Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    झारखंड में CGL समेत JPSC-JSSC की कई परीक्षाएं रद्द, आंदोलन के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला

    August 18, 2026

    लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में सावन सोमवार पर भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत

    August 17, 2026

    इतिहास के पन्नों में 18 अगस्त: पांच दिन का टेस्ट महज दो दिन में खत्म, लॉर्ड्स में बना क्रिकेट का अनोखा रिकॉर्ड

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • झारखंड में CGL समेत JPSC-JSSC की कई परीक्षाएं रद्द, आंदोलन के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला
    • लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में सावन सोमवार पर भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत
    • इतिहास के पन्नों में 18 अगस्त: पांच दिन का टेस्ट महज दो दिन में खत्म, लॉर्ड्स में बना क्रिकेट का अनोखा रिकॉर्ड
    • शिवपुर में नर हाथी ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर मौत
    • सुखड़ी नदी में बहा 15 वर्षीय किशोर, दूसरे दिन मिला शव
    • इतिहास के पन्नों में 16 अगस्त: लॉर्ड्स में फिर गूंजा तिरंगा, विराट की कप्तानी में भारत ने रचा था 151 रन की जीत का इतिहास
    • Rashifal 16 August 2026: आज किस राशि की खुलेगी किस्मत और किसे मिलेगा अचानक लाभ? सितारे दे रहे हैं बड़े संकेत
    • साइबर ठगी से बचाएगा ‘साइबर जागृति अभियान’, 15 अगस्त से सात सप्ताह तक चलेगा अभियान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»लातेहार बस हादसा: बलरामपुर के 10 लोगों की मौत, 60 से अधिक घायल, बलरामपुर डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में 25 का इलाज जारी
    Chhattisgarh

    लातेहार बस हादसा: बलरामपुर के 10 लोगों की मौत, 60 से अधिक घायल, बलरामपुर डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में 25 का इलाज जारी

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 19, 2026Updated:January 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। झारखंड के लातेहार जिले में हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे बलरामपुर जिले को गहरे शोक में डुबो दिया है। महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसा घाटी में रविवार को हुई दर्दनाक बस दुर्घटना में बलरामपुर जिले के दस लोगों की मौत हो गई है, जबकि 60 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। राहत की बात यह है कि घायलों में से 26 लोगों का इलाज वर्तमान में बलरामपुर जिला चिकित्सालय में जारी है, जहां अधिकांश की हालत स्थिर बताई जा रही है। इस हादसे के बाद जिले के पिपरसोत, महराजगंज, आमदनंदा सहित कई गांवों में मातम पसरा हुआ है।

    जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले से लगभग 85 यात्री एक यात्री बस से झारखंड के लातेहार जिले के लोध गांव में आयोजित सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान महुआडांड़ थाना क्षेत्र स्थित ओरसा घाटी के तीखे मोड़ और खतरनाक ढलान पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि बस में सवार लगभग सभी यात्री घायल हो गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    हादसे में शुरुआत में बलरामपुर जिले के पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल अन्य यात्रियों को तत्काल लातेहार, गुमला, रांची और अंबिकापुर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान अलग-अलग अस्पतालों में पांच और घायलों ने दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर दस हो गई। मृतकों में महिलाएं, पुरुष और बुजुर्ग शामिल हैं, जिससे पूरे जिले में शोक की लहर और गहरी हो गई है।

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी विपिन कुमार दुबे के नेतृत्व में प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। बस में फंसे यात्रियों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और एंबुलेंस व स्थानीय वाहनों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

    डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल बलरामपुर के सिविल सर्जन डॉ. शशांक कुमार ने बताया कि वर्तमान में 26 घायलों का इलाज बलरामपुर जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। इनमें श्यामलाल नायक (45 वर्ष, टांगरनहरी), चंपा नायक (35 वर्ष, पिपरसोत), ज्वारों (60 वर्ष, पिपरसोत), उर्मिला सोनवानी (महराजगंज), रघुनाथ सोनवानी (40 वर्ष, महराजगंज), धर्मराज (19 वर्ष, पिपरसोत), सुंदर मौर्य (35 वर्ष, महराजगंज), रूपकुमार (40 वर्ष, महराजगंज), ध्रुवपति (50 वर्ष, पिपरसोत), सांवी (ढाई वर्ष, आमदनंदा), तेजन (26 वर्ष, आमदनंदा), शशि नायक (17 वर्ष, पिपरसोत), गणेशवती (40 वर्ष, पिपरसोत), अंश नायक (3 वर्ष, पिपरसोत), कालीचरण (21 वर्ष, पिपरसोत), शीतल प्रसाद (60 वर्ष, पिपरसोत), सोनू (17 वर्ष, पिपरसोत), सचिन (12 वर्ष, पिपरसोत), जयकुमारी (45 वर्ष), श्यामू (87 वर्ष, पिपरसोत), प्रकाश राम (35 वर्ष, पिपरसोत), धुरो (45 वर्ष, भिताही), मीणा नायक (24 वर्ष, तातापानी), रूबी नायक (15 वर्ष) और विकास (14 वर्ष, पिपरसोत) शामिल हैं। वहीं खुलासों देवी (48 वर्ष, पिपरसोत) की हालत गंभीर होने पर उन्हें मल्टीपल रिब फ्रैक्चर के कारण बेहतर इलाज हेतु अंबिकापुर रेफर किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार शेष घायलों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं और सभी की स्थिति सामान्य है।

    हादसे में घायल कुल 60 से अधिक यात्रियों में से 32 को गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज लातेहार, गुमला और आसपास के अस्पतालों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में किया जा रहा है।

    हादसे में जान गंवाने वाले सभी दस मृतक बलरामपुर जिले के निवासी हैं। इनमें सीतापति देवी (पिपरसोत), प्रेमा देवी, रेशन्ती चेरवा, सूखना भुइयां, विजय नगेसिया और सोनमती शामिल हैं। वहीं इलाज के दौरान लीलावती सोनवानी, निवासी महराजगंज की लातेहार अस्पताल में, रमेश मणिका की गुमला चिकित्सालय में, फगुआ राम की गुमला जिला चिकित्सालय में तथा परशु राम सोनवानी, निवासी पुराना कलेक्ट्रेट के बगल, बलरामपुर की मिशन अस्पताल अंबिकापुर में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मृतकों की सूची सामरीपाठ थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह द्वारा उपलब्ध कराई गई है।

    घटना की खबर मिलते ही बलरामपुर जिले में शोक की लहर दौड़ गई। प्रभावित गांवों में चूल्हे नहीं जले और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिला प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

    https://offbeatnews.in/wp-content/uploads/2026/01/VID-20260119-WA0015.mp4

    कैबिनेट मंत्री नेताम ने कहा कि बलरामपुर जिले के गंभीर रूप से घायल यात्रियों को त्वरित एवं समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने मां महामाया से प्रार्थना करते हुए दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

    ये भी पढ़िए……..

    पंडरा फायरिंग कांड में मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार, जमीन सौदे से जुड़ा था विवाद

    Post Views: 679
    10 Peoples Died Latehar Bus Accident
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleपंडरा फायरिंग कांड में मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार, जमीन सौदे से जुड़ा था विवाद
    Next Article गिरिडीह में एक करोड़ की चांदी के जेवर और सिल्लियों के साथ चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    शिवपुर में नर हाथी ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर मौत

    August 16, 2026

    सुखड़ी नदी में बहा 15 वर्षीय किशोर, दूसरे दिन मिला शव

    August 16, 2026

    साइबर ठगी से बचाएगा ‘साइबर जागृति अभियान’, 15 अगस्त से सात सप्ताह तक चलेगा अभियान

    August 14, 2026

    रामानुजगंज के लरंगसाय महाविद्यालय में बढ़ीं 100 सीटें, अब ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगा पीजी में दाखिले का मौका

    August 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    झारखंड में CGL समेत JPSC-JSSC की कई परीक्षाएं रद्द, आंदोलन के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला

    August 18, 2026

    लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में सावन सोमवार पर भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत

    August 17, 2026

    इतिहास के पन्नों में 18 अगस्त: पांच दिन का टेस्ट महज दो दिन में खत्म, लॉर्ड्स में बना क्रिकेट का अनोखा रिकॉर्ड

    August 17, 2026

    शिवपुर में नर हाथी ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर मौत

    August 16, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • झारखंड में CGL समेत JPSC-JSSC की कई परीक्षाएं रद्द, आंदोलन के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला
    • लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में सावन सोमवार पर भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत
    • इतिहास के पन्नों में 18 अगस्त: पांच दिन का टेस्ट महज दो दिन में खत्म, लॉर्ड्स में बना क्रिकेट का अनोखा रिकॉर्ड
    • शिवपुर में नर हाथी ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर मौत
    • सुखड़ी नदी में बहा 15 वर्षीय किशोर, दूसरे दिन मिला शव
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.