Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    UPI पर शुल्क के विरोध में हजारीबाग के कारोबारियों का धरना, शुल्क मुक्त रखने की मांग

    October 5, 2026

    दुमका में खिड़की की ग्रील खोलकर घर में घुसे चोर, 25 लाख के जेवरात चोरी

    October 5, 2026

    मोदी सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को मिलीं कई बड़ी सौगातें : कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • UPI पर शुल्क के विरोध में हजारीबाग के कारोबारियों का धरना, शुल्क मुक्त रखने की मांग
    • दुमका में खिड़की की ग्रील खोलकर घर में घुसे चोर, 25 लाख के जेवरात चोरी
    • मोदी सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को मिलीं कई बड़ी सौगातें : कृषि मंत्री रामविचार नेताम
    • ब्रेक फेल होते ही बेकाबू हुई पिकअप, पेड़ से टकराने पर दो महिलाओं की मौत
    • डौरा के जंगल में मिली सिर कटी लाश का खुलासा, पति-पत्नी समेत दो आरोपित गिरफ्तार
    • विजयनगर स्कूल में अचानक मधुमक्खियों का हमला, 11 बच्चे और दो शिक्षक घायल
    • शॉर्टकट के चक्कर में कन्हर नदी में गिरा युवक, पत्थर पर फंसा; पुलिस और ग्रामीणों ने बचाया
    • सब्जी बाड़ी में गांजे की खेती का खुलासा, 112 पौधों के साथ 51 वर्षीय आरोपित गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»NEET पेपर लीक के खिलाफ उबाल : रांची में युवा कांग्रेस ने किया लोकभवन घेराव
    Jharkhand

    NEET पेपर लीक के खिलाफ उबाल : रांची में युवा कांग्रेस ने किया लोकभवन घेराव

    पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच और दोबारा परीक्षा कराने की मांग तेज
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJune 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में मंगलवार को रांची महानगर युवा कांग्रेस के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने लोकभवन का घेराव किया। प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस नेता गौरव सिंह ने किया।

    प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट-यूजी-2026 एवं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में हुए पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) को भंग करने, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लेने तथा परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार लागू करने की मांग की।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं ने देशभर के लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों का विश्वास तोड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली में लगातार हो रही अनियमितताओं के कारण मेहनती और प्रतिभाशाली छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने, परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और प्रभावित परीक्षाओं को दोबारा आयोजित करने की मांग भी की।

    मौके पर सभा को संबोधित करते हुए गौरव सिंह ने कहा कि देशभर में 20 लाख से अधिक छात्र नीट परीक्षा में शामिल हुए थे। इन छात्रों ने वर्षों की मेहनत और तैयारी के बाद परीक्षा दी थी, लेकिन पेपर लीक की घटनाओं ने उनके सपनों और उम्मीदों को गहरा आघात पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि गरीब और मेहनती छात्रों की मेहनत को पेपर माफिया और व्यवस्था की खामियां बर्बाद कर रही हैं।

    गौरव सिंह ने कहा कि युवा कांग्रेस छात्रों के अधिकारों और उनके भविष्य की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि वे छात्रों के हक की लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं और युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाते रहेंगे।

    प्रदर्शन में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्की ठाकुर, शिल्पी वर्मा, प्रदेश महासचिव लक्ष्मीकांत, पूर्व महासचिव शादाब खान, प्रदेश सचिव आयुष अग्रवाल, रांची विधानसभा अध्यक्ष वसीम खान, हटिया अध्यक्ष आतिफ, कांके विधानसभा अध्यक्ष सैफुल्लाह खालिद सहित युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    इसे भी पढ़ें…………

    पलामू ऑनर किलिंग : प्रेम संबंध से बौखलाए पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट

    Post Views: 411
    Previous Articleपलामू ऑनर किलिंग : प्रेम संबंध से बौखलाए पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट
    Next Article कलेक्टर कार्यालय के लेटरहेड पर DEO का कारण बताओ नोटिस : संयुक्त संचालक ने कहा- उचित नहीं, मांगा जायेगा जवाब
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    UPI पर शुल्क के विरोध में हजारीबाग के कारोबारियों का धरना, शुल्क मुक्त रखने की मांग

    October 5, 2026

    दुमका में खिड़की की ग्रील खोलकर घर में घुसे चोर, 25 लाख के जेवरात चोरी

    October 5, 2026

    रांची के होटल में देर रात पुलिस की दबिश, कमरों की तलाशी में सामने आया बड़ा राज

    October 4, 2026

    आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ में नए विद्यार्थियों का स्वागत, अधिवक्ताओं ने बताए कोर्ट के अनुभव

    October 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    UPI पर शुल्क के विरोध में हजारीबाग के कारोबारियों का धरना, शुल्क मुक्त रखने की मांग

    October 5, 2026

    दुमका में खिड़की की ग्रील खोलकर घर में घुसे चोर, 25 लाख के जेवरात चोरी

    October 5, 2026

    मोदी सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को मिलीं कई बड़ी सौगातें : कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    October 5, 2026

    ब्रेक फेल होते ही बेकाबू हुई पिकअप, पेड़ से टकराने पर दो महिलाओं की मौत

    October 5, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • UPI पर शुल्क के विरोध में हजारीबाग के कारोबारियों का धरना, शुल्क मुक्त रखने की मांग
    • दुमका में खिड़की की ग्रील खोलकर घर में घुसे चोर, 25 लाख के जेवरात चोरी
    • मोदी सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को मिलीं कई बड़ी सौगातें : कृषि मंत्री रामविचार नेताम
    • ब्रेक फेल होते ही बेकाबू हुई पिकअप, पेड़ से टकराने पर दो महिलाओं की मौत
    • डौरा के जंगल में मिली सिर कटी लाश का खुलासा, पति-पत्नी समेत दो आरोपित गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.