- Update : सोनम वांगचुक की अपील पर देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा निर्जला अनशन, आंदोलन रहेगा जारी
- जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती आंदोलन: सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल पर देवेंद्र नाथ महतो का बढ़ाया हौसला
- गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार, पैरोल पर पहुंची पत्नी रिया और बेटे अक्षत ने दी आखिरी विदाई
- इतिहास के पन्नों में 05 अगस्त : एक ही तारीख ने बदली देश की दिशा, अनुच्छेद 370 हटने से लेकर राम मंदिर भूमिपूजन तक
- Rashifal 5 August 2026 : कुछ राशियों के लिए धन लाभ के योग, कारोबार में बढ़ेगा तालमेल; जानें मेष से मीन तक का हाल
- गजनी के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 की उम्र में ली अंतिम सांस
- JPSC-JSSC गड़बड़ी के खिलाफ 10 दिन से छात्रों का सत्याग्रह, 6 अगस्त को विधानसभा मार्च; सरकार ने कमेटी बनाने की बात कही
- शिबू सोरेन की प्रतिमा के अनावरण पर भावुक हुए हेमंत, बोले- पूर्वजों ने लड़ाई लड़ी, उनके संघर्ष से सीख लेना हमारा कर्तव्य
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
नई दिल्ली। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। शमी 5 बार आईपीएल पारी की पहली गेंद पर विकेट हासिल करने वाले इकलौते गेंदबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में प्रवीण कुमार, उमेश यादव, ट्रेंट बोल्ट, लसिथ मलिंगा, भुवनेश्वर कुमार, अशोक डिंडा और पैट कमिंस संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 3-3 बार ऐसा किया है। बुधवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स 18.4 ओवरों में महज 141 रन पर सिमट गई। इस टीम…
रांची। राष्ट्रीय महिला आयोग ने झारखंड के हजारीबाग जिले में 12 वर्षीय बालिका के साथ हुए एक अत्यंत जघन्य अपराध की मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लेते हुए गहरी चिंता व्यक्त की है। आयोग ने इस घटना को न केवल अमानवीय बताया, बल्कि इसे समाज के लिए गंभीर चेतावनी करार देते हुए महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 मार्च 2026 को बालिका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया था, जिसमें अत्यधिक क्रूरता के संकेत सामने आए हैं। इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश…
मुंबई। फिल्म निर्देशक और निर्माता रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर फायरिंग मामले में 14 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और क्राइम ब्रांच लगातार मामले में गहन जांच कर रही है। बुधवार को मामले में आरोपी गोलू पंडित को 11 दिन की पुलिस हिरासत के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी गोलू पंडित के वकील का कहना है कि उन्होंने कोर्ट के सामने अपना पक्ष मजबूती से रखा है। आरोपी गोलू पंडित उर्फ प्रदीप शर्मा के अधिवक्ता दिलीप शुक्ला ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि अदालत ने आरोपी…
मुंबई। कहते हैं कि असफलता ही कामयाबी की पहली सीढ़ी होती है, और इस बात को सच कर दिखाया है कपिल शर्मा ने। आज वह देश के सबसे बड़े कमीडियन माने जाते हैं, लेकिन उनकी शुरुआत इतनी आसान नहीं थी। बहुत कम लोग जानते हैं कि जिस शो ने उन्हें स्टार बनाया, उसी के पहले ऑडिशन में उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। यह छोटी सी असफलता ही आगे चलकर उनकी सबसे बड़ी ताकत बनी और उन्होंने मेहनत से अपनी किस्मत बदल दी। 2 अप्रैल 1981 को पंजाब के अमृतसर में जन्मे कपिल शर्मा एक साधारण परिवार से आते हैं।…
मुंबई। चैत्र पूर्णिमा यानी गुरुवार को श्रीरामचंद्र के परम भक्त हनुमान का प्रकोत्सव मनाया जाएगा। संकट मोचन की भक्ति, साहस, शक्ति और निष्ठा की कहानी रामायण में इतनी प्रेरणादायक है कि सिनेमा और टीवी पर कई अभिनेताओं ने उनके किरदार को अपनी शानदार एक्टिंग से जीवंत किया है। इस लिस्ट में दिवंगत अभिनेता दारा सिंह के साथ ही देवदत्त नागे समेत कई सितारों के नाम शामिल हैं। हनुमान प्रकोत्सव के मौके पर जानते हैं उन कलाकारों के बारे में जिन्होंने हनुमान बनकर दर्शकों के दिल जीते। सबसे पहले बात करते हैं दारा सिंह की। वह न सिर्फ मशहूर पहलवान थे,…
गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले में सड़क हादसे के बाद बुधवार को स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब आक्रोशित ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। हालात नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, जिसके बाद उग्र भीड़ ने पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार, गढ़वा-नगर उंटारी मुख्य पथ (निर्माणाधीन फोरलेन) पर रामगढ़ मोड़ के पास झुरहा गांव निवासी पंकज कुमार (20) की एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पंकज कुमार बुधवार सुबह दोपहिया वाहन से बाजार जा रहा था, तभी तेज…
नई दिल्ली। गर्मी के मौसम में पाचन संबंधी समस्याएं, थकान, कमजोरी और वजन बढ़ने की शिकायत आम हो जाती है। आयुर्वेद के अनुसार, सहजन (मोरिंगा) का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। सहजन को ‘चमत्कारी वरदान’ भी कहा जाता है क्योंकि इसके पत्ते, फल और फूल सभी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। नेशनल हेल्थ मिशन बताता है कि सहजन में विटामिन ए, बी, सी, कैरोटीन, आयरन, जिंक, पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। गर्मियों में यह शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाता है, पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और रोग प्रतिरोधक…
रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत बारलोंग में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने कहा है कि मामले में कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अयान अनवर, मो. तौफिक और मो. अशफाक के रूप में हुई है। तीनों चितरपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्लों के रहने वाले बताए जाते हैं। पुलिस के अनुसार, घटना 30 मार्च की शाम की है, जब नाबालिग को अकेला पाकर आरोपी उसे गुमराह कर एक सुनसान…
बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज नगर पालिका क्षेत्र में बिगड़ती राशन वितरण व्यवस्था को लेकर अब आवाज तेज हो गई है। नगर पालिका परिषद के नेता प्रतिपक्ष प्रतीक सिंह ने जिला खाद्य अधिकारी को आवेदन सौंपते हुए नई राशन दुकानों के संचालन की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा व्यवस्था आम नागरिकों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। अपने आवेदन में प्रतीक सिंह ने बताया कि पूरे नगर क्षेत्र में वर्तमान में केवल दो राशन दुकानों के माध्यम से हजारों कार्डधारियों को खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है। दुकानों की संख्या कम…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के निर्देशानुसार अप्रैल माह में तीन महीने का राशन एक साथ वितरित किए जाने की तैयारी चल रही है, लेकिन बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में मौजूदा व्यवस्थाओं को देखते हुए यह निर्णय हितग्राहियों के लिए राहत के बजाय नई परेशानी खड़ी कर सकता है। पहले से ही हर माह राशन वितरण में आ रही अव्यवस्थाएं अब तीन माह के एकमुश्त वितरण के कारण और गंभीर रूप ले सकती हैं। रामानुजगंज में उचित मूल्य की मात्र दो दुकानों के माध्यम से सैकड़ों कार्डधारियों को राशन दिया जाता है। हर महीने सर्वर की समस्या, राशन आपूर्ति में देरी और…
