Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    मंत्री रामविचार नेताम की पहल पर रामचंद्रपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को 3.40 करोड़ मंजूर

    October 13, 2026

    देर रात रामानुजगंज में यातायात पुलिस की कार्रवाई, नो-एंट्री में घुसे 15 वाहन चालकों पर चालान

    October 13, 2026

    सात पहाड़ियों की सबसे ऊंची चोटी पर विराजमान हैं पहाड़ी वाली माई, छत्तीसगढ़ ही नहीं झारखंड और यूपी से भी पहुंचते हैं भक्त

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • मंत्री रामविचार नेताम की पहल पर रामचंद्रपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को 3.40 करोड़ मंजूर
    • देर रात रामानुजगंज में यातायात पुलिस की कार्रवाई, नो-एंट्री में घुसे 15 वाहन चालकों पर चालान
    • सात पहाड़ियों की सबसे ऊंची चोटी पर विराजमान हैं पहाड़ी वाली माई, छत्तीसगढ़ ही नहीं झारखंड और यूपी से भी पहुंचते हैं भक्त
    • बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई
    • ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा
    • रामानुजगंज में विराट शिव गुरु महोत्सव, 25 हजार से अधिक शिव शिष्यों की जुटी भीड़
    • रामानुजगंज में पण्डो समाज को विकास की सौगात, तीन छात्रावास शुरू और 13 आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण
    • मवेशी तस्करी के मामले में कथित मास्टरमाइंड जितेन्द्र जायसवाल गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं तीन प्रकरण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Sports»IPL 2026 : शुभमन गिल के शतक ने छीनी सूर्यवंशी की चमक, गुजरात टाइटंस तीसरी बार फाइनल में
    Sports

    IPL 2026 : शुभमन गिल के शतक ने छीनी सूर्यवंशी की चमक, गुजरात टाइटंस तीसरी बार फाइनल में

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMay 30, 2026Updated:May 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    मुल्लांपुर, एजेंसी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के दूसरे क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस ने कप्तान शुभमन गिल के शानदार शतक और साई सुदर्शन की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब रविवार को अहमदाबाद में होने वाले खिताबी मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होगा। पांच सीजन में यह गुजरात का तीसरा आईपीएल फाइनल है।

    महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 214 रन बनाए। टीम के लिए 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 47 गेंदों में 96 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में कई आकर्षक शॉट लगाए और गुजरात के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    सूर्यवंशी ने 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सात छक्के जड़े। कगिसो रबाडा की एक बाउंसर हेलमेट पर लगने के बावजूद उन्होंने शानदार जुझारूपन दिखाया। हालांकि दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे, जिससे उनकी पारी टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सकी। पिछले चार मैचों में यह उनका तीसरा 90 प्लस स्कोर रहा।

    215 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद शानदार रही। सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने राजस्थान के गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी कर मैच लगभग गुजरात की झोली में डाल दिया।

    साई सुदर्शन ने 32 गेंदों में 58 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल रहा। वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से हिट विकेट आउट हुए।

    चौका लगाने के प्रयास में उनका बल्ला हाथ से छूटकर विकेट से टकरा गया और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा।

    दूसरी ओर कप्तान शुभमन गिल पूरे मैच में शानदार लय में दिखाई दिए। उन्होंने 53 गेंदों में 104 रन की कप्तानी पारी खेली, जिसमें 15 चौके और तीन छक्के शामिल थे। गिल ने सिर्फ 47 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और राजस्थान के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया।

    गुजरात ने लक्ष्य को आसानी से हासिल करते हुए मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। एक समय ऐसा लग रहा था कि वैभव सूर्यवंशी की पारी इस मैच की सबसे बड़ी कहानी बनेगी, लेकिन शुभमन गिल की शतकीय पारी ने सारी सुर्खियां अपने नाम कर लीं।

    अब आईपीएल 2026 का खिताबी मुकाबला रविवार को अहमदाबाद में खेला जाएगा, जहां गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहली बार इस सीजन के फाइनल में आमने-सामने होंगे।

    इसे भी पढ़ें…..

    रांची रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर युवती का शव मिलने से सनसनी : हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस

    Views: 455
    IPL IPL 2026
    Previous Articleरांची रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर युवती का शव मिलने से सनसनी : हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article Offbeat News Impact : सड़क किनारे मिले चना पैकेट मामले में प्रशासन की जांच, अज्ञात के खिलाफ एफआईआर के निर्देश
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    झारखंड की तीन बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयनित, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड दौरे पर करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

    Sponsor: RKDF University, RanchiJune 29, 2026

    IPL 2026 में आज निर्णायक मुकाबला : राजस्थान के लिए प्लेऑफ की जंग, मुंबई उतरेगी सम्मान बचाने…देखिए VIDEO

    May 24, 2026

    GTvsCSK मुकाबले में बढ़ेगा रोमांच : गुजरात की नजर टॉप-2 पर, चेन्नई के लिए करो या मरो की जंग…देखिए VIDEO

    May 21, 2026

    CSK Outclassed at Home : किशन और क्लासेन की तूफानी बल्लेबाजी से SRH की बड़ी जीत, देखिए VIDEO

    May 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    मंत्री रामविचार नेताम की पहल पर रामचंद्रपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को 3.40 करोड़ मंजूर

    October 13, 2026

    देर रात रामानुजगंज में यातायात पुलिस की कार्रवाई, नो-एंट्री में घुसे 15 वाहन चालकों पर चालान

    October 13, 2026

    सात पहाड़ियों की सबसे ऊंची चोटी पर विराजमान हैं पहाड़ी वाली माई, छत्तीसगढ़ ही नहीं झारखंड और यूपी से भी पहुंचते हैं भक्त

    October 13, 2026

    बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई

    October 10, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • मंत्री रामविचार नेताम की पहल पर रामचंद्रपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को 3.40 करोड़ मंजूर
    • देर रात रामानुजगंज में यातायात पुलिस की कार्रवाई, नो-एंट्री में घुसे 15 वाहन चालकों पर चालान
    • सात पहाड़ियों की सबसे ऊंची चोटी पर विराजमान हैं पहाड़ी वाली माई, छत्तीसगढ़ ही नहीं झारखंड और यूपी से भी पहुंचते हैं भक्त
    • बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई
    • ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.