Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

नई दिल्ली। उच्च शिक्षा से जुड़े नियमों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और यूजीसी को कड़ा संदेश दिया है। शीर्ष अदालत ने यूजीसी के नए नियमों को प्रथम दृष्टया अस्पष्ट और दुरुपयोग की आशंका से भरा बताते हुए उन पर रोक लगा दी है। अदालत ने साफ किया है कि जब तक मामले का अंतिम निपटारा नहीं हो जाता, तब तक पुराने नियम ही प्रभावी रहेंगे। नई दिल्ली में यूजीसी के नए नियमों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ…

Read More

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख नेता अजित पवार (66) का गुरुवार को बारामती स्थित विद्या प्रतिष्ठान मैदान में राजकीय सम्मान के अंतिम संस्कार किया गया। बेटे पार्थ पवार और जय पवार ने अपने पिता को मुखाग्रि दी। इससे पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितीन गडकरी, रामदास आठवले, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित प्रमुख नेताओं ने अजीत पवार को पुष्पचक्र अर्पित कर अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। पत्नी सुनेत्रा पवार, बेटा पार्थ पवार, जय पवार और पवार परिवार के अन्य सदस्यों ने भी अजित पवार को आखिरी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अपने…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को मोरहाबादी मैदान में रोड सेफ्टी मैराथन 2026 का आयोजन किया गया। इस मैराथन में युवाओं, खिलाड़ियों, स्कूली बच्चों, सामाजिक संगठनों के सदस्यों और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को यह संदेश देना था कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। मैराथन जिला प्रशासन और राज्य सरकार के सहयोग से आयोजित की गई, जिसकी थीम ‘सीख से सुरक्षा’ रखी गई थी। मैराथन के दौरान प्रतिभागियों…

Read More

रांची। आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने गुरूवार काे रांची सहित कुछ अन्य जिलों में छापेमारी की है। यह छापेमारी बाबा राइस मिल ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर चल रही है। सूत्रों के अनुसार के रांची के कांके रोड, रातु रोड और अन्य ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी की जा रही है। टीम ने मिल के संचालन, लेन-देन और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है। आयकर विभाग की टीम सभी कैश ट्रांजेक्शन, बिल और अन्य वित्तीय दस्तावेजों को खंगाल रही है। इसके तहत चालू लेन-देन, खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड और अन्य जरूरी कागजातों की भी पड़ताल की जा…

Read More

कोलकाता। कोलकाता के आनंदपुर में हुए भीषण गोदाम अग्निकांड ने भयावह रूप ले लिया है। आग बुझने के बाद सामने आ रही तस्वीरें और आंकड़े लगातार दहला रहे हैं। हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 27 लोग अब भी लापता हैं। इस बीच लापरवाही के आरोप में एक गोदाम मालिक की गिरफ्तारी हुई है और प्रशासनिक चूक को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके आनंदपुर स्थित दो गोदामों में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। पुलिस के अनुसार, हादसे…

Read More

बलरामपुर। विद्यालय जैसे पवित्र और अनुशासन के केंद्र को शराब के नशे में बदनाम करने की कोशिश दो युवकों को भारी पड़ गई। शासकीय प्राथमिक शाला के सामने शोर-शराबा और शिक्षकों को धमकाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मिली जानकारी अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी कुसमी करूण डहरिया ने जानकारी दी कि विकासखंड कुसमी अंतर्गत तहसील चांदो के ग्राम नवाडीहकला में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला बरवाडीह के सामने दो युवक शराब के नशे में उत्पात मचाते पाए गए। आरोप है कि ग्राम डूमरखोरका निवासी विकास पैकरा (19 वर्ष) एवं संजय…

Read More

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले लगभग 35 वर्षों से एक धाकड़ नेता के रूप में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले अजित पवार संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी थे। वे आम लोगों के लिए सहज रूप से उपलब्ध रहने वाले जननेता थे। उन्हें महाराष्ट्र की राजनीति में महत्वाकांक्षी और प्रभावशाली नेता के रूप में जाना जाता रहा है। ‘दादा’ के नाम से पहचाने जाने वाले, अपनी बात के पक्के अजित पवार को लेकर आई विमान दुर्घटना की खबर ने न सिर्फ महाराष्ट्र, बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। यह दुर्घटना पुणे जिले के बारामती में हुई, जहां हवाई अड्डे…

Read More

पलामू। गणतंत्र दिवस पर थाना परिसर में वर्दी पहनकर पत्नी संग डांस करते हुए रील बनाना हुसैनाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सोनू चौधरी को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर रील वायरल होने के बाद थाना प्रभारी पर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है और मामले की गंभीरता को देखते हुए हुसैनाबाद के एसडीपीओ एस मोहम्मद याकूब के नेतृत्व में जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में वर्दी की गरिमा और अनुशासन भंग होने की पुष्टि के बाद पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बुधवार को सख्त कदम उठाते हुए इंस्पेक्टर सोनू चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया है। इधर, प्रशासनिक स्तर…

Read More

पुणे। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का विमान बुधवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा पुणे जिले के बारामती में लैंडिंग के दौरान हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अजित पवार चुनावी रैली के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे। इस दुर्घटना में अजित पवार समेत विमान में सवार छह लोगों की मौत हो गई। इसकी पुष्टि डीजीसीए ने की है। जानकारी के अनुसार, अजित पवार बुधवार सुबह चुनावी रैली के लिए मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए। तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग के समय सुबह नौ बजे यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही फायर…

Read More

रांची। झारखंड में नगर निकाय चुनाव की घोषणा हो गई है। रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में मंगलवार काे राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने बताया कि झारखंड के 48 नगर निकायों (9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत) में 23 फरवरी को चुनाव होंगे। वहीं मतगणना 27 फरवरी को होगी। उन्हाेंने बताया कि 28 जनवरी से चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। नॉमिनेशन करने की प्रक्रिया 29 जनवरी से 4 फरवरी तक रहेगी। नॉमिनेशन वापस लेने की आखिरी तारीख छह फरवरी हैं। वहीं सात फरवरी को निर्वाचन प्रतीक आवंटित किया जाएगा। वोटिंग सात से पांच बजे तक…

Read More