तक सुनी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के समय मौके पर करीब 8 से 10 लोग मौजूद थे। सिलेंडर फटते ही उसमें भरी गैस तेजी से…
बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज क्षेत्र में कांग्रेस के मिशन गांव चलो अभियान के तहत ग्राम मितगई में संगठन विस्तार करते हुए बूथ और पंचायत स्तर पर नई कमेटियों का गठन किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामानुजगंज के तत्वावधान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ‘मिशन गांव चलो’ अभियान के तहत आरागाही मंडल अंतर्गत ग्राम मितगई में बूथ कमेटी एवं पंचायत कमेटी का गठन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी शफी अहमद, जिला अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मधु गुप्ता के नेतृत्व में संगठन विस्तार की प्रक्रिया संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से बूथ क्रमांक 166 में लक्ष्मण…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए बलरामपुर पुलिस ने प्रथम तिमाही में सख्त अभियान चलाते हुए हजारों चालकों पर कार्रवाई की, जिसमें बड़ी संख्या में शराब पीकर वाहन चलाने वाले भी पकड़े गए। बलरामपुर पुलिस से जारी विज्ञप्ति अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से व्यापक अभियान चलाया गया। इसके तहत जनवरी से मार्च 2026 तक प्रथम तिमाही में बलरामपुर पुलिस ने सघन यातायात जांच अभियान चलाकर कुल 7970 प्रकरणों में चालानी…
नई दिल्ली। भारतीय मंदिरों की एक प्रमुख विशेषता उनके पिरामिडाकार और गगनचुंबी शिखर हैं। ये शिखर न केवल स्थापत्य कला का उत्कृष्ट नमूना हैं, बल्कि इनके निर्माण के पीछे प्राचीन भारतीय वास्तुकला, ऊर्जा विज्ञान और ध्वनि के गहरे सिद्धांत निहित हैं। मंदिरों की यह संरचना सदियों पुराने वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आधारित है, जो मनुष्य को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है। मंदिरों के शिखर सपाट नहीं, बल्कि नुकीली और पिरामिड जैसी आकृति वाली क्यों बनाए जाते है? कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के अनुसार, मंदिर का शिखर ऐसा इसलिए होता है क्योंकि यह आकाश की सकारात्मक ऊर्जा को…
रांची। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता और पोलित ब्यूरो सदस्य प्रशांत बोस उर्फ ‘किशन दा’ का शुक्रवार को रांची के रिम्स अस्पताल में निधन हो गया। सरायकेला जेल में बंद 75 वर्षीय प्रशांत बोस की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जेल प्रशासन के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे प्रशांत बोस को सांस लेने में गंभीर समस्या होने लगी। आनन-फानन में उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) ले जाया गया। डॉक्टरों की विशेष टीम ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ और…
नई दिल्ली। सुबह का नाश्ता दिन की सबसे जरूरी शुरुआत माना जाता है। इसमें ली गई डाइट हमारे मेटाबॉलिज्म, एनर्जी लेवल और पूरे दिन की कार्यक्षमता को तय करता है। कई बार लोग जल्दबाजी में या आदत के चलते ऐसी चीजें खा लेते हैं, जो शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार, खाली पेट कुछ खास तरह के फूड्स शरीर में एसिडिटी, ब्लड शुगर असंतुलन और पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ा सकते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, सुबह-सुबह ज्यादा शुगर वाली चीजें खाने से शरीर पर तुरंत असर पड़ता है। जब आप खाली पेट मिठाइयां या पैकेज्ड…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी ही पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें जनता से जुड़े मुद्दे उठाने से रोका जा रहा है। हाल ही में पार्टी द्वारा उन्हें राज्यसभा में उपनेता (डिप्टी लीडर) पद से हटाए जाने के बाद यह बयान और भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राघव चड्ढा पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं और उनका कार्यकाल 2022 से 2028 तक है। उन्होंने अपने संदेश में कहा, “खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं।” उन्होंने यह भी कहा…
अंबिकापुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर के व्यस्ततम रिंग रोड पर आज शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब महामाया मंदिर द्वार के पास एक अधेड़ महिला का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की निर्मम हत्या से पूरे शहर में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। घटनास्थल का मंजर बेहद भयावह था। महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जबकि सिर और गर्दन पर घातक वार किए गए हैं। इतना ही नहीं, हमलावरों ने उसकी पहचान छिपाने के इरादे से चेहरे को…
रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड ने शुक्रवार की सुबह तीन लोगों को कुचलकर मार डाला। मृतकों में ईंट भट्ठा पर काम करने वाले दो मजदूर और एक बुजुर्ग ग्रामीण शामिल हैं। घटना के बाद से पूरे इलाके में भय और वन विभाग के खिलाफ आक्रोश का माहौल है। पहली घटना बांदा गांव की है, जहां तड़के सुबह करीब चार बजे ईंट भट्ठा पर काम करने वाले दो मजदूर धीरज भुइयां और जुगल भुइयां शौच के लिए निकले थे। इसी दौरान हाथियों के झुंड ने उन्हें घेर लिया और पटक-पटक कर मार…
