- केसीसी ऋण विवाद पर पांच दिन बाद थमा किसानों का आंदोलन: प्रशासन के आश्वासन पर भूख हड़ताल समाप्त
- चुनावी हश्र देख लें आरोप लगाने वाले: कुछ जेल में हैं तो कुछ बेल पर, मुख्यमंत्री साय का विपक्ष पर तीखा हमला
- योग से स्वस्थ जीवन का संदेश: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया सामूहिक योगाभ्यास
- पानी टैंकर की चपेट में आने से 7 वर्षीय बालक की मौत: आक्रोशित परिजनों ने 3 घंटे तक किया एनएच जाम
- मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पर बवाल: भाजपा पार्षद ने थाने में दी शिकायत
- BIG BREAKING..अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: छात्रावास और आईटीआई की सरकारी जमीन से हटाए जा रहे अवैध कब्जे
- राजपत्र के बाद क्या होगा?: बलरामपुर रेल परियोजना को धरातल पर उतरने में अभी कितना समय लगेगा
- खुशियों से भरे घर में पसरा मातम : सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के शासकीय कर्मचारी कानूनगो शराब के नशे में धुत होकर रामानुजगंज तहसील कार्यालय पहुंचा। जहां नशे में होने के कारण वह जमीन पर ही गिर पड़ा। किसी तरह उसे रामानुजगंज अस्पताल पहुंचाया गया। इधर, इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने कानूनगो को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मिली जानकारी अनुसार, शासकीय कर्मचारी का नाम प्रवीण लकड़ा (36 वर्ष) बताया जा रहा है, जो कि रामानुजगंज तहसील कार्यालय में कानूनगो के पद पर पदस्थ है। तहसील कार्यालय के कर्मचारियों के अनुसार, कानूनगो प्रवीण अक्सर शराब की नशे में कार्यालय आता था।…
रांची। झारखंड के सात जिलों में 15 सितंबर को कहीं -कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसे लेकर शुक्रवार को मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने जिन जिलों में भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की है उनमें राज्य के उत्तर पूर्वी जिले देवघर, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ शामिल हैं। साथ ही विभाग ने इन जिलों से सटे झारखंड के मध्यवर्ती भागों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका जताई…
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के पत्रकारों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिले के दोनों सक्रिय प्रेस संघ बलरामपुर प्रेस क्लब और पत्रकार कल्याण संघ सहित जिले के सभी पत्रकार प्रशासन के खिलाफ एक जुट हो गए है। पत्रकारों ने सरकार खबरों और शासकीय कार्यक्रमों का पुर्णतः बहिष्कार करने का फैसला लिया है। इसको लेकर बीते मंगलवार को जिले के सभी पत्रकार एकजुट होकर एसपी वैभव बेंकर को ज्ञापन सौंपा है। पत्रकारों का कहना है कि] हाल के दिनों में जिला प्रशासन द्वारा समाचार संकलन में सहयोग नहीं किया जा रहा है। खबरों को संकलित करने के बाद जब…
पूर्वी चंपारण। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 47वीं बटालियन की चौकसी से काठमांडू केंद्रीय जेल से फरार एक बांग्लादेशी नागरिक को भारतीय सीमा में घुसने से पहले गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया व्यक्ति मोहम्मद अब्दुल है, जो नेपाल में रहकर सोने की तस्करी करता था और पिछले पांच वर्षों से काठमांडू की केंद्रीय जेल में बंद था। जानकारी के अनुसार, 9 सितंबर को नेपाल में एक उग्र जनआंदोलन के दौरान काठमांडू केंद्रीय जेल में जेल ब्रेक की घटना हुई। जिसका फायदा उठाकर मोहम्मद अब्दुल जेल से फरार हो गया और नेपाल से भागकर भारत में…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले में बेहतर प्रशासनिक नियंत्रण, अनुसंधान कार्य की सुगमता और विधि-व्यवस्था संधारण को ध्यान में रखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने बुधवार देर रात व्यापक स्तर पर पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इस आदेश के तहत कई थाना प्रभारी और पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया है। जारी आदेश के अनुसार बिष्टुपुर थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर को अंचल निरीक्षक मुसाबनी बनाया गया है, वहीं सोनारी थाना प्रभारी सरयू आनंद और गोलमुरी थाना प्रभारी राजन कुमार को साईबर अपराध थाना जमशेदपुर भेजा गया है। कदमा थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे को…
पेरिस। नेपाल के बाद अब फ्रांस में भी सरकार विरोधी प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। बजट में कटौती के खिलाफ और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के इस्तीफे की मांग को लेकर देश के लगभग हर बड़े शहरों में लोग बुधवार को सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कर दीं, कूड़ेदान में आग लगाई और कई जगहों पर पुलिस से भिड़ गए। इस विरोध प्रदर्शन के बीच सेबेस्टियन लेकोर्नू ने प्रधानमंत्री पद की शपथ भी ले ली। राष्ट्रपति मैक्रों ने दो दिन पहले ही लेकोर्नू को नया प्रधानमंत्री बनाने का ऐलान किया था। गृहमंत्री बी. रेतेलो ने मीडियाकर्मियों को बताया…
पलामू। पलामू की छतरपुर पुलिस ने सीएसपी बैंक लूटने की योजना बनाते चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनके पकड़े जाने से दो ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) बैंक लूटकांड का खुलासा हुआ है। उनके पास से देशी कट्टा, रिवालवर, दो गोली, लूटा हुआ लैपटॉप, मोबाइल, एक स्कूटी और चार वॉकी-टॉकी बरामद किया गया है। चार लुटेरों में से एक के खिलाफ शहर थाना मेदिनीनगर, छतरपुर और रांची के खलारी थाना में आपराधिक मामला दर्ज है। जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने बुधवार काे पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में पत्रकारों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को गुप्त सूचना प्राप्त…
हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिला में हुए भूमि घाटाला मामले में निलंबित भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी (आईएएस) विनय चौबे की जमानत याचिका पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की अदालत में बुधवार को सुनवाई हुई, जिसके बाद अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 12 सितंबर निर्धारित की है। हजारीबाग के उपायुक्त (डीसी) रहते हुए भूमि घोटाला करने के आरोपित निलंबित आईएएस विनय चौबे की जमानत याचिका पर हजारीबाग एसीबी अदालत में हुई सुनवाई के दौरान एसीबी और बचाव पक्ष की ओर से बहस की गई। एसीबी की ओर से लिखित बहस जमा करने के लिए समय देने का आग्रह किया,…
रांची। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, झारखंड एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ता) और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। बुधवार सुबह लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इस्लामनगर स्थित तबरक लॉज से आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी हुई है। वहां से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए गए हैं। संदिग्ध आतंकी की पहचान असहर दानिश के रूप में हुई है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस ने पलामू में भी छापेमारी कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। रांची के पकड़ा गया असहर दानिश…
पूर्वी सिंहभूम। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित निराला पथ में सोमवार देर रात तीसरी शादी और धर्म परिवर्तन को लेकर हुए विवाद ने पूरे इलाके को तनावपूर्ण बना दिया। पति-पत्नी के बीच घरेलू झगड़े ने देखते ही देखते बस्ती में हंगामे का रूप ले लिया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और धार्मिक संगठन के सदस्य मौके पर पहुंच गए। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने हस्तक्षेप किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2012 में कालू बागान निवासी एक मुस्लिम व्यक्ति से हुई थी। शादी के समय उसने स्पष्ट कर दिया…