- मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पर बवाल: भाजपा पार्षद ने थाने में दी शिकायत
- BIG BREAKING..अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: छात्रावास और आईटीआई की सरकारी जमीन से हटाए जा रहे अवैध कब्जे
- राजपत्र के बाद क्या होगा?: बलरामपुर रेल परियोजना को धरातल पर उतरने में अभी कितना समय लगेगा
- खुशियों से भरे घर में पसरा मातम : सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
- 96 साल का इंतजार खत्म: रेल की राह पर बलरामपुर, विकास की नई शुरुआत
- लूट और मारपीट कांड में बड़ी कार्रवाई: राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस रोककर वारदात, चार आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो जब्त
- गुस्से में किया चाकू से हमला : खाने-पीने के दौरान हुए विवाद में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
- एंबुलेंस नहीं मिली तो मरीज को खाट समेत ट्रैक्टर पर ले गए अस्पताल, इलाज के दौरान मौत
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी को छोड़ने वाले राज्यसभा के सात सांसदों में स्वाति मालीवाल का नाम भी शामिल है। अब स्वाति मालीवाल ने आप छोड़ने के पीछे कई कारण गिनाए हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और झूठ की वजह से ‘आप’ को छोड़ना पड़ा। स्वाति मालीवाल ने नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा में जाने के अपने इरादे और आप को छोड़ने के पीछे की कहानी बताई। उन्होंने कहा कि मैंने आम आदमी पार्टी छोड़ दी और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हूं। मैं 2006 से अरविंद केजरीवाल के साथ काम कर…
खूंटी। बढ़ती गर्मी के साथ झारखंड के खूंटी में जल संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी पानी की समस्या गहराने लगी है। खासकर खूंटी नगर पंचायत क्षेत्र में स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है, जहां तजना नदी पर बने जलाशय (वीयर) का जलस्तर न्यूनतम स्तर पर पहुंचने से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार को आंशिक जलापूर्ति के बाद गुरुवार से शहर में पानी की सप्लाई बंद हो गई, जिससे लगभग साढ़े चार हजार घर प्रभावित हुए हैं। लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में 26 अप्रैल से भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 26, 27 और 28 अप्रैल को कई जिलों में गर्जन के साथ ओलावृष्टि, वज्रपात और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने जिन जिलों में ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना जताई है, उनमें…
रांची, आईएएनएस। झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की क्रूर हत्या कर दी है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। मृतक की पहचान रमेश चम्पिया उर्फ चमरा के रूप में हुई है। वह गोइलकेरा थाना क्षेत्र के रोयगुटू गांव का निवासी था। घटना बीती रात की बताई जा रही है। चार नक्सली रमेश के घर पहुंचे, जिनमें से दो के पास हथियार थे। नक्सलियों ने दरवाजा खटखटाकर रमेश को बाहर बुलाया और फिर जबरन उसे घर से घसीटकर ले…
पलामू। झारखंड के पलामू जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में स्कूल बस के खलासी की जान चली गई। बच्चों को बस में बैठाने के दौरान तेज रफ्तार हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना रेहला थाना क्षेत्र के कधवन गांव की है, जहां सुबह के समय स्कूल बसें खड़ी थीं और बच्चे उनमें सवार हो रहे थे। इसी दौरान 60 वर्षीय नूर मोहम्मद, जो बस में खलासी के रूप में कार्यरत थे, बच्चों को बैठाने में लगे हुए थे। तभी पीछे से तेज गति से आए एक हाइवा ने बस को…
नई दिल्ली। 2012 में बनी आम आदमी पार्टी (आप) के नाव से ऐसे तो सवार लगातार उतरते रहे हैं। लेकिन, 2026 के अप्रैल महीने की 24 तारीख को जिस सियासी भंवर में पार्टी की नाव फंसी उसने तो पूरी पार्टी की ही जड़ें हिलाकर रख दी। पार्टी के तीन राज्यसभा सांसदों ने मीडिया के सामने आकर पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी और भाजपा में शामिल हो गए। इसके साथ ही पार्टी के तीनों सांसद इसका दावा भी कर गए कि 4 अन्य सांसद पार्टी से निकलने को तैयार है। इसके बाद तो राजनीतिक हलके में इस चर्चा ने जोर…
हजारीबाग, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग जिले के बरही में शुक्रवार शाम हथियारबंद अपराधियों ने ‘बैंक ऑफ महाराष्ट्र’ की शाखा में बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, अपराधी बैंक के स्ट्रॉन्ग रूम से करीब 6 से 7 करोड़ रूपए मूल्य का 4 किलो सोना और कैश काउंटर से 5 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और बैंक प्रबंधन के अनुसार, वारदात शाम करीब 4 बजे की है। अपराधी बेहद…
लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिले में नेशनल हाईवे-39 (कुड़ू-रांची मुख्य पथ) पर शुक्रवार को एक सड़क हादसे में मां-पुत्र समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना कुड़ू थाना क्षेत्र के ढुलुवाखुंटा के समीप की है, जहां शराब लदे एक मालवाहक वाहन और स्कूटी के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर घंटों आवागमन बाधित रहा और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। कुड़ू थाना क्षेत्र के रोन्हैया कोलसिमरी गांव निवासी विषुण भगताइन अपने पुत्र किशोर भगत और भतीजा निरंजन उरांव के साथ स्कूटी पर सवार होकर मांडर अस्पताल जा रही थीं, जहां…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को करारा झटका लगा है। राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा समेत पार्टी के सात सांसदों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। राघव चड्ढा ने इसे ‘आप’ के दो-तिहाई से ज्यादा सांसदों का भाजपा में विलय बताया है। राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आज, भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के दो-तिहाई से अधिक सांसदों ने भाजपा में विलय कर लिया है। सात सांसदों ने उस दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत कई सांसदों के साथ पार्टी छोड़ने और भाजपा में शामिल होने की घोषणा की है। चड्डा के इस ऐलान पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है। इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, “बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का।” आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद…