Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

काठमांडू। नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। बुधवार सुबह तिब्बत से आए जल सैलाब से विकराल हुई भोटेकोशी ने अपार जन-धन को निगल लिया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से अब तक 389 शव बरामद किए गए हैं और 977 लोग अभी भी लापता हैं। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी/एनडीआरआरएमए) ने गुरुवार देररात एक्स पर जारी नई पोस्ट (छठवीं रिपोर्ट) में यह जानकारी दी। एनडीआरआरएमए ने कहा कि यह आंकड़े जिला प्रशासन कार्यालयों और राष्ट्रीय आपातकालीन संचालन केंद्रों से प्राप्त सूचना पर आधारित…

Read More

रामानुजगंज में साहू समाज युवा प्रकोष्ठ द्वारा सावन महोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, सावन झूला और मनोरंजक खेलों के बीच समाज की एकजुटता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में समाज की बेटियों के विवाह के लिए 5100 रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा भी की गई।

Read More

पलामू। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सुआ गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत को नेचुरल बताकर परिवार के लोग गुरुवार सुबह अंतिम संस्कार में जुटे थे। तैयारी पूरी कर दी गई थी। इसी बीच में पुलिस मौके पर पहुंची और अंतिम संस्कार रोककर डेड बॉडी को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया। सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने गुरूवार सुबह 11 बजे घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि महिला के जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लेने की जानकारी मिली थी।…

Read More

काठमांडू। नेपाल में रसुवा की भोटेकोशी नदी में बुधवार को आई विनाशकारी बाढ़ के बाद खोज एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर शुरू है। नेपाली सेना ने आज सुबह हेलीकॉप्टर के जरिए 123 लोगों का सुरक्षित निकाल लिया। इनमें 21 भारतीय पर्यटक भी शामिल हैं। नेपाली सेना के अनुसार, टिमुरे क्षेत्र से 95 लोगों, हाकु स्थित एक जलविद्युत परियोजना की सुरंग में फंसे 7 लोगों और लापता 21 भारतीय पर्यटकों को जीवित सुरक्षित बाहर निकाला गया है। सेना ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र की अन्य सुरंगों में फंसे लोगों की तलाश की जा रही है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं…

Read More

ऑफबीट डेस्क। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में 28 अगस्त की तारीख विशेष महत्व रखती है। वर्ष 1928 में इसी दौर में भारत के संवैधानिक भविष्य को लेकर एक महत्वपूर्ण दस्तावेज सामने आया, जिसे नेहरू रिपोर्ट के नाम से जाना गया। इस रिपोर्ट ने पहली बार भारतीयों की ओर से देश के लिए संवैधानिक व्यवस्था और स्वशासन का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया। नेहरू रिपोर्ट को सर्वदलीय सम्मेलन की पहल पर तैयार किया गया था। इसका नेतृत्व पंडित मोतीलाल नेहरू ने किया था, जबकि समिति में देश के कई प्रमुख राजनीतिक नेता शामिल थे। रिपोर्ट में ब्रिटिश शासन के अधीन भारत…

Read More

काठमांडू। नेपाल के रसुवा और आसपास के क्षेत्रों में भोटेकोशी नदी में बुधवार सुबह अचानक आई विनाशकारी बाढ़ में अब तक कम से कम 157 लोगों की मौत हो गई और लगभग 700 लोग लापता हैं। लापता लोगों में विदेशी नागरिक और सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। बाढ़ ने तीन जिलों में भारी तबाही मचाई है। देखते ही देखते जल प्रलय में लोग-बाग, घर, वाहन और जरूरी बुनियादी ढांचा आदि समा गया। इसे हाल के वर्षों में नेपाल की सबसे घातक जल आपदा कहा जा रहा है। नेपाल पुलिस की एक्स पोस्ट में देररात किए गए रसुवा जिले के बाढ़ अपडेट…

Read More

शंकरगढ़ के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के जर्जर भवन का मामला मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तक पहुंचा। शिक्षकों ने नए भवन की स्वीकृति और विद्या मितान अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने स्कूल भवन की स्थिति पर जल्द स्वीकृति और अतिथि शिक्षकों के हित में बेहतर निर्णय का आश्वासन दिया।

Read More

बलरामपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बुधवार को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखंड राजपुर अंतर्गत ग्राम कर्रा में आज बुधवार को आयोजित श्री महारुद्र यज्ञ एवं शिव पुराण कथा में शामिल होकर प्राचीन बाबा कर्मेश्वर धाम में भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्राम कर्रा में मंगल भवन निर्माण की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम कर्रा की पावन भूमि पर श्री महारुद्र यज्ञ एवं शिव पुराण कथा का आयोजन सौभाग्य का विषय है। उन्होंने…

Read More

वाड्रफनगर के अरविंद ज्वेलर्स में हुई लाखों की चोरी के पीछे बिहार का अंतरराज्यीय गिरोह निकला। पुलिस ने सात आरोपितों को गिरफ्तार कर चोरी के जेवर से तैयार 14.175 किलो चांदी की सिल्लियां, पिकअप, मोटरसाइकिल, मोबाइल और नकदी बरामद की है। रेकी से लेकर चोरी और माल ठिकाने लगाने तक की पूरी कहानी पूछताछ में सामने आई।

Read More

झारखंड कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। सबसे बड़ा फैसला सरकारी डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति उम्र को लेकर रहा, जिसे 67 वर्ष से घटाकर 65 वर्ष कर दिया गया है। इसके साथ ही राज्य के सभी 606 थानों में सीसीटीवी लगाने, 100 नए मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय विकसित करने और मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस व स्नातकोत्तर सीटें बढ़ाने के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।

Read More