Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    रामानुजगंज में गरबा महोत्सव का समापन, एसपी वैभव बेंकर ने बच्चों के साथ किया डांडिया

    October 19, 2026

    बनापति-धमनी मार्ग पर बाकी नदी में बनेगा उच्चस्तरीय पुल, 12 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

    October 19, 2026

    रामानुजगंज में कन्हर नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, दशहरा मेले में बैलून बेचने आया था परिवार

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • रामानुजगंज में गरबा महोत्सव का समापन, एसपी वैभव बेंकर ने बच्चों के साथ किया डांडिया
    • बनापति-धमनी मार्ग पर बाकी नदी में बनेगा उच्चस्तरीय पुल, 12 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
    • रामानुजगंज में कन्हर नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, दशहरा मेले में बैलून बेचने आया था परिवार
    • आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जी अंकसूची का मामला, 10वां आरोपित गिरफ्तार
    • कोलकाता भगदड़ में 19 मौतों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, 11 की दम घुटने और 7 की पसलियां टूटने से गई जान
    • रांची में तेज रफ्तार वाहन ने टोटो को मारी टक्कर, बीच सड़क पर पलटा; दो महिलाओं समेत 5 घायल
    • चोरबगान पूजा पंडाल हादसा: 16 परिवारों के उजड़े चिराग, किसी ने खोया बेटा तो किसी का उजड़ा सुहाग; पढ़ें अपनों को खोने वालों का दर्द
    • (राउंडअप) कोलकाता दुर्गापूजा हादसे में 19 की मौत, सुरक्षा जांच के लिए विशेष टीम गठित; मृतकों के परिजनों को 25 लाख और नौकरी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»रांची में आधी रात तक चला मटका फोड़ का रोमांच, एक के बाद एक टीमों ने आजमाई ताकत; आखिर किसने मारी बाजी?
    Jharkhand

    रांची में आधी रात तक चला मटका फोड़ का रोमांच, एक के बाद एक टीमों ने आजमाई ताकत; आखिर किसने मारी बाजी?

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsSeptember 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। रातू रोड में गुरुवार रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव उस समय रोमांचक हो गया, जब कान्हा मटका फोड़ प्रतियोगिता में एक के बाद एक टीमों ने मटके तक पहुंचने की कोशिश शुरू की। दर्शकों की भीड़ के बीच मुकाबला देर रात तक चलता रहा। कई टीमों ने जोर लगाया, लेकिन आखिर में बजरंग दल मालती मांडर की टीम ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया।

    कान्हा मटका फोड़ प्रतियोगिता समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष उत्तम यादव और मुख्य संरक्षक मृत्युंजय सिंह के नेतृत्व में हुआ। प्रतियोगिता में अलग-अलग स्थानों से आई टीमों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    कई टीमों के बीच हुआ मुकाबला

    प्रतियोगिता में शिव शक्ति जन कल्याण मांडर, शिव शक्ति क्लब मालती मांडर, श्रीराम सेना बिरसा मैदान, श्रीराम सेवा समिति मांडर, बजरंग दल मालती मांडर और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा की टीमों ने हिस्सा लिया।

    महिला टीमों ने भी दिखाया दम

    इस बार प्रतियोगिता में महिला टीमों की भागीदारी भी आकर्षण का केंद्र रही। राधा रानी मांडर और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा की महिला टीमों ने मटका फोड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

    कानपुर से आई झांकियों ने बांधा समां

    कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के कानपुर से आई स्काई इवेंट ग्रुप की झांकी टीम ने धार्मिक और पौराणिक प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। राकेश सोनी के नेतृत्व में कलाकारों ने श्रीगणेश, राधा-कृष्ण, सुदामा, विष्णु अवतार, मां दुर्गा के काली और महिषासुर मर्दिनी स्वरूप, शिव-पार्वती, महाकाल तांडव और नरसिंह अवतार की झांकियां प्रस्तुत कीं।

    बच्चों की प्रस्तुति ने जीता दिल

    श्रीकृष्ण और राधा रानी के स्वरूप में शामिल बच्चों ने भी अपनी मनमोहक प्रस्तुति से लोगों का ध्यान खींचा। झांकियों और मटका फोड़ प्रतियोगिता के बीच पूरा आयोजन भक्तिमय माहौल में बदल गया।

    बजरंग दल मालती मांडर ने जीता पहला पुरस्कार

    प्रतियोगिता में बजरंग दल मालती मांडर की टीम प्रथम रही। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा ने दूसरा और शिव शक्ति क्लब मालती मांडर ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में राधा रानी मांडर की टीम विजेता रही।

    विजेता टीम को 31 हजार रुपये और ट्रॉफी, दूसरे स्थान पर रही टीम को 21 हजार रुपये और तीसरे स्थान वाली टीम को 11 हजार रुपये व ट्रॉफी प्रदान की गई। महिला विजेता टीम को 11 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

    हजारों लोगों की मौजूदगी में हुआ आयोजन

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों लोग पहुंचे। मटका फोड़ प्रतियोगिता, झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने रातू रोड में देर रात तक माहौल को भक्तिमय और उत्साह से भर दिया।

    आयोजन समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाली सभी टीमों, कलाकारों, श्रद्धालुओं, दर्शकों और आयोजन से जुड़े लोगों का आभार जताया।

    इसे भी पढ़ें…………..

    रामानुजगंज के प्राचीन श्रीराम मंदिर में आज मनेगी जन्माष्टमी, 15 साल बाद बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का संयोग

    Views: 225
    Previous Articleरामानुजगंज के प्राचीन श्रीराम मंदिर में आज मनेगी जन्माष्टमी, 15 साल बाद बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का संयोग
    Next Article रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में अवैध लकड़ी परिवहन पकड़ा गया, पिकअप से 7 नग साल की लकड़ी जब्त
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    रांची में तेज रफ्तार वाहन ने टोटो को मारी टक्कर, बीच सड़क पर पलटा; दो महिलाओं समेत 5 घायल

    October 19, 2026

    सब्जी बाजार में लगी आग, कई दुकानें जलकर राख

    October 16, 2026

    बेहद दु:खद खबर : नहीं रहीं सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन

    October 7, 2026

    UPI पर शुल्क के विरोध में हजारीबाग के कारोबारियों का धरना, शुल्क मुक्त रखने की मांग

    October 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    रामानुजगंज में गरबा महोत्सव का समापन, एसपी वैभव बेंकर ने बच्चों के साथ किया डांडिया

    October 19, 2026

    बनापति-धमनी मार्ग पर बाकी नदी में बनेगा उच्चस्तरीय पुल, 12 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

    October 19, 2026

    रामानुजगंज में कन्हर नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, दशहरा मेले में बैलून बेचने आया था परिवार

    October 19, 2026

    आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जी अंकसूची का मामला, 10वां आरोपित गिरफ्तार

    October 19, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • रामानुजगंज में गरबा महोत्सव का समापन, एसपी वैभव बेंकर ने बच्चों के साथ किया डांडिया
    • बनापति-धमनी मार्ग पर बाकी नदी में बनेगा उच्चस्तरीय पुल, 12 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
    • रामानुजगंज में कन्हर नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, दशहरा मेले में बैलून बेचने आया था परिवार
    • आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जी अंकसूची का मामला, 10वां आरोपित गिरफ्तार
    • कोलकाता भगदड़ में 19 मौतों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, 11 की दम घुटने और 7 की पसलियां टूटने से गई जान
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.