Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने एक एनकाउंटर में मारे गए सूर्या हांसदा की माँ और पत्नी की ओर से सीबीआई जांच के लिए दायर क्रिमिनल रिट याचिका याचिका को स्वीकार कर लिया है। मंगलवार को हुई सुनवाई के बाद अदालत ने इस मामले की सुनवाई की अगली तारीख दशहरा के बाद की तय की है। झारखंड उच्च न्यायालय में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सहित अन्य दलों के टिकट पर चुनाव लड़ चुके सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच के लिए दायर क्रिमिनल रिट याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। इस दौरान प्रार्थी की ओर से निष्पक्ष जांच के लिए दायर…

Read More

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम मंगलवार को राजधानी रांची में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ईडी की टीम रांची के कांके स्थित कांके रिसॉर्ट, रातू रोड स्थित सुखदेव नगर और कडरू में अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी कर रही है। उल्लेखनीय है कि जमीन घोटाला में मनी लॉन्‍ड्रिंग के मामलों की जांच कर रही ईडी की टीम ने 10 जुलाई 2024 को भी कांके प्रखंड से अंचल क्षेत्र में विवादित जमीन का सत्यापन किया था। टीम ने जिस जमीन का सत्यापन किया था, वह कांके के चामा मौजा में सीएनटी और सरकारी…

Read More

रांची। रांची के चर्चित बिल्डर कमल भूषण हत्याकांड के तीन दोषियों को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सोमवार को रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त आनंद प्रकाश की अदालत ने यह सजा सुनाई है। अदालत ने हत्याकांड के मुख्य आरोपित डब्लू कुजूर, उसका पुत्र राहुल कुजूर और काविस अदनान को आजीवन कारावास की सजा सुनाने के साथ ही तीनों पर 10- 10 हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना की राशि नहीं देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। अदालत ने 19 सितंबर को उक्त तीनों को दोषी करार दिया था, जबकि आरोपित सुशीला…

Read More

कवर्धा/रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में रविवार काे दुर्गा माता पंडाल को लेकर दो पक्षाें के बीच जमकर विवाद हुआ, जिसमें कई लाेग घायल हो गए हैं। हंगामा इतना बढ़ा क‍ि अत‍िर‍िक्‍त पुल‍िस लगाना पड़ा है। इस मामले में आज सोमवार को गृह मंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रशासन ने दोनों पक्षों से बैठाकर बातचीत की है। कुछ लोगों द्वारा व्यवस्था तोड़कर पंडाल को हटाने की कोशिश की गई थी, लेकिन शासन ने निर्णय लिया है कि माता वहीं विराजेंगी, जहां पहले विराजती थीं। यह स्थल पिछले कई वर्षों से माता के पूजन का…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम आज गुरुवार से दो दिवसीय गुजरात दाैरे पर रहेंगे। इस दौरान वे आज अहमदाबाद में आयोजित “राइजिंग एग्री समिट” में शामिल होंगे, जहां देश-विदेश के कृषि विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं के साथ कृषि क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर विचार-विमर्श करेंगे। कृषि मंत्री रामविचार नेताम के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मंत्री नेताम 19 सितंबर को आणंद जिले के प्रसिद्ध अमूल प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण करेंगे। यहाँ वे डेयरी प्रबंधन, आधुनिक प्रोसेसिंग तकनीकों और मूल्य संवर्धन की प्रक्रियाओं का अवलोकन करेंगे, जिससे छत्तीसगढ़ में डेयरी और पशुधन क्षेत्र को और अधिक सशक्त…

Read More

लातेहार, 18 सितंबर (हि.स.)। झारखंड के लातेहार प्रखंड के टेमकी गांव में चाऊमीन खाने से 30 से अधिक बच्चे बीमार हो गए। सभी बच्चों को बेहतर इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के बाद बच्चे खतरे से बाहर हैं। मिली जानकारी के अनुसार टेमकी की गांव में जितिया पर्व के बाद बुधवार को जतरा मेला का आयोजन किया गया था। मेले में चाऊमीन खाने से देर शाम अचानक बच्चे उल्टी करने लगे थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव और पूर्व मुखिया राजेश उरांव को घटना की जानकारी दी।…

Read More

गोपेश्वर (उत्तराखंड)। उत्तराखंड में अलकनंदा नदी के पर बद्रीनाथ मार्ग पर स्थित चमोली जिले में बादल फटने से बड़ा नुकसान हुआ है। छह घर मलबे में दब गए हैं। दो लोगों को बचा लिया गया है। सात लोग लापता है। लापता व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। चमोली के ज़िलाधिकारी संदीप तिवारी ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लापता लोगों की तलाश में अभियान शुरू किया गया है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि जिले के नंदानगर घाट क्षेत्र में बुधवार रात बादल फटने से भारी नुकसान हुआ। नंदानगर के वार्ड कुन्तरी लगा फाली में छह घर मलबे…

Read More

नई दिल्‍ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व क्रिकेटरों रॉबिन उथप्पा और युवराज सिंह और अभिनेता सोनू सूद को कथित अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप 1xBet से जुड़े एक मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के तहत अगले सप्ताह के दौरान पूछताछ के लिए रॉबिन उथप्पा को 22 सितंबर, युवराज सिंह को 23 सितंबर, जबकि सोनू सूद को उसके अगले दिन 24 सितंबर को बुलाया है। इस मामले की जांच के तहत पिछले कुछ हफ्तों में ईडी ने पूर्व क्रिकेटरों सुरेश…

Read More

धनबाद। राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) ने मंगलवार को धनबाद के वासेपुर में शाहबाज अंसारी नाम के व्यक्ति के घर पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नकदी बरामद होने की संभावना जतायी जा रही है। एनआईए की टीम( यूपी32बिजी6901) नंबर के वाहन से धनबाद पहुंची और फिर बैंक मोड़ थाना की पुलिस बल के साथ अचानक वासेपुर स्थित जब्बार मस्जिद के समीप शाहबाज अंसारी के घर पर छापेमारी शुरू की। छापेमारी के दौरान शाहबाज के घर से भारी मात्रा में कैश मिलने की संभावना जतायी जा रही हैं। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है…

Read More

रांची। रांची के धुर्वा स्थित झारखंड पुलिस मुख्यालय के डाटा सेंटर में मंगलवार सुबह आग लग गई। यह आग डाटा सेंटर के ठीक ऊपर बने डेवलपमेंट रूम में लगी, जिससे वहां रखी वायर केबल और अन्य उपकरण जल गए। आग लगने की खबर मिलते ही तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को फैलने से पहले ही काबू कर लिया। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। डाटा सेंटर में आग लगने की घटना से 40 कंप्यूटर और 10 एसी पूरी तरह से जल गए है। अन्य नुकसान का आकलन नहीं…

Read More