Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

बलरामपुर के सनावल थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरवा में 19 वर्षीय नवविवाहिता संगीता यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। संगीता की शादी करीब चार महीने पहले हुई थी। मायके पक्ष ने पति पर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत हत्या है या आत्महत्या, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद होगा।

Read More

छत्तीसगढ़ में गुरुवार से बारिश की गतिविधियां फिर तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 27 जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश, तेज हवा और आकाशीय बिजली की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है।

Read More

जामवंतपुर हायर सेकेंडरी स्कूल में 10वीं के विद्यार्थियों को किताबें नहीं मिलने और स्मार्ट क्लास का नियमित संचालन नहीं होने का मामला ऑफबीट न्यूज में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया। खबर के 24 घंटे के भीतर जांच टीम स्कूल पहुंची और मौके पर स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए। विभाग ने बताया कि संबंधित विषयों की पीडीएफ उपलब्ध करा दी गई है, जबकि मुद्रित पुस्तकें जल्द पहुंचेंगी।

Read More

रांची विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह में 71 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और 6,923 विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की उपाधियां प्रदान की गईं। राज्यपाल संतोष गंगवार और केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ की मौजूदगी में आयोजित समारोह में युवाओं को देश और समाज के विकास में योगदान देने का संदेश दिया गया।

Read More

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। एक दिन में 46 नए मरीज मिलने के बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 298 पहुंच गई है। रायपुर में सबसे ज्यादा 19 नए मरीज मिले हैं, जबकि 113 सक्रिय मामलों में 81 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।

Read More

गिरिडीह साइबर थाने के SI पुनीत कुमार गौतम को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि केस डायरी भेजने के नाम पर 2 लाख रुपये की मांग की गई थी, लेकिन बाद में 30 हजार में सौदा तय हुआ। रकम लेते ही पहले से जाल बिछाए बैठी एसीबी टीम ने दारोगा को दबोच लिया।

Read More

बलरामपुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में 9वीं कक्षा के आठ छात्रों से सीनियर छात्रों द्वारा मारपीट का आरोप लगा है। घटना के बाद बच्चों को तत्काल अस्पताल नहीं ले जाने और परिजनों को सूचना नहीं देने का आरोप हॉस्टल प्रबंधन पर लगा है। घायल बच्चों को दो दिन बाद जिला अस्पताल ले जाने पर मामला सामने आया।

Read More

बलरामपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था को लेकर छात्रों की नाराजगी लगातार सामने आ रही है। जामवंतपुर हायर सेकेंडरी स्कूल के 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने किताबें नहीं मिलने और स्मार्ट क्लास का नियमित संचालन नहीं होने का आरोप लगाते हुए रामानुजगंज डीईओ कार्यालय में प्रदर्शन किया। एबीवीपी ने तीन दिन में समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

Read More

गढ़वा जिले के जंगलों में हाथियों के बाद अब बाघ की मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। रंका के ढेगुरा जंगल में बाघ ने तीन बकरियों और एक बछड़े को मार दिया। वन विभाग ने पगमार्क की जांच के बाद बाघ की मौजूदगी की पुष्टि की है। वहीं, पिछले चार दिनों में हाथियों के हमले में दो लोगों की मौत हो चुकी है।

Read More

गम्हरिया के नारंगी क्षेत्र में ग्रामीणों के सामने अतिक्रमण नहीं करने की समझाइश, सीमा पर तार फेंसिंग का प्रस्ताव; ग्रामीणों ने भी वृक्षारोपण में सहयोग का दिया भरोसा

Read More