Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    फेसबुक लाइव के बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस और जमीन माफियाओं पर लगाए थे गंभीर आरोप

    November 6, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल रद्द करने का सरकार का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त, 1932 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

    November 6, 2026

    खूंटी हादसे में सात मौतों पर पीएम मोदी और सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश

    November 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • फेसबुक लाइव के बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस और जमीन माफियाओं पर लगाए थे गंभीर आरोप
    • जेएसएससी-सीजीएल रद्द करने का सरकार का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त, 1932 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत
    • खूंटी हादसे में सात मौतों पर पीएम मोदी और सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश
    • रांची से गायब शराब लदा ट्रक हजारीबाग में मिला, केबिन में पड़ा था चालक का शव; लाखों की शराब गायब
    • खूंटी में भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
    • दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की दबिश, 22 प्रतिष्ठानों की जांच में लिए गए 11 नमूने
    • रामानुजगंज की ऐतिहासिक आमंत्रण धर्मशाला को मिलेगा नया स्वरूप, बजरंग मुनि ने जीर्णोद्धार के लिए की 2.5 करोड़ रुपये देने की घोषणा
    • ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ भाजपा की पदयात्रा, कांग्रेस पर बरसे मंत्री रामविचार नेताम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»रांची से लापता अंश और अंशिका सकुशल बरामद, मानव तस्करी के अंतरराज्यीय सिंडिकेट का खुलासा
    Jharkhand

    रांची से लापता अंश और अंशिका सकुशल बरामद, मानव तस्करी के अंतरराज्यीय सिंडिकेट का खुलासा

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। झारखंड पुलिस ने राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता हुए दो मासूम बच्चों अंश और अंशिका को बुधवार सुबह रामगढ़ जिले के चितरपुर से सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में शामिल दो आरोपितों को भी गिरफ्तार किया गया है, जो बिहार के औरंगाबाद जिले के निवासी हैं। बच्चों के सुरक्षित मिलने से परिजनों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।

    इन दोनों बच्चों का सुराग देने वालों के लिए पुलिस की ओर से दो-दो लाख रुपये, यानी कुल चार लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए झारखंड पुलिस ने विशेष टीम गठित कर व्यापक स्तर पर सघन अभियान चलाया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    झारखंड पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा ने बताया कि अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) मनोज कौशिक की विशेष मॉनिटरिंग में तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन के नेतृत्व में 48 पुलिस पदाधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई थी।

    डीजीपी ने कहा कि यह मामला केवल अपहरण तक सीमित नहीं है, बल्कि मानव तस्करी से जुड़े एक अंतरराज्यीय सिंडिकेट की ओर संकेत करता है। इसमें कई और लोग भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस की जांच अभी जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि 2 जनवरी को शालीमार बाजार से बच्चों के लापता होने के बाद रांची पुलिस ने हर संभव प्रयास शुरू कर दिया था। अंश और अंशिका की तस्वीरों वाले पोस्टर पूरे शहर और सार्वजनिक वाहनों में लगाए गए। पुलिस अधिकारियों ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस के माध्यम से भी आम जनता से सहयोग की अपील की। बच्चों के पिता और हटिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) सहित तीन मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए गए, जिनके माध्यम से पल-पल की सूचनाएं एकत्र की गईं।

    डीजीपी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया और संदिग्ध गतिविधियों का सत्यापन किया गया। इसके अलावा 5,000 से अधिक वाहनों की जांच कर उनकी संभावित संलिप्तता की पड़ताल की गई। विभिन्न राज्यों में ऐसे मामलों से जुड़े आरोपितों का सत्यापन कर इस घटना से उनके संबंधों की भी जांच की गई।

    बच्चों की बरामदगी के लिए झारखंड के विभिन्न जिलों में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, टेंपो स्टैंड, हाट-बाजार सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर पोस्टरों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। जगरनाथपुर और धुर्वा थाना क्षेत्र के संभावित एवं संदिग्ध इलाकों में ड्रोन के जरिए सघन निगरानी की गई। मामले के खुलासे में डॉग स्क्वॉयड की टीम की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। सीआईडी एडीजी मनोज कौशिक की ओर से पूरे देश में ‘ह्यू एंड क्राई’ नोटिस जारी किया गया। साथ ही विभिन्न बाल संगठनों ने भी सूचना प्रसारण में सराहनीय योगदान दिया।

    डीजीपी ने इस कठिन और संवेदनशील अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाली टीम को बधाई देते हुए कहा कि इसमें शामिल सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को उनकी तत्परता और साहस के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।

    प्रेस वार्ता के दौरान बच्चों के माता-पिता भी मौजूद थे। 13 दिनों के बाद अपने बच्चों को सुरक्षित वापस पाकर उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने पुलिस प्रशासन और इस अभियान में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मानव तस्करी के इस अंतरराज्यीय सिंडिकेट के तार और किन-किन राज्यों तथा स्थानों से जुड़े हैं। पुलिस को आने वाले दिनों में इस मामले में कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

    ये भी पढ़िए………

    अंश और अंशिका 12 दिनों से सो रहे थे पुआल के बिस्तर पर

    Views: 482
    Previous Articleअंश और अंशिका 12 दिनों से सो रहे थे पुआल के बिस्तर पर
    Next Article विस्फोट से दहला हजारीबाग का हबीब नगर, दंपती समेत तीन की मौत, एक की हालत नाज़ुक
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    फेसबुक लाइव के बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस और जमीन माफियाओं पर लगाए थे गंभीर आरोप

    November 6, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल रद्द करने का सरकार का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त, 1932 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

    November 6, 2026

    खूंटी हादसे में सात मौतों पर पीएम मोदी और सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश

    November 6, 2026

    रांची से गायब शराब लदा ट्रक हजारीबाग में मिला, केबिन में पड़ा था चालक का शव; लाखों की शराब गायब

    November 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    फेसबुक लाइव के बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस और जमीन माफियाओं पर लगाए थे गंभीर आरोप

    November 6, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल रद्द करने का सरकार का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त, 1932 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

    November 6, 2026

    खूंटी हादसे में सात मौतों पर पीएम मोदी और सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश

    November 6, 2026

    रांची से गायब शराब लदा ट्रक हजारीबाग में मिला, केबिन में पड़ा था चालक का शव; लाखों की शराब गायब

    November 6, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • फेसबुक लाइव के बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस और जमीन माफियाओं पर लगाए थे गंभीर आरोप
    • जेएसएससी-सीजीएल रद्द करने का सरकार का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त, 1932 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत
    • खूंटी हादसे में सात मौतों पर पीएम मोदी और सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश
    • रांची से गायब शराब लदा ट्रक हजारीबाग में मिला, केबिन में पड़ा था चालक का शव; लाखों की शराब गायब
    • खूंटी में भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.