Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में झोलाछाप डॉक्टरों का आतंक बढ़ा हुआ है। जिसको देखते हुए 28 सितंबर को ऑफबीट न्यूज और हिंदी दैनिक वर्ल्ड विजन न्यूज में प्रकाशित खबर ‘नहीं आ रहे बाज : झोलाछाप डॉक्टरों के अलग-अलग अंदाज’ पर जिले के कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने संज्ञान लिया है। बीते मंगलवार को टीएल मीटिंग में कलेक्टर ने इनलोगों पर कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है। मिली जानकारी अनुसार, बीते मंगलवार को जिले के कलेक्टर राजेंद्र कटारा की उपस्थिति में जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (एनसीओआरडी) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में नशीली दवाओं…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची जिले के तमाड़ प्रखंड स्थित प्राचीन मां दिउड़ी मंदिर में वैसे तो हर दिन हजारों श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहता है। लेकिन नवरात्र में यहां का अनुष्ठान खास माना जाता है। मान्यता के अनुसार करीब 200 वर्षों से पारंपरिक बलि देने की प्रथा चली आ रही है। विशेषकर महानवमी के दिन मंदिर प्रांगण में सैकड़ों बकरे–भैंसों की बलि दी जाती है। श्रद्धालु मानते हैं कि इस परंपरा के साथ पूजा-अर्चना करने से मां दुर्गा उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। भक्तों का विश्वास है कि मां दिउड़ी सच्चे मन से की गई प्रार्थना को स्वीकार करती…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी के प्रख्यात व्यवसायी कृष्ण कुमार पोद्दार (केके पोद्दार) का मंगलवार को निधन हो गया। मुंबई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांसे ली। वे पिछले कई दिनों से बीमार थे। केके पोद्दार राजधानी रांची के प्रमुख व्यवसाईयों में से एक थे। वे झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के दो बार अध्यक्ष भी रहे। वे अपने पीछे तीन पुत्र बसंत पोद्दार, हेमंत पोद्दार और शिशिर पोद्दार सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। केके पोद्दार के निधन से राज्य के व्यवसाय जगत में शोक की लहर है। उनकी अंतिम यात्रा एक अक्टूबर को उनके…

Read More

रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में एक से चार अक्टूबर तक भारी बारिश होने की आशंका है। यह जानकारी मौसम विभाग ने मंगलवार को दी। विभाग के अनुसार मौसम में यह परिवर्तन उत्तरी अंडमान के समुद्री क्षेत्र में बने निम्न दबाव के कारण हो रहा है। इसके प्रभाव से राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से तेज हवा चलने एवं आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। वहीं दो अक्टूबर को राज्य के उत्तर पूर्वी जिले देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज और इन जिलों से सटे मध्यवर्ती भागों में…

Read More

पलामू। जिले के हुसैनाबाद में मंगलवार सुबह जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग पर नहर मोड़ के पास ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। यह जाम सोमवार देर शाम हुए उस दर्दनाक हादसे के विरोध में था, जिसमें डंडिला गांव का 25 वर्षीय मुकेश कुमार पिकअप वैन की टक्कर से जिंदगी हार गया। करीब डेढ़ घंटे तक पूरे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें जमी रहीं और मातम से भरे ग्रामीण न्याय और मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। प्रशासनिक पहल पर आखिरकार जाम हट सका। मौके पर पहुंचे हुसैनाबाद अंचल अधिकारी पंकज कुमार ने मृतक के पिता दशरथ रजवार को 20 हजार…

Read More

रांची। शारदीय नवरात्र के अवसर पर नगडी प्रखंड अंतर्गत रिंग रोड दलादली चौक दुर्गा पूजा के पंडाल का उद्घाटन महाष्टमी पर मंगलवार को हुआ। पंडाल का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लाल धर्मराज नाथ शाहदेव उर्फ पिंकू लाल और विशिष्ट अतिथि भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील कुमार सिंह सहित अन्य अतिथियों ने किया। मौके पर समिति के वरिष्ठ संरक्षक जनार्दन ओझा, ललित मुंडा और रातु के पूर्व प्रमुख सुरेश मुंडा के अलावा समिति के अध्यक्ष सुधीर महतो, सचिव अभिषेक मिश्रा, कोषाध्यक्ष अजय राय, सह कोषाध्यक्ष रामाशीष शर्मा, अशोक दुबे,, उपाध्यक्ष रितेश सिंह, प्रदीप कुजुर, उपसचिव बिरसु मुंडा, ओमेश्वर…

Read More

धनबाद। पुलिस की सतर्कता से सोमवार की देर रात शहर में एक बड़ी वारदात टल गई। दरअसल, वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी प्रिंस खान का शूटर बलियापुर के रास्ते धनबाद आ रहा है और किसी व्यापारी पर उनका फायरिंग करने की योजना है। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) नौशाद आलम के नेतृत्व में टीम ने दामोदरपुर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इसी क्रम में रात करीब 9 बजे पुलिस ने रबीउल इस्लाम उर्फ मोटा, जो सरायकेला-खरसावां के राजाबांध का रहने वाला है। वह बाइक सहित पकड़ा गया गया। उसके पास से पुलिस ने 38 बोर…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। गोलमुरी थाना क्षेत्र के गाढ़ाबासा में 22 वर्षीय युवक अजय बासा उर्फ झंटू की हत्या का खुलासा बेहद चौंकाने वाला है। पुलिस जांच में सामने आया कि अजय बासा के ही मित्र संदीप प्रसाद ने तंत्र-मंत्र की साधना के तहत सिद्धि पाने के लिए उसकी बलि दे दी। पुलिस ने इस मामले में संदीप और भरत सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गोलमुरी पुलिस के पूछताछ में, सोमवार को हुई 22 वर्षीय अजय बासा उर्फ झंटू की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। इस घटना के पीछे जो वजह सामने आई, उसने पूरे शहर को दहला दिया।…

Read More

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज में बीते दिनाें देर रात अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आये बाॅयफ्रेंड मिलने आया था। इसी बीच परिजनाें के द्वारा पकड़ा गया। जिसके बाद परिजनाें ने उसके हाथ पैर बांधे और जमकर पीटा। इसी बीच बाॅयफ्रेंड काे बचाने आई लड़की काे भी परिजनाें नहीं छाेड़ा उसपर भी खूब डंडे बरसाये। इसमें युवक घायल हाे गया है। पूरा मामला चलगली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दाे आराेपिताें काे आज साेमवार काे गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी अनुसार, 24-25 की दरम्यानी रात सुभम आयाम 22 साल, ग्राम मुरका थाना चलगली अपनी…

Read More

बलरामपुर, 29 सितंबर (हि.स.)। शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा का आज सोमवार महासप्तमी को आगमन हुआ और इसके साथ पूजा पंडालों के पट भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिये गये। लम्बे इंतजार के बाद पट खुलते ही भक्तों ने सौलह श्रृंगार किये मां के अद्धभूत दर्शन कर नारियल फोड़ कर आदि शक्ति के आगमन का स्वागत किया। इस दौरान पूरा माहोल भक्तिमय रहा। ढोल, ढाक, मधुर शंख ध्वनी के बीच धूप-अगरबती की भीनी सुंगध में सराबोर भक्त मां के समक्ष शीष झुकाए अराधना करने मे लीन थे। लगभग सभी पंडालों में मातारानी के जयकारों से गूंज रहे थे। छत्तीसगढ़ के पूरे बलरामपुर-रामपुरजगंज…

Read More