- मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पर बवाल: भाजपा पार्षद ने थाने में दी शिकायत
- BIG BREAKING..अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: छात्रावास और आईटीआई की सरकारी जमीन से हटाए जा रहे अवैध कब्जे
- राजपत्र के बाद क्या होगा?: बलरामपुर रेल परियोजना को धरातल पर उतरने में अभी कितना समय लगेगा
- खुशियों से भरे घर में पसरा मातम : सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
- 96 साल का इंतजार खत्म: रेल की राह पर बलरामपुर, विकास की नई शुरुआत
- लूट और मारपीट कांड में बड़ी कार्रवाई: राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस रोककर वारदात, चार आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो जब्त
- गुस्से में किया चाकू से हमला : खाने-पीने के दौरान हुए विवाद में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
- एंबुलेंस नहीं मिली तो मरीज को खाट समेत ट्रैक्टर पर ले गए अस्पताल, इलाज के दौरान मौत
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और भाजपा में शामिल होने का ऐलान कर दिया। इस खबर के सामने आते ही आम आदमी पार्टी खेमे में हलचल मच गई। यहां तक कि आप के सांसद संजय सिंह ने इसे ‘ऑपरेशन लोट्स’ करार दिया। दरअसल, पिछले कुछ महीनों से जिस तरह से राघव चड्ढा को पार्टी में अलग-थलग करने की कोशिश की जा रही थी, उससे साफ हो गया था कि आने वाले समय में अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को ‘जोर का झटका, बहुत जोर से लगना’ तय है।…
रांची। रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में सुरक्षाकर्मी की हत्या और लूटपाट की घटना लेकर विपक्षी दलों ने जहां राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। वहीं आदिवासी संगठनों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने घटना पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि राजधानी के उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में स्थित मंदिर में इस तरह की वारदात पुलिस की विफलता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल के आसपास विधानसभा और हाईकोर्ट जैसे महत्वपूर्ण संस्थान मौजूद हैं, इसके बावजूद अपराधियों द्वारा मंदिर में घुसकर हत्या करना गंभीर सवाल खड़े करता…
रांची। झारखंड के चार जिलों खूंटी, गिरिडीह, जामताड़ा और धनबाद में सदर अस्पतालों को अपग्रेड कर नए मेडिकल कॉलेज खोलने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने इन कॉलेजों के निर्माण और संचालन की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है। इन चारों मेडिकल कॉलेजों के निर्माण पर कुल 1249 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, इन मेडिकल कॉलेजों का निर्माण पीपीपी (प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप) मोड पर किया जाएगा। इसमें केंद्र सरकार 464.23 करोड़ रुपये और राज्य सरकार 308.37 करोड़ रुपये का अनुदान देगी। बाकी खर्च की राशि टेंडर के जरिए चुनी जाने…
रामगढ़। रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरपुर बाजार में जेवर दुकान में डकैती कांड का खुलासा हो गया है। पुलिस ने इस डकैती गिरोह में शामिल दो महिलाओं सहित कुल 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही दुकान से लूटे गए 180 पीस से अधिक जेवर भी बरामद कर लिए हैं। शुक्रवार को रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डकैती कांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए झारखंड और बिहार राज्य में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। इस छापेमारी में कुजू ओपी के बरकट्ठी…
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में भीड़ की बर्बरता का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चोरी के शक में एक युवक को ग्रामीणों ने अमानवीय सजा दी। उसका आधा सिर मुंडवाकर गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाई गई और पत्नी के साथ पूरे गांव में घुमाया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र के पस्ता गांव का है, जहां कल्याणपुर निवासी मोहम्मद रहमान ताज (32) पर सोलर पैनल के केबल तार चोरी करने का आरोप लगाया गया था। इसी शक के आधार पर गांव के कुछ…
रांची। रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर मंदिर में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां अज्ञात अपराधियों ने मंदिर के गार्ड की हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है। घटना की जानकारी मिलते ही रांची के एसएसपी राकेश रंजन भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने हत्या के बाद मंदिर की दान पेटी से नकदी भी निकाल ली, जिससे इस घटना को लूट और हत्या दोनों एंगल से जोड़कर देखा जा रहा…
धनबाद। जिले के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत सोनारडीह ओपी क्षेत्र की टण्डाबाड़ी बस्ती में गुरुवार रात एक बार फिर भयावह भू-धसान की घटना सामने आई। महज कुछ ही मिनटों में करीब 10 घर जमीन में समा गए, जिससे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। गुरुवार रात करीब 8:30 बजे टण्डाबाड़ी बस्ती में अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ जमीन धंसने लगी। लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और देखते ही देखते कई घर धरती में समा गए। चीख-पुकार के बीच लोग अपनी जान बचाने…
धनबाद। जिले के राजगंज थाना क्षेत्र के गोविन्दाडीह गांव में गुरुवार को एक भीषण अगलगी की घटना सामने आई, जहां शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस हादसे में एक के बाद एक कई घर आग की चपेट में आ गए और लगभग 12 परिवारों का आशियाना जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार गोविन्दाडीह गांव निवासी मजीद अंसारी के घर में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन…
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में एक प्लास्टिक और पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दो मंजिला इमारत इसकी चपेट में आ गई और आसपास के घरों तक लपटें पहुंच गईं। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां मुकेश प्लास्टिक नामक होलसेल दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक सामग्री और पटाखों का भंडारण किया गया था, जिससे आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्लास्टिक में आग लगने के…
नई दिल्ली। देश के चुनावी इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, जब तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के दौरान रिकॉर्ड स्तर पर मतदाताओं की भागीदारी देखने को मिली। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने इसे आजादी के बाद अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत बताते हुए दोनों राज्यों के मतदाताओं को सलाम किया। तमिलनाडु में एक ही चरण में 234 सीटों के लिए मतदान हुआ। जबकि, पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई, जिसमें दोनों राज्यों में मतदाताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।…