- केसीसी ऋण विवाद पर पांच दिन बाद थमा किसानों का आंदोलन: प्रशासन के आश्वासन पर भूख हड़ताल समाप्त
- चुनावी हश्र देख लें आरोप लगाने वाले: कुछ जेल में हैं तो कुछ बेल पर, मुख्यमंत्री साय का विपक्ष पर तीखा हमला
- योग से स्वस्थ जीवन का संदेश: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया सामूहिक योगाभ्यास
- पानी टैंकर की चपेट में आने से 7 वर्षीय बालक की मौत: आक्रोशित परिजनों ने 3 घंटे तक किया एनएच जाम
- मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पर बवाल: भाजपा पार्षद ने थाने में दी शिकायत
- BIG BREAKING..अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: छात्रावास और आईटीआई की सरकारी जमीन से हटाए जा रहे अवैध कब्जे
- राजपत्र के बाद क्या होगा?: बलरामपुर रेल परियोजना को धरातल पर उतरने में अभी कितना समय लगेगा
- खुशियों से भरे घर में पसरा मातम : सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
बलरामपुर। शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर में राष्ट्रीय हिन्दी दिवस पर आज सोमवार को भव्य आयोजन हिन्दी विभाग एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. नंद कुमार देवांगन ने की और वे मुख्य अतिथि भी रहे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. नंद किशोर सिंह (वनस्पति विज्ञान विभाग), प्रो. योगेश राठौर (इतिहास विभाग), पिंटू मंडल (अतिथि ग्रंथपाल), उमेश गुप्ता (अतिथि व्याख्याता) एवं पूनम साय (अतिथि व्याख्याता) उपस्थित रहे। प्राचार्य प्रो. नंद कुमार देवांगन ने अपने उद्बोधन में हिन्दी की उपयोगिता एवं वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को…
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने झारखंड के हजारीबाग जिले में नक्सल विरोधी अभियान में नक्सली कमांडर सहदेव सोरेन उर्फ परवेश समेत तीन नक्सलियों के मारे जाने को बड़ी कामयाबी बताया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के बाद उत्तरी झारखंड के बोकारो क्षेत्र से नक्सलवाद पूरी तरह से समाप्त हो गया है। जल्द ही पूरा देश नक्सलवाद की समस्या से मुक्त होगा। शाह ने एक्स पोस्ट में कहा कि आज हजारीबाग में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन और राज्य पुलिस की संयुक्त टीम को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। इस अभियान में 1 करोड़ रुपये का…
नई दिल्ली, ए.। भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन आरक्षण प्रणाली में बदलाव किया है। 1 अक्टूबर से सामान्य आरक्षण खुलने के पहले 15 मिनट में केवल आधार प्रमाणित उपयोगकर्ता ही आईआरसीटीसी वेबसाइट या ऐप से आरक्षित सामान्य टिकट बुक कर सकेंगे। रेलवे की ओर से जारी एक परिपत्र के मुताबिक यह कदम टिकट प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। परिपत्र में स्पष्ट किया गया है कि पीआरएस काउंटरों से सामान्य आरक्षण टिकटों की बुकिंग समय-सारणी में कोई परिवर्तन नहीं होगा। अधिकृत टिकटिंग एजेंटों पर लागू व्यवस्था भी बनी रहेगी। यह एजेंट सामान्य आरक्षण खुलने के…
कोडरमा। कोडरमा थाना अंतर्गत लोकाई के बलरोटांड में रविवार रात करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान निर्मला देवी (36), पति विजय यादव के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए मृतका के जेठ मनी यादव ने सोमवार को बताया कि रविवार को घर में जिउतिया का पर्व के लिए सभी महिलाएं उपवास में थीं। शाम को महिलाएं स्नान कर पूजा पाठ की तैयारियां कर रही थीं। इसी निमित निर्मला भी अपने इकलौते पुत्र की लंबी उम्र के लिए पूजा की तैयारी से पूर्व स्नान कर अपने भीगे हुए कपड़े को घर…
रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में दुर्गा पूजा को लेकर जोर शोर से तैयारी चल रही है। इस बार 22 सितंबर से शुरू हो रहे दुर्गोत्सव को खास बनाने में पूजा समितियां जुटी हुई हैं। दुर्गोत्सव को लेकर एक से बढ़कर एक पूजा पंडाल राजधानी रांची में तैयार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रांची के अपर बाजार के बकरी बाजार स्थित भारतीय युवक संघ इस वर्ष यहां का पंडाल कंबोडिया के प्रसिद्ध अंकोरवाट मंदिर बना रहा है। दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान यह पंडाल दर्शकों को खास तौर पर आकर्षित करेगा। अत्याधुनिक लाइटिंग का प्रयोग होगा। पंडाल में…
हजारीबाग। हजारीबाग जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। हजारीबाग पुलिस एवं कोबरा 209 बटालियन की संयुक्त टीम ने गोरहर थाना क्षेत्र में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान भाकपा (माओवादी) संगठन के तीन टॉप उग्रवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया। मारे गए नक्सलियों की पहचान उनके संगठन में उच्च पदों और घोषित इनाम की राशि के आधार पर की गई है। मारे गए उग्रवादियों में सहदेव सोरेन, केंद्रीय कमेटी का सदस्य, जिस पर सरकार ने एक करोड़ रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। रघुनाथ हेंब्रेम, झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी का…
रांची। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस (एसईआरएमसी) के महामंत्री एन.एल. कुमार ने रेलवे कर्मचारियों के हित में उत्पादकता से जुड़ा बोनस (पीएलबी) नीति में बदलाव की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने रविवार को नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन (एनएफआईआर) के महासचिव डॉ. एम. राघवैया को पत्र लिखकर कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान आकर्षित किया है। एसईआरएमसी के महामंत्री एन.एल. कुमार ने कहा कि वर्तमान पीएलबी प्रणाली एक सीमा के अंतर्गत संचालित होती है, जिसके कारण लगभग 70 से 80 प्रतिशत कर्मचारियों को उनके योगदान के अनुसार बोनस नहीं मिल पाता। उन्होंने कहा कि बोनस का मूल उद्देश्य उत्पादकता…
रांची। झारखंड में आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष विजय शंकर नायक ने दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में पूर्ण शराबबंदी की मांग की है। उन्होंने राज्य सरकार से सख्त निर्देश जारी करने की मांग की, ताकि समाज में शांति, सद्भाव और सांस्कृतिक संरक्षण सुनिश्चित हो सके। नायक ने रविवार को राज्य के मुख्यमंत्री, मद्यनिषेध एवं उत्पाद मंत्री तथा मुख्य सचिव को ईमेल से पत्र भेजकर आग्रह किया कि दुर्गोत्सव में अष्टमी, नवमी और दशमी तिथियों पर शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित की जाए। ईमेल के जरिए भेजे गए पत्र में उन्होंने यह भी कहा कि दशहरा झारखंड…
पलामू। झारखंड में पलामू जिले के मनातू और तरहसी के सीमावर्ती जंगल में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) का कमांडर मुखदेव यादव के खिलाफ 24 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से सुरक्षा बलों के निशाने पर था। पलामू पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार मुखदेव यादव बिहार और झारखंड में आतंक का पर्याय बना हुआ था। उसके खिलाफ दर्ज मामलों को देखकर और पलामू पुलिस की अनुशंसा पर इसी वर्ष मार्च 2025 में झारखंड सरकार ने 5 लाख का इनाम घोषित किया था। टीएसपीसी…
कोडरमा। जिले के तिलैया थाना अंतर्गत नरेश नगर में महिला से अज्ञात ठग लाखों रुपये के जेवरात की ठगी कर फरार हो गए हैं। घटना की जानकारी देते हुए गृहस्वामी सत्यजीत कुमार उर्फ गोलू की मां ने बताया कि शनिवार की शाम उनके घर पर एक अज्ञात युवक किसी कंपनी के प्रोडक्ट के प्रचार की बात कहते हुए गहनों की साफ-सफाई करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि जिस समय वे उनके घर पर आए उस वक्त घर पर केवल वे तथा उनकी बहू मौजूद थीं। उन्होंने बताया कि वे घर पर आकर बर्तन सहित जेवरात साफ करने की बात कह कर…