Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक

    August 1, 2026

    जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी

    August 1, 2026

    छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को कश्मीर में आतंकियों ने मारी गोली, दोनों की मौत; धर्म पूछकर बनाया निशाना

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक
    • जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी
    • छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को कश्मीर में आतंकियों ने मारी गोली, दोनों की मौत; धर्म पूछकर बनाया निशाना
    • मवेशी तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, सरगुजा के रास्ते मवेशियों को ले जाने का था आरोप
    • आज से LPG सिलेंडर की कीमत में बड़ी राहत
    • डॉ. शिशिरकांत पाण्डेय की सेवानिवृत्ति के बाद डॉ. एस.एस. सेंगर ने संभाला उप संचालक का अतिरिक्त प्रभार
    • Rashifal 1 August 2026 : 1 अगस्त को जानिए किस राशि के सितारे देंगे तरक्की का साथ और किसे रहना होगा सावधान
    • इतिहास के पन्नों में जानिए 1 अगस्त को कैसे महात्मा गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»झाड़-फूंक और भूमि विवाद में रिश्ते का खून, भतीजे ने बुजुर्ग चाचा का रेता गला
    Chhattisgarh

    झाड़-फूंक और भूमि विवाद में रिश्ते का खून, भतीजे ने बुजुर्ग चाचा का रेता गला

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 20, 2026Updated:January 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक अंधविश्वास, जमीन विवाद और आपसी रंजिश ने रिश्तों को इस कदर शर्मसार कर दिया कि एक भतीजे ने अपने ही चाचा की बेरहमी से हत्या कर दी। थाना रामचंद्रपुर क्षेत्र में गाय-भैंस चराने निकले बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक के ही भतीजे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक झाड़-फूंक के काम में प्रतिस्पर्धा और जमीन विवाद इस हत्या की बड़ी वजह बनी।

    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना रामचंद्रपुर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में अपराध क्रमांक 02/2026, धारा 103 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस प्रकरण में आरोपित देवकुमार यादव, पिता स्व. परसन यादव, उम्र 38 वर्ष, निवासी कालिकापुर, थाना रामचंद्रपुर को गिरफ्तार किया गया है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मामले की शुरुआत 15 जनवरी 2026 को हुई, जब कालिकापुर निवासी अनिल यादव, पिता गणेश यादव (22 वर्ष) ने थाना रामचंद्रपुर में मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी ने बताया कि, उसके दादा देवशरण यादव उर्फ लुख्खर यादव प्रतिदिन की तरह गाय-भैंस चराने गए थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा खोजबीन के दौरान कुरसा नाला के ऊपर टांड में उनका शव संदिग्ध अवस्था में मिला, जिसकी गर्दन कटी हुई थी।

    प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना रामचंद्रपुर में मर्ग क्रमांक 03/2026, धारा 194 बीएनएसएस तथा अपराध क्रमांक 02/2026, धारा 103 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बलरामपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी रामानुजगंज के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।

    विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संदेह मृतक के भतीजे देवकुमार यादव पर गया। पूछताछ में आरोपित ने अपराध स्वीकार करते हुए चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि पिछले दो वर्षों से मृतक लुखुर यादव से उसका जमीन विवाद चल रहा था। साथ ही दोनों झाड़-फूंक का काम करते थे, लेकिन मृतक गांव में बिना पैसे लिए झाड़-फूंक करता था, जिस पर ग्रामीण अधिक विश्वास करते थे। इससे आरोपित का काम ठप हो गया था और उसे सामाजिक अपमान का भी सामना करना पड़ रहा था।

    आरोपित ने बताया कि, वह इस बात से गहरी रंजिश रखता था और कई बार मृतक को जान से मारने की धमकी दे चुका था। उसे यह भी लगता था कि यदि लुखुर यादव रास्ते से हट जाएगा तो उसका झाड़-फूंक का काम फिर से चल पड़ेगा और जमीन विवाद भी अपने पक्ष में सुलझा लेगा।

    घटना के दिन 15 जनवरी 2026 को गांव में मानदेव के छोटे बच्चे का दाह संस्कार था। आरोपित को पता था कि मानदेव बाहर काम करता है और उसी दिन गांव आने वाला है। उसने सोचा कि हत्या करने पर शक मानदेव पर जाएगा, क्योंकि मानदेव और मृतक के बीच झाड़-फूंक को लेकर पुराना विवाद था। इसी साजिश के तहत आरोपित ने मृतक को बहला-फुसलाकर कुरसा नाला की ओर ले गया।

    आरोपित ने मृतक को मोबाइल गुम होने का बहाना बनाकर चावल दिया और बातचीत में उलझाए रखा। इसी दौरान मृतक की कुल्हाड़ी उठाकर पीछे से सिर पर वार किया। गिरने के बाद कुल्हाड़ी के धारदार हिस्से से गले पर कई वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

    पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपित देवकुमार यादव को गिरफ्तार कर आज मंगलवार को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच कर रही है।

    ये भी पढ़िए………

    वाड्रफनगर में सामूहिक दुष्कर्म से सनसनी, काम दिलाने के बहाने महिला को बनाया शिकार; तीन गिरफ्तार

    Post Views: 3,858
    Ramchadrapur Case
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleवाड्रफनगर में सामूहिक दुष्कर्म से सनसनी, काम दिलाने के बहाने महिला को बनाया शिकार; तीन गिरफ्तार
    Next Article मौनी अमावस्या पर शंकराचार्य के अपमान पर कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक

    August 1, 2026

    मवेशी तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, सरगुजा के रास्ते मवेशियों को ले जाने का था आरोप

    August 1, 2026

    डॉ. शिशिरकांत पाण्डेय की सेवानिवृत्ति के बाद डॉ. एस.एस. सेंगर ने संभाला उप संचालक का अतिरिक्त प्रभार

    August 1, 2026

    BREAKING : न्यायालय में लगातार गैरहाजिर रहे उपनिरीक्षक, कोर्ट ने सुनाया जुर्माने का आदेश

    July 31, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक

    August 1, 2026

    जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी

    August 1, 2026

    छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को कश्मीर में आतंकियों ने मारी गोली, दोनों की मौत; धर्म पूछकर बनाया निशाना

    August 1, 2026

    मवेशी तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, सरगुजा के रास्ते मवेशियों को ले जाने का था आरोप

    August 1, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक
    • जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी
    • छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को कश्मीर में आतंकियों ने मारी गोली, दोनों की मौत; धर्म पूछकर बनाया निशाना
    • मवेशी तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, सरगुजा के रास्ते मवेशियों को ले जाने का था आरोप
    • आज से LPG सिलेंडर की कीमत में बड़ी राहत
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.