- जेएसएससी-सीजीएल रद्द करने का सरकार का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त, 1932 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत
- खूंटी हादसे में सात मौतों पर पीएम मोदी और सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश
- रांची से गायब शराब लदा ट्रक हजारीबाग में मिला, केबिन में पड़ा था चालक का शव; लाखों की शराब गायब
- खूंटी में भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
- दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की दबिश, 22 प्रतिष्ठानों की जांच में लिए गए 11 नमूने
- रामानुजगंज की ऐतिहासिक आमंत्रण धर्मशाला को मिलेगा नया स्वरूप, बजरंग मुनि ने जीर्णोद्धार के लिए की 2.5 करोड़ रुपये देने की घोषणा
- ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ भाजपा की पदयात्रा, कांग्रेस पर बरसे मंत्री रामविचार नेताम
- पंचों को 300 और सरपंचों को 1000 रुपये प्रतिदिन मानदेय देने की मांग, पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले में सड़क हादसे के बाद बुधवार को स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब आक्रोशित ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। हालात नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, जिसके बाद उग्र भीड़ ने पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार, गढ़वा-नगर उंटारी मुख्य पथ (निर्माणाधीन फोरलेन) पर रामगढ़ मोड़ के पास झुरहा गांव निवासी पंकज कुमार (20) की एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पंकज कुमार बुधवार सुबह दोपहिया वाहन से बाजार जा रहा था, तभी तेज…
नई दिल्ली। गर्मी के मौसम में पाचन संबंधी समस्याएं, थकान, कमजोरी और वजन बढ़ने की शिकायत आम हो जाती है। आयुर्वेद के अनुसार, सहजन (मोरिंगा) का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। सहजन को ‘चमत्कारी वरदान’ भी कहा जाता है क्योंकि इसके पत्ते, फल और फूल सभी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। नेशनल हेल्थ मिशन बताता है कि सहजन में विटामिन ए, बी, सी, कैरोटीन, आयरन, जिंक, पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। गर्मियों में यह शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाता है, पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और रोग प्रतिरोधक…
रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत बारलोंग में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने कहा है कि मामले में कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अयान अनवर, मो. तौफिक और मो. अशफाक के रूप में हुई है। तीनों चितरपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्लों के रहने वाले बताए जाते हैं। पुलिस के अनुसार, घटना 30 मार्च की शाम की है, जब नाबालिग को अकेला पाकर आरोपी उसे गुमराह कर एक सुनसान…
बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज नगर पालिका क्षेत्र में बिगड़ती राशन वितरण व्यवस्था को लेकर अब आवाज तेज हो गई है। नगर पालिका परिषद के नेता प्रतिपक्ष प्रतीक सिंह ने जिला खाद्य अधिकारी को आवेदन सौंपते हुए नई राशन दुकानों के संचालन की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा व्यवस्था आम नागरिकों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। अपने आवेदन में प्रतीक सिंह ने बताया कि पूरे नगर क्षेत्र में वर्तमान में केवल दो राशन दुकानों के माध्यम से हजारों कार्डधारियों को खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है। दुकानों की संख्या कम…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के निर्देशानुसार अप्रैल माह में तीन महीने का राशन एक साथ वितरित किए जाने की तैयारी चल रही है, लेकिन बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में मौजूदा व्यवस्थाओं को देखते हुए यह निर्णय हितग्राहियों के लिए राहत के बजाय नई परेशानी खड़ी कर सकता है। पहले से ही हर माह राशन वितरण में आ रही अव्यवस्थाएं अब तीन माह के एकमुश्त वितरण के कारण और गंभीर रूप ले सकती हैं। रामानुजगंज में उचित मूल्य की मात्र दो दुकानों के माध्यम से सैकड़ों कार्डधारियों को राशन दिया जाता है। हर महीने सर्वर की समस्या, राशन आपूर्ति में देरी और…
रायपुर। नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ देशभर में कई अहम बदलाव लागू हो गए हैं। इनका सीधा असर आम लोगों की जेब, सफर, टैक्स और रोजमर्रा के खर्चों पर पड़ेगा। जहां एक ओर टोल टैक्स और कॉमर्शियल गैस महंगी हुई है, वहीं छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री सस्ती होने जैसी राहत भी मिली है। टैक्स सिस्टम में बड़ा बदलाव 1 अप्रैल से नया इनकम टैक्स कानून लागू हो गया है, जिससे टैक्स प्रक्रिया को सरल बनाने की कोशिश की गई है। अब वित्तीय वर्ष और आकलन वर्ष की जगह ‘टैक्स वर्ष’ की अवधारणा लागू की गई है, जिससे…
पटना। बिहार में नालंदा जिले के शीतला माता मंदिर में भगदड़ में 9 लोगों की अबतक मौत हो गई है, जबकि 7 लोग घायल हुए हैं। नालंदा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बताया कि गर्मी और भीड़ की वजह से घटना हुई है। हादसे की जांच के लिए गठित एसआईटी ने छानबीन शुरू कर दी है। एसपी भारत सोनी के अनुसार, अत्यधिक गर्मी और भारी भीड़ इस हादसे की मुख्य वजह रही। उन्होंने बताया कि ठंडे पानी में स्नान के बाद जब महिलाएं मंदिर परिसर में प्रवेश कर रही थीं, तभी दम घुटने और पानी की कमी के कारण कई…
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलवाद के खात्मे की तय समय सीमा के अंतिम दिन आज मंगलवार को बस्तर आईजी सुन्दरराज पी., सीआरपीएफ के डीआईजी बी.एस. नेगी, बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव सहित कई वरिष्ठ अधिकारियाें के समक्ष 25 इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इन पर 1.47 करोड़ का इनाम घोषित था। इन नक्सलियों ने एलएमजी, एके-47, एसएलआर, इंसास सहित कुल 93 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया है। पहली बार नक्सलियों के पास से 2.90 करोड़ रुपये नकद और लगभग 7.2 किलोग्राम सोना बरामद किया गया है। बरामद सोने की कीमत करीब 11.16 करोड़ रुपये…
हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में रामनवमी की रात निकले जुलूस के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। डीजे पर नाचने को लेकर हुए झगड़े में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। गदोखर इलाके में देर रात करीब 12:30 बजे रामनवमी जुलूस के दौरान यह वारदात हुई। पुलिस के मुताबिक, जुलूस में करन यादव डीजे पर नाच रहा था। इसी दौरान रामकुमार साव ने उसे नीचे उतरकर शांत रहने को कहा, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और…
पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े हुई बड़ी चोरी ने व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्राहक बनकर आए एक शातिर युवक ने दुकानदार को झांसा देकर लाखों के गहने पार कर दिए और फरार हो गया। उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर-1 स्थित हरि मंदिर के पास एक आभूषण दुकान में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे चोरी की वारदात सामने आई। ‘विश्वनाथ ज्वेलर्स’ में एक युवक ग्राहक बनकर दाखिल हुआ और आराम से गहने देखने लगा। दुकान मालिक विश्वनाथ दत्ता के बेटे अभिजीत के मुताबिक, युवक ने…
