- केसीसी ऋण विवाद पर पांच दिन बाद थमा किसानों का आंदोलन: प्रशासन के आश्वासन पर भूख हड़ताल समाप्त
- चुनावी हश्र देख लें आरोप लगाने वाले: कुछ जेल में हैं तो कुछ बेल पर, मुख्यमंत्री साय का विपक्ष पर तीखा हमला
- योग से स्वस्थ जीवन का संदेश: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया सामूहिक योगाभ्यास
- पानी टैंकर की चपेट में आने से 7 वर्षीय बालक की मौत: आक्रोशित परिजनों ने 3 घंटे तक किया एनएच जाम
- मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पर बवाल: भाजपा पार्षद ने थाने में दी शिकायत
- BIG BREAKING..अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: छात्रावास और आईटीआई की सरकारी जमीन से हटाए जा रहे अवैध कब्जे
- राजपत्र के बाद क्या होगा?: बलरामपुर रेल परियोजना को धरातल पर उतरने में अभी कितना समय लगेगा
- खुशियों से भरे घर में पसरा मातम : सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रामगढ़। रामगढ़ शहर के अनुमंडल कार्यालय के पास गुरुवार को दिनदहाड़े नशे में धुत्त एक युवक ने जूस बेचने वाले व्यक्ति पर गोली चला दी। जूस बेच रहे व्यक्ति की किस्मत अच्छी थी की गोली उसे छूकर निकल गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही वहां अफरा तफरी मच गई। पेट्रोलिंग के दौरान पैंथर जवानों ने नशे में धुत्त उस युवक को पकड़ा और थाने ले आए। उस युवक की पहचान बरकाकाना ओपी क्षेत्र के घुटुवा निवासी धीरज कुमार उर्फ मोदी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा और एक खोखा बरामद किया है।…
रामगढ़। रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में सीसीएल के सुरक्षाकर्मी और कोयला चुनने वाले लोगों के बीच एक बार फिर भिड़ंत हुई है। इस पथराव में दो सुरक्षा अधिकारी घायल हो गए हैं। गुरुवार को कोयला चुनने गई कुछ महिलाएं और युवकों को सीसीएल के सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा। उनसे कोयला छीना और इस दौरान कुछ लोगों के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद कोयला चुनने वाले ग्रामीण भी उग्र हो गए। उन लोगों ने भी पथराव करना शुरू कर दिया। इस पथराव में सीसीएल के सुरक्षा अधिकारी आशीष झा के सिर पर चोट लगी। इसके अलावा अन्य कर्मचारी को भी…
धनबाद। गोविंदपुर थाना क्षेत्र बरवा पूर्व स्थित पीएम श्रीमहेंद्र +2 उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा पर विद्यालय की ही छात्राओं ने अश्लील टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को विद्यालय के मुख्य गेट पर हंगामा करते हुए प्रधानाचार्य को निलंबित करने की मांग की है। विद्यालय गेट पर हंगामा कर रही छात्राओं ने बताया कि विद्यालय में परीक्षा चल रही है। वहीं विद्यालय में परीक्षा के दौरान बैठने के लिए बेंच वगैरह नही होने पर छात्राओं ने विद्यालय के प्रधानाचार्य से परीक्षा के समय बैठने के लिए बेंच टेबल की मांग की, ताकि वह परीक्षा दे सके। लेकिन विद्यालय…
धनबाद। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के मेमको मोड़ स्थित श्रीराम अस्पताल पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा कर स्थानीय लाेगाें ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया है। इसके बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने लोगों को शांत करा कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में मरीज के परिजन गुलाम अंसारी ने बताया कि बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के ही सुसनीलेवा के रहने वाले सुलेमान अंसारी की पत्नी रेशमा खातून को प्रसव के लिए गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डिलीवरी के बाद एक बच्ची का जन्म हुआ। प्रसूति भी स्वस्थ थी। तभी अचानक अस्पताल के…
रामगढ़। रामगढ़ जिले की गोला प्रखंड अंतर्गत हेसापोड़ा गांव में हाथियों के झुंड से बिछड़ कर दो हाथी कुएं में फंस गए। उनको बचाने के लिए गुरुवार को जंगल में वन विभाग के जरिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रैंप बना कर हथिनी और उसके बच्चे को बचा लिया गया। डीएफओ नीतीश कुमार ने बताया कि 42 हाथियों का झुंड पिछले एक हफ्ते से हेसापोड़ा के जंगल में मौजूद था। 2 दिन पहले पूरा झुंड बोकारो जिला के जंगल में प्रवेश कर गया था। वन विभाग के अधिकारियों को लगा कि इस इलाके से…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज स्थित मस्जिद रोड के पास से दोनों ट्रांसफार्मर को आखिरकार विद्युत विभाग ने आपत्ति के बावजूद उसे दूसरे जगह शिफ्ट कर दिया। जिसका खामियाजा अब वार्ड क्रमांक 9, 10 और 12 के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इस उमस भरी गर्मी से दिन भर बिजली की आंख-मिचौली से लोग परेशान है। बिजली विभाग के इस निर्णय से अब खुद विभाग पर ही उंगली उठने लगे है। लोगों का आरोप है कि, विभाग चुनिंदा लोगों को खुश करने के लिए यह निर्णय ली है। उल्लेखनीय है कि, रामानुजगंज नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक…
गुमला। झारखंड के गुमला जिले की पुलिस ने झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के तीन उग्रवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। यह मुठभेड़ बुधवार सुबह जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र के केचकी जंगल में हुई। मारे गए उग्रवादियों में लोहरदगा के सेनहा के रहने वाले लालू लोहरा, सुजीत उरांव और लातेहार के होशिर का रहने वाला छोटू उरांव शामिल है। सब जोनल कमांडर लालू लोहरा और दूसरा सब कमांडर छोटू उरांव पर पांच- पांच लाख का इनाम घोषित था। एसपी हारिश बिन जमां ने तीन उग्रवादियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि घटनास्थल से तीन हथियार…
रांची। झारखंड के सभी स्थानों पर 25 सितंबर को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने बुधवार को दी है। विभाग ने राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की है। साथ ही 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ में 109 मिलीमीटर दर्ज…
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आपसी विवाद में आरोपित ने बाप बेटे को मौत के घाट उतार दिया। आरोपित ने बाइक सवार बाप बेटे को अपनी कार से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर है। पूरा मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र के तीवरागुड़ी गांव का है। फिलहाल पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है। मिली जानकारी अनुसार, दो रिश्तेदारों के खेत पास-पास हैं। दोनों परिवारों ने मूंगफली की फसल बोई थी। आरोप है कि, एक पक्ष के बच्चे पर दूसरे के खेत से मूंगफली तोड़ने का शक हुआ,…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कुसमी ब्लॉक में स्थित बालाजी मार्बल एंड टाइल्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों ने कंपनी के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि, कंपनी ने अपने वादे पूरे नहीं किए है। उन्होंने कहा कि, कंपनी ने स्थानीय युवाओं को नौकरी नहीं दी है। इसके बजाय बाहर से कर्मचारियों को लाकर नियुक्त किया गया है। स्थानीय स्टाफ के साथ शोषण जैसा व्यवहार किया जा रहा है। कर्मचारियों ने कंपनी के खनन एजेंट और डायरेक्टर को लिखित आवेदन देकर तीन दिन का समय दिया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके विरोध में…