Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ में नए विद्यार्थियों का स्वागत, अधिवक्ताओं ने बताए कोर्ट के अनुभव

    October 1, 2026

    बलरामपुर के नए प्रभारी डीईओ नरेंद्र निरापुरे ने संभाला पदभार, बोले- रिजल्ट पर रहेगा फोकस, 90 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य

    October 1, 2026

    बलरामपुर बना डेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ में नए विद्यार्थियों का स्वागत, अधिवक्ताओं ने बताए कोर्ट के अनुभव
    • बलरामपुर के नए प्रभारी डीईओ नरेंद्र निरापुरे ने संभाला पदभार, बोले- रिजल्ट पर रहेगा फोकस, 90 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य
    • बलरामपुर बना डेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला
    • 80 रुपये लीटर डीजल का झांसा, ट्रांसपोर्टर से 1.08 लाख रुपये की साइबर ठगी
    • कमीशन के लिए 22 हजार रुपये मांगने का आरोप, एसीबी ने नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक को किया गिरफ्तार
    • खबर का असर: बलरामपुर डीईओ मनीराम यादव का तबादला, करोड़ों की अनियमितता मामले में सिर्फ ट्रांसफर, संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने से लोग नाराज
    • बलरामपुर में गाय की हत्या के मामले में 9 गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए
    • बलरामपुर में आधी रात बड़ा हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार पिकअप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»National»लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में सावन सोमवार पर भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत
    National

    लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में सावन सोमवार पर भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत

    करंट की अफवाह के बाद मची अफरा-तफरी, करीब 55 हजार श्रद्धालु पहुंचे थे जलाभिषेक के लिए; कई घायल
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsAugust 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    लखीसराय/पटना। सावन के तीसरे सोमवार को बिहार के लखीसराय जिले में बड़ा हादसा हो गया। अशोकधाम शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच सोमवार सुबह भगदड़ मच गई। हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत की सूचना है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

    बताया गया कि सावन के तीसरे सोमवार को करीब 55 हजार श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने अशोकधाम पहुंचे थे। इसी दौरान अशोकधाम रेलवे स्टेशन से मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर अचानक अफरा-तफरी मच गई। भगदड़ में कई श्रद्धालु एक-दूसरे के नीचे दब गए।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    करंट की अफवाह के बाद मची भगदड़

    लखीसराय के जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार के अनुसार घटना सुबह करीब 6:30 बजे हुई। बताया गया कि मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर रात में बिजली का एक पोल गिर गया था। सोमवार सुबह श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच किसी ने पोल में करंट होने की अफवाह फैला दी।

    अफवाह फैलते ही श्रद्धालुओं में अचानक भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान कई लोग भीड़ में दब गए।

    सात श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि

    जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने घटना में करीब सात श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि की है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अंतिम और आधिकारिक मृतक संख्या बाद में स्पष्ट किए जाने की बात कही गई है। मृतकों में सभी महिलाएं बताई जा रही हैं।

    अब तक जिन मृतकों की पहचान बताई गई है, उनमें मधुबाला देवी, मनमाला देवी, रिंकू देवी और हेमलता देवी शामिल हैं।

    कई श्रद्धालु घायल, अस्पताल में भर्ती

    भगदड़ में कई श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

    घायलों में मौसम कुमारी, मुस्कान कुमारी, ममता देवी, विमला देवी, रीना कुमारी, शिवानी कुमारी और कबीला देवी समेत अन्य श्रद्धालु शामिल बताए गए हैं।

    मुख्यमंत्री ने जताया दुख

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अशोकधाम मंदिर में हुई घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने घटना को अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित और तत्काल इलाज के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

    प्रशासन की ओर से घटना के बाद मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में व्यवस्था को संभालने के साथ राहत एवं बचाव कार्य जारी रखा गया है। हादसे के कारणों और भगदड़ की परिस्थितियों को लेकर प्रशासन स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है।

    इसे भी पढ़ें…….

    इतिहास के पन्नों में 18 अगस्त: पांच दिन का टेस्ट महज दो दिन में खत्म, लॉर्ड्स में बना क्रिकेट का अनोखा रिकॉर्ड

    Post Views: 265
    Previous Articleइतिहास के पन्नों में 18 अगस्त: पांच दिन का टेस्ट महज दो दिन में खत्म, लॉर्ड्स में बना क्रिकेट का अनोखा रिकॉर्ड
    Next Article झारखंड में CGL समेत JPSC-JSSC की कई परीक्षाएं रद्द, आंदोलन के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026

    290 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में ED का शिकंजा, 11 ठिकानों पर छापा; आखिर कहां गया बैंक का पैसा?

    September 3, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद मलबे में दबा सबसे बड़ा राज… 4 हजार लोग लापता, 161 शवों की पहचान नहीं

    September 3, 2026

    नेपाल की नदियां बनीं मौत का रास्ता, त्रिशूली-नारायणी से मिले 321 शव… 280 का DNA टेस्ट शुरू

    September 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ में नए विद्यार्थियों का स्वागत, अधिवक्ताओं ने बताए कोर्ट के अनुभव

    October 1, 2026

    बलरामपुर के नए प्रभारी डीईओ नरेंद्र निरापुरे ने संभाला पदभार, बोले- रिजल्ट पर रहेगा फोकस, 90 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य

    October 1, 2026

    बलरामपुर बना डेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला

    September 30, 2026

    80 रुपये लीटर डीजल का झांसा, ट्रांसपोर्टर से 1.08 लाख रुपये की साइबर ठगी

    September 30, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ में नए विद्यार्थियों का स्वागत, अधिवक्ताओं ने बताए कोर्ट के अनुभव
    • बलरामपुर के नए प्रभारी डीईओ नरेंद्र निरापुरे ने संभाला पदभार, बोले- रिजल्ट पर रहेगा फोकस, 90 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य
    • बलरामपुर बना डेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला
    • 80 रुपये लीटर डीजल का झांसा, ट्रांसपोर्टर से 1.08 लाख रुपये की साइबर ठगी
    • कमीशन के लिए 22 हजार रुपये मांगने का आरोप, एसीबी ने नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक को किया गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.