- मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पर बवाल: भाजपा पार्षद ने थाने में दी शिकायत
- BIG BREAKING..अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: छात्रावास और आईटीआई की सरकारी जमीन से हटाए जा रहे अवैध कब्जे
- राजपत्र के बाद क्या होगा?: बलरामपुर रेल परियोजना को धरातल पर उतरने में अभी कितना समय लगेगा
- खुशियों से भरे घर में पसरा मातम : सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
- 96 साल का इंतजार खत्म: रेल की राह पर बलरामपुर, विकास की नई शुरुआत
- लूट और मारपीट कांड में बड़ी कार्रवाई: राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस रोककर वारदात, चार आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो जब्त
- गुस्से में किया चाकू से हमला : खाने-पीने के दौरान हुए विवाद में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
- एंबुलेंस नहीं मिली तो मरीज को खाट समेत ट्रैक्टर पर ले गए अस्पताल, इलाज के दौरान मौत
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों ने राज्य में दोबारा भाजपा सरकार बनने के संकेत दे दिए हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। भारतीय निर्वाचन आयोग ने सुबह 11 बजे तक 126 विधानसभा सीटों के रुझान सार्वजनिक किए हैं। रुझानों में भाजपा 78 विधानसभा सीटों पर बढ़त बना चुकी है, जबकि कांग्रेस सिर्फ 24 सीटों पर आगे है। वहीं, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) को दो सीटों पर बढ़त मिली है। जालुकबारी सीट पर रुझानों में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी बढ़त बनाए हुए हैं। वे लगभग 12…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मतगणना के शुरुआती दो घंटों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। सुबह 10 बजे तक के रुझानों में भाजपा 60 से अधिक सीटों पर बढ़त हासिल कर चुकी है। वहीं, भाजपा के नेता सुवेंदु अधिकारी भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी पछाड़ चुके हैं। भारतीय निर्वाचन आयोग ने सुबह 10.30 बजे तक 102 विधानसभा सीटों के रुझान सार्वजनिक किए हैं। रुझानों में भाजपा ने 63 विधानसभा सीटों पर बढ़त बनाई, जबकि तृणमूल कांग्रेस सिर्फ 37 सीटों पर आगे है। भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पिछड़ गई हैं। भाजपा नेता सुवेंद्र अधिकारी…
कोडरमा, एजेंसी। झारखंड के कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत असनाबाद स्थित एक प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में रविवार रात कक्षा 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान लक्खीबागी के फरेंदा निवासी 17 वर्षीय उदित यादव के रूप में हुई है। इस घटना को लेकर परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। मृतक के बड़े भाई आदित्य कुमार ने बताया कि वह रविवार को अपने भाई से मिलने दो बार स्कूल गए थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे उदित से मुलाकात कर जब वे घर लौटे, तो उसके कुछ…
रांची। झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता का अनमोल खजाना सीता प्रपात है। रांची से कुछ दूरी पर स्थित घने जंगलों में बसा यह झरना न सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है, बल्कि माता सीता से जुड़ी पौराणिक मान्यता के कारण भी श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। कोइना नदी के स्वच्छ जल से बना यह प्रपात लगभग 35 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिरता है। चारों तरफ हरी-भरी वनस्पति से घिरा यह स्थान शांति और दिव्यता का अनुभव कराता है। इस जलप्रपात को धार्मिक मान्यता भी प्रचलित है, जिसके अनुसार, रामायण काल में माता सीता ने वनवास…
नई दिल्ली। तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की मतगणना सोमवार से शुरू हो रही है। कई चरणों में गिनती के साथ रुझान सामने आएंगे और दिन के अंत तक अंतिम नतीजे आने की उम्मीद है। तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और असम में करीब 25 करोड़ लोगों ने हाल ही में मतदान किया है। ये चुनाव हाल के समय के सबसे महत्वपूर्ण चुनावों में माने जा रहे हैं। ये सिर्फ राज्य स्तर के चुनाव नहीं हैं, बल्कि यह भी तय करेंगे कि जनता राज्य सरकारों की कल्याण योजनाओं को ज्यादा पसंद करती है या केंद्र सरकार…
रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), रायपुर जोनल कार्यालय ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की चल रही जांच के सिलसिले में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम 2002 (पीएमएलए) की धारा 17 के तहत एक साथ तलाशी अभियान चलाए। छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग/भिलाई और बिलासपुर जिलों में कुल 13 ठिकानों पर तलाशी ली गई। ईडी ने रविवार को प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि 30 अप्रैल को जिन ठिकानों पर तलाशी ली गई, वे शराब व्यापारियों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, कारोबारियों और कॉर्पोरेट संस्थाओं से जुड़े थे, जिन पर इस घोटाले से पैदा हुई ‘अपराध की आय’ को हासिल करने, संभालने, छिपाने या उसका हेरफेर करने का…
बलरामपुर। प्रदेश में जारी सुशासन तिहार के तीसरे दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा सरगुजा संभाग में केंद्रित रहेगा। भीषण गर्मी के बीच वे आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत परखेंगे। सूत्रों के अनुसार, सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को राजधानी रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा सरगुजा संभाग के दौरे पर रवाना होंगे। वे सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड अंतर्गत शांतिपारा में आयोजित जन चौपाल में शामिल होकर ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान वे लोगों की समस्याएं सुनने के साथ-साथ उनके त्वरित निराकरण के निर्देश भी अधिकारियों…
हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के बरही स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में 24 अप्रैल को हुई करोड़ों रुपये की सोना और नकद लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। झारखंड पुलिस और यूपी एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय बैंक लुटेरा गिरोह के तीन आरोपियों को वाराणसी से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब एक किलो सोना, 20 लाख रुपये नकद, एक कार और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. अफजल, पंकज सिंह उर्फ रौनक सिंह और सौरभ यादव उर्फ सोनू के रूप में हुई…
दमोह। मध्य प्रदेश में जबलपुर जिले स्थित बरगी डैम में क्रूज हादसे में अब तक 13 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि क्रूज में कुल करीब 40 से 41 लोग सवार बताए जा रहे थे। घटना के बाद से ही रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है और प्रशासन पूरी ताकत के साथ राहत कार्य में जुटा हुआ है। इस हादसे को लेकर प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने आईएएनएस से कहा कि यह घटना बेहद दुखद और पीड़ादायक है। मैं इस माध्यम से सभी दिवंगत आत्माओं को…
मेदिनीनगर। झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत रेडमा ओवरब्रिज पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज की रेलिंग से टकरा गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र निवासी आनंद कुमार और मिंशु कुमार के रूप में हुई है। घटना की पुष्टि टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आनंद कुमार और…