Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    रामानुजगंज में गरबा महोत्सव का समापन, एसपी वैभव बेंकर ने बच्चों के साथ किया डांडिया

    October 19, 2026

    बनापति-धमनी मार्ग पर बाकी नदी में बनेगा उच्चस्तरीय पुल, 12 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

    October 19, 2026

    रामानुजगंज में कन्हर नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, दशहरा मेले में बैलून बेचने आया था परिवार

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • रामानुजगंज में गरबा महोत्सव का समापन, एसपी वैभव बेंकर ने बच्चों के साथ किया डांडिया
    • बनापति-धमनी मार्ग पर बाकी नदी में बनेगा उच्चस्तरीय पुल, 12 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
    • रामानुजगंज में कन्हर नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, दशहरा मेले में बैलून बेचने आया था परिवार
    • आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जी अंकसूची का मामला, 10वां आरोपित गिरफ्तार
    • कोलकाता भगदड़ में 19 मौतों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, 11 की दम घुटने और 7 की पसलियां टूटने से गई जान
    • रांची में तेज रफ्तार वाहन ने टोटो को मारी टक्कर, बीच सड़क पर पलटा; दो महिलाओं समेत 5 घायल
    • चोरबगान पूजा पंडाल हादसा: 16 परिवारों के उजड़े चिराग, किसी ने खोया बेटा तो किसी का उजड़ा सुहाग; पढ़ें अपनों को खोने वालों का दर्द
    • (राउंडअप) कोलकाता दुर्गापूजा हादसे में 19 की मौत, सुरक्षा जांच के लिए विशेष टीम गठित; मृतकों के परिजनों को 25 लाख और नौकरी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Crime»लातेहार में कोलियरी के कांटा घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ऑपरेटर के पैर में लगी गोली; पर्चा छोड़कर भागे अपराधी
    Crime

    लातेहार में कोलियरी के कांटा घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ऑपरेटर के पैर में लगी गोली; पर्चा छोड़कर भागे अपराधी

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsSeptember 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    लातेहार। बालूमाथ थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात मगध कोलियरी के 22 नंबर कांटा घर पर हथियारबंद अपराधियों ने अचानक फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के दौरान कांटा घर में ड्यूटी कर रहे ऑपरेटर अरुण उरांव के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उन्हें स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर है।

    चार हथियारबंद अपराधियों के पहुंचने की बात

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    जानकारी के मुताबिक घटना रात करीब डेढ़ से 2 बजे के बीच की है। चार की संख्या में हथियारबंद अपराधी चमातू स्थित 22 नंबर कांटा घर के पास पहुंचे। इसके बाद उन्होंने कांटा घर को निशाना बनाकर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसी दौरान ऑपरेटर अरुण उरांव गोली की चपेट में आ गए।

    पर्चा छोड़कर फरार हुए अपराधी

    फायरिंग के बाद अपराधी मौके पर एक पर्चा फेंककर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि पर्चे में कंपनी को मैनेज करने के बाद ही काम करने की धमकी दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल से यह पर्चा बरामद कर लिया है। पर्चे के आधार पर भी मामले की जांच की जा रही है।

    सुरक्षाकर्मियों के पहुंचने से पहले भाग निकले

    गोलीबारी की जानकारी मिलते ही कोलियरी में तैनात सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल ऑपरेटर को संभाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनुभव कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के इलाके की जांच की।

    अपराधियों की तलाश में छापेमारी

    थाना प्रभारी अनुभव कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटना में शामिल अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। घायल ऑपरेटर को प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स भेजा गया है और फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

    इसे भी पढ़ें……….

    290 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में ED का शिकंजा, 11 ठिकानों पर छापा; आखिर कहां गया बैंक का पैसा?

    Views: 333
    Previous Article290 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में ED का शिकंजा, 11 ठिकानों पर छापा; आखिर कहां गया बैंक का पैसा?
    Next Article शिक्षक नहीं मिले तो सड़क पर उतरी जेन-जी, मूरकौल स्कूल के छात्रों का फूटा गुस्सा; DEO से पूछा बड़ा सवाल
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    रांची में तेज रफ्तार वाहन ने टोटो को मारी टक्कर, बीच सड़क पर पलटा; दो महिलाओं समेत 5 घायल

    October 19, 2026

    सब्जी बाजार में लगी आग, कई दुकानें जलकर राख

    October 16, 2026

    बेहद दु:खद खबर : नहीं रहीं सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन

    October 7, 2026

    UPI पर शुल्क के विरोध में हजारीबाग के कारोबारियों का धरना, शुल्क मुक्त रखने की मांग

    October 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    रामानुजगंज में गरबा महोत्सव का समापन, एसपी वैभव बेंकर ने बच्चों के साथ किया डांडिया

    October 19, 2026

    बनापति-धमनी मार्ग पर बाकी नदी में बनेगा उच्चस्तरीय पुल, 12 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

    October 19, 2026

    रामानुजगंज में कन्हर नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, दशहरा मेले में बैलून बेचने आया था परिवार

    October 19, 2026

    आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जी अंकसूची का मामला, 10वां आरोपित गिरफ्तार

    October 19, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • रामानुजगंज में गरबा महोत्सव का समापन, एसपी वैभव बेंकर ने बच्चों के साथ किया डांडिया
    • बनापति-धमनी मार्ग पर बाकी नदी में बनेगा उच्चस्तरीय पुल, 12 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
    • रामानुजगंज में कन्हर नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, दशहरा मेले में बैलून बेचने आया था परिवार
    • आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जी अंकसूची का मामला, 10वां आरोपित गिरफ्तार
    • कोलकाता भगदड़ में 19 मौतों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, 11 की दम घुटने और 7 की पसलियां टूटने से गई जान
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.