- मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पर बवाल: भाजपा पार्षद ने थाने में दी शिकायत
- BIG BREAKING..अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: छात्रावास और आईटीआई की सरकारी जमीन से हटाए जा रहे अवैध कब्जे
- राजपत्र के बाद क्या होगा?: बलरामपुर रेल परियोजना को धरातल पर उतरने में अभी कितना समय लगेगा
- खुशियों से भरे घर में पसरा मातम : सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
- 96 साल का इंतजार खत्म: रेल की राह पर बलरामपुर, विकास की नई शुरुआत
- लूट और मारपीट कांड में बड़ी कार्रवाई: राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस रोककर वारदात, चार आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो जब्त
- गुस्से में किया चाकू से हमला : खाने-पीने के दौरान हुए विवाद में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
- एंबुलेंस नहीं मिली तो मरीज को खाट समेत ट्रैक्टर पर ले गए अस्पताल, इलाज के दौरान मौत
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
पूर्वी सिंहभूम। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता को भूत समझकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना कृष्णा रोड (पद्मा रोड इलाके) की है। रात में अचानक एक घर से तेज चीख-पुकार सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घर के अंदर का भयावह दृश्य देख सन्न रह गए। घर के मुखिया करण उर्फ करम सिंह खून से लथपथ फर्श पर पड़े थे और उनकी हालत बेहद गंभीर थी। बताया जा रहा है कि उनके बेटे निशांत सिंह ने ही…
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां आईईडी विस्फोट में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के तीन जवान शहीद हो गए और एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा के पास उस समय हुई, जब सुरक्षाबलों की टीम डी-माइनिंग, एरिया डॉमिनेशन और सर्च ऑपरेशन के लिए निकली थी। पुलिस के अनुसार, टीम इलाके में पहले से बिछाए गए आईईडी को खोजकर निष्क्रिय करने का काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक एक आईईडी विस्फोट की चपेट में चार जवान आ गए। इस हादसे में इंस्पेक्टर…
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बरगी डैम क्रूज हादसे के बाद से चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन को शनिवार को और तेज कर दिया गया। यह हादसा गुरुवार शाम को हुआ था। हादसे के वक्त क्रूज में 41 लोग सवार थे। अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 4 लोग अभी लापता हैं। लापता लोगों में तीन बच्चे और एक वयस्क शामिल हैं। प्रशासन और रेस्क्यू टीमें लगातार उन्हें ढूंढने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस और प्रशासन के…
बलरामपुर। जिले के सामरी पाठ थाना क्षेत्र के भुताही गांव में दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। भीषण गर्मी में नदी में नहाने गए बच्चों के साथ यह हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। सामरी पाठ थाना क्षेत्र अंतर्गत भुताही गांव में शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां नदी में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक, 5 वर्षीय और 6 वर्षीय दोनों…
गिरिडीह। धनवार थाना क्षेत्र के लाल बाजार में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में सवारी बस और स्विफ्ट कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान बिरनी थाना क्षेत्र के 70 वर्षीय बंगाली हाड़ी और 24 वर्षीय कुमकुम कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बस खोरीमहुआ की ओर जा रही थी, जबकि कार बिरनी से लौट रही थी, तभी लाल बाजार…
पलामू। पलामू प्रमंडल के प्रमुख शहर मेदिनीनगर की जीवनरेखा मानी जाने वाली पांकी रोड की जर्जर हालत को लेकर अब स्थानीय लोगों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ( झामुमो) नेता सन्नी शुक्ला और क्षेत्र के अन्य नागरिकों ने सड़क की खराब स्थिति को लेकर गुरुवार को विरोध दर्ज कराया और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की। बता दे कि पांकी रोड शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है, जहां से रोजाना हजारों लोग आवागमन करते हैं। इसी मार्ग पर जी. एल. ए कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, आधा दर्जन से अधिक अस्पताल और कई…
रांची। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में गुरुवार को फिर से मौसम में करवट ली। तेज हवा के मध्यम दर्जे की झमाझम बारिश से मौसम काफी सुहाना हो गया। इधर, पिछले 24 घंटों के दौरान रांची सहित राज्य भर में अच्छी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान सबसे अधिक बारिश 85.2 मिलीमीटर पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा रांची में 9.7 मिमी, चाईबासा में 71.3 मिमी, गुड़ाबांधा में 57.4 मिमी, मैथन डीवीसी 45.2, जामताड़ा में 44.6, जमशेदपुर में 13 मिलीमीटर, मैथन में 41.4, खूंटी में 40.5 मिमी, जामताड़ा में 39.4, चक्रधरपुर में 37.2,…
बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज नगर में गुरुवार दोपहर मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को दोहरी स्थिति में डाल दिया। एक ओर बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दी, तो दूसरी ओर घंटों तक बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गुरुवार दोपहर अचानक हुई बारिश ने तपती धूप और उमस से जूझ रहे लोगों को राहत का अहसास कराया। तेज गर्मी के बीच आई इस बारिश से मौसम कुछ हद तक सुहाना हुआ, लेकिन इसी दौरान दोपहर के बाद बिजली आपूर्ति ठप हो जाने से राहत ज्यादा देर टिक नहीं सकी। रामानुजगंज नगर के…
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) ने बुधवार को कक्षा 10वीं और 12वीं की नियमित बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ डिजीलॉकर पोर्टल पर परीक्षा के नतीजे जारी किए हैं। ऐसे में जो छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे और रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वे अब अपने रोल नंबर और कैप्चा कोड के माध्यम से परिणाम चेक कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस वर्ष छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल उत्तीर्णता प्रतिशत 77.15 रहा। वहीं, इस बार लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए…
पलामू। झारखंड के पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना अंतर्गत करमा गांव में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने युवक के सिर में बेहद करीब से गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कर्मा गांव निवासी राजमुनि पाठक के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, राजमुनि पाठक मंगलवार रात अपने घर में सो रहे थे। उनके साथ पत्नी और दो बेटे भी मौजूद थे। देर रात कुछ अज्ञात लोग उनके घर पहुंचे और किसी काम का बहाना बनाकर उन्हें बाहर बुलाया। राजमुनि जैसे…