- मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पर बवाल: भाजपा पार्षद ने थाने में दी शिकायत
- BIG BREAKING..अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: छात्रावास और आईटीआई की सरकारी जमीन से हटाए जा रहे अवैध कब्जे
- राजपत्र के बाद क्या होगा?: बलरामपुर रेल परियोजना को धरातल पर उतरने में अभी कितना समय लगेगा
- खुशियों से भरे घर में पसरा मातम : सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
- 96 साल का इंतजार खत्म: रेल की राह पर बलरामपुर, विकास की नई शुरुआत
- लूट और मारपीट कांड में बड़ी कार्रवाई: राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस रोककर वारदात, चार आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो जब्त
- गुस्से में किया चाकू से हमला : खाने-पीने के दौरान हुए विवाद में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
- एंबुलेंस नहीं मिली तो मरीज को खाट समेत ट्रैक्टर पर ले गए अस्पताल, इलाज के दौरान मौत
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
चतरा। झारखंड के चतरा जिले में टंडवा-पिपरवार मुख्य मार्ग पर कोयला ढुलाई में लगे एक बेलगाम हाईवा की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत के बाद क्षेत्र में तनाव गहरा गया है। हादसे के करीब 30 घंटे बाद भी ग्रामीण शव के साथ धरने पर डटे हुए हैं और मुआवजा व सड़क सुरक्षा को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। पुलिस के अनुसार, बुधवार को पिपरवार थाना क्षेत्र के कारो गांव के समीप हुए हादसे में चिरैयाटांड़ टांड़ निवासी उरेश लोहार उर्फ सुरेश लोहरा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क…
रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने गुरुवार को अपराह्न करीब तीन बजे कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। काउंसिल के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष कुल 95.27 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं। राज्य की मेरिट सूची में प्रियांशु कुमारी ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। प्रियांशु ने कुल 500 अंकों में से 498 अंक (99.60 प्रतिशत ) प्राप्त किए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा के लिए 4,24,001 छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया था, जिसमें से 4,22,109 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें से कुल 4,02,178 छात्र सफल घोषित किए गए हैं। श्रेणीवार परिणामों पर नजर…
हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के पदमा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत इटखोरी मोड़ के पास दो मालवाहक ट्रकों की सीधी टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहनों के इंजन से निकली चिंगारी ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया, जिससे हाईवे पर अफरातफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि इस बड़े हादसे में किसी की जान नहीं गई। इस हादसे की वजह से रांची-पटना रोड पर करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों में से एक में भारी मात्रा में…
ट्रेनों में ‘मौत’ बांट रहे नकली साधु, झारखंड में नशीला लड्डू खाने से महिला की मौत, गिरोह का पर्दाफाश
धनबाद। झारखंड के कोडरमा-धनबाद रेलखंड पर नकली साधुओं के एक गिरोह द्वारा दिए गए नशीले प्रसाद को खाने से उत्तर प्रदेश के मांडा की रहने वाली एक महिला यात्री की मौत हो गई। महिला अस्पताल में चार दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ी, लेकिन अंततः उसे बचाया नहीं जा सका। इस सनसनीखेज वारदात के बाद रेल पुलिस ने घेराबंदी कर वाराणसी के रहने वाले सात नकली साधुओं को गिरफ्तार किया है। झारखंड के रेल डीजी अनिल पलटा को लगातार मिल रहे इनपुट्स के बाद जीआरपी और आरपीएफ की एक संयुक्त टीम गठित की गई थी। पुलिस ने…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने 2003 के चर्चित रामअवतार जग्गी हत्या मामले में बड़ी राहत देते हुए अमित जोगी की सजा पर रोक लगा दी है। शीर्ष अदालत ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के उस फैसले पर अंतरिम रोक लगाई है, जिसमें अमित जोगी को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, संदीप मेहता और विजय बिश्नोई की पीठ ने अमित जोगी की विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। अमित जोगी ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें उन्हें बरी करने वाले ट्रायल कोर्ट के फैसले को पलटते हुए…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखने संबंधी अपना आदेश महज 24 घंटे के भीतर वापस ले लिया। इस फैसले ने राज्य में सियासी हलचल तेज कर दी है। बुधवार देर रात जारी निर्देश में कहा गया था कि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी राजनीतिक दल में पद नहीं रखेगा और न ही राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा लेगा। उल्लंघन करने पर सिविल सेवा आचरण नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। हालांकि, इस आदेश का तुरंत विरोध शुरू हो गया। कांग्रेस पार्टी ने इसके समय और…
नई दिल्ली। गर्मी में तेज धूप और उमस भरे मौसम में कूलर लोगों को राहत देने का सबसे आसान और सस्ता तरीका माना जाता है, लेकिन अक्सर लोग कूलर चलाने से पहले उसमें भरे पानी की सफाई पर ध्यान नहीं देते। ऐसे में एक घरेलू उपाय से आप इस पानी को साफ रख सकते हैं। कूलर में कई दिनों तक एक ही पानी भरा रहने से उसमें गंदगी जमा होने लगती है। धीरे-धीरे पानी से बदबू आने लगती है और वही जमा पानी मच्छरों के पनपने की जगह भी बन जाता है। यही वजह है कि गर्मियों और बरसात के…
कोलकाता/चेन्नई। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतदान को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। शुरुआती दो घंटों में पश्चिम बंगाल में 18 प्रतिशत से अधिक और तमिलनाडु में 17 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार सुबह 9 बजे तक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में 18.76 प्रतिशत और तमिलनाडु में 17.69 प्रतिशत मतदान हुआ। आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे तक पश्चिम मेदिनीपुर जिले में सबसे अधिक 20.51 प्रतिशत वोटिंग हुई। इसके अलावा, बंकुरा में 20.20 और झारग्राम जिले में…
चमोली। उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र में बसे बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलते ही पूरा माहौल भक्ति और आस्था से भर गया। गुरुवार सुबह ठीक 6 बजकर 15 मिनट पर जैसे ही मंदिर के द्वार खुले, वैसे ही ‘बद्री विशाल की जय’ के जयकारों से पूरा धाम गूंज उठा। कपाट खुलने की यह प्रक्रिया पूरी तरह विधि विधान और परंपराओं के अनुसार की गई। मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रों के साथ भगवान बद्री विशाल की पूजा-अर्चना की और उसके बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू हुए। इस खास मौके पर हजारों की संख्या में भक्त वहां मौजूद थे। कई लोग…
जमशेदपुर। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपोड़ा-नागुड़साई इलाके में स्वर्णरेखा नदी किनारे मिले लगभग 227 किलोग्राम वजनी विशाल बम को भारतीय सेना की विशेषज्ञ टीम ने बुधवार को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। सेना की त्वरित और सटीक कार्रवाई से एक संभावित बड़े खतरे को समय रहते टाल दिया गया है। इस ऑपरेशन के बाद पिछले कई दिनों से दहशत के साये में जी रहे स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन ने राहत की सांस ली है। सेना की टीम ने ऑपरेशन से पहले लगातार दो दिनों तक बम का गहन तकनीकी निरीक्षण किया। इस दौरान उसकी…