Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। राजधानी रांची सहित कई जिलों में पिछले चार-पांच दिनों से न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई है। इससे ठंड में हल्की कमी आई है, हालांकि रात में भारी कनकनी महसूस की जा रही है। पिछले चार-पांच दिनों में जहां खूंटी में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस था वह बुधवार को बढ़कर 11.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसी प्रकार रांची में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से बढ़कर बुधवार को 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। विभाग ने अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की है। वहीं मौसम विभाग ने…

Read More

पलामू। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 21 नवम्बर को पलामू दौरे पर आयेंगे। जिले के नीलाम्बर पीताम्बरपुर प्रखंड क्षेत्र के महावीर मोड़ पर आपकी योजना, आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होंगे। कई बड़ी योजनाओं के आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे। परिसंपत्ति का वितरण भी करेंगे। मुख्यमंत्री के पलामू परिभ्रमण को लेकर उपायुक्त समीरा एस व एसपी रीष्मा रमेशन ने बुधवार को नीलाम्बर-पीतांबरपुर में विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री सभी पदाधिकारी को कई निर्देश दिये। संभावित कार्यक्रम स्थल में विधि व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों को कार्य दायित्व सौंपते हुए…

Read More

बलरामपुर। जिले में बीती रात एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। बलरामपुर नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप सोनी के 16 वर्षीय पुत्र धर्मवीर सोनी की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना देर रात करीब 11 बजे उस समय हुई जब धर्मवीर सोनी अपने मित्र सुबाहू के साथ पिकअप वाहन से बलरामपुर की ओर लौट रहे थे। जामवंतपुर के पास स्थित साहू होटल के निकट सामने से तेज रफ्तार में आती एक टमाटर लदे पिकअप वाहन ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी…

Read More

रांची। विवाह के लग्न को लेकर राजधानी रांची के 80 प्रतिशत बैंक्वेट हॉल बुक हो गए है। बैंक्वेट हॉल और होटलों की बुकिंग तेज हो गई है। लग्न के शुभ दिनों के लिए बैंक्वेट हॉल और ज्यादातर धर्मशालाएं बुक हो चुकी हैं। बैंक्वेट हॉल संचालकों का कहना है कि इस वर्ष नवंबर और दिसंबर में काफी कम लग्न दिवस है। इस कारण से बैंक्वेट हॉल पहले से ही बुक हो चुके हैं। चेंबर बैंक्वेट सब कमेटी चेयरमैन ने बताया कि शुभलग्न के दिवस में बुकिंग लेने के लिए होटलों, धर्मशालाओं और बैंक्वेट हॉल में काफी इन्क्वायरी आ रही है। नवंबर-दिसंबर…

Read More

बलरामपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा (NDA) की बंपर ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी मंडल रामानुजगंज ने मंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता के नेतृत्व में स्थानीय लरंगसाय चौक पर भव्य आतिशबाज़ी करते हुए जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर विजय की खुशियां साझा कीं। जश्न कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता कन्हैया लाल अग्रवाल, अनूप तिवारी, आर.के. पटेल, अरुण केशरी, सुनील तिवारी, मोहन गुप्ता, शर्मिला गुप्ता, जनपद अध्यक्ष मुद्रिका सिंह, संजय गुप्ता, डॉ. राकेश गुप्ता, नगर पालिका उपाध्यक्ष शिला जायसवाल, पार्षद पवन गुप्ता, समिति गुप्ता, विकास…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले की घाटशिला विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। 17वें राउंड की गिनती के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने एकबार फिर जोरदार बढ़त बना ली है। वे 89,251 मतों के साथ सबसे आगे हैं और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार बाबू लाल सोरेन से चल रहे हैं। इसी के साथ उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है और झामुमो खेमे में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। भाजपा के बाबूलाल सोरेन को अब तक 56,445 वोट मिले हैं, जबकि तीसरे…

Read More

पटना। बिहार की सबसे हॉट सीटों में से एक पटना जिले की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के बाहुबली उम्मीदवार अनंत सिंह ने एक बार फिर जीत का परचम लहरा दिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी वीना देवी को 28,206 मतों के अंतर से हराया। अनंत सिंह ने मोकामा में एक बार फिर जीत हासिल की है। मोकामा से वर्ष 2005 के बाद से यह लगातार उनकी छठी जीत है, जबकि वर्ष 2022 के उपचुनाव में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी विजेता रही थीं। अनंत सिंह मतगणना में 26वें राउंड…

Read More

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को मिली प्रचंड जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने एक्स पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे सुशासन, विकास और जनता के भरोसे की जीत बताया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी पोस्ट में कहा, “सुशासन की जीत हुई है। विकास की जीत हुई है। जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है। सामाजिक न्याय की जीत हुई है। बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया…

Read More

भागलपुर। भागलपुर के सातों विधानसभा सीट से महागठबंधन का सुपड़ा साफ हो गया है। इन सातों विधानसभा सीट पर एनडीए के प्रत्याशियों ने जीत हासिल कर एक नया इतिहास रच दिया है। इस जीत को लेकर एनडीए खेमे में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। एनडीए समर्थक ढोल नगाड़े बजाते हुए एक दूसरे के ऊपर अबीर गुलाल लगाते देखे जा रहे हैं। वहीं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई भी दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर महागठबंधन के खेल में निराशा देखी जा रही है। जिले के भागलपुर विधानसभा सीट से लगातार चार बार विधायक रहे कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा…

Read More

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 का नतीजा आज रात तक आने की उम्मीद है। विधानसभा की कुल 243 सीटों के लिए दो चरणों में हुए चुनाव के जनादेश पर सभी की नजर है। इस बार कुल 2,616 उम्मीदवारों ने चुनाव में किस्मत आजमाई है। राज्य के 38 जिलों में बनाए गए 46 केंद्रों पर सुबह आठ बजे मतगणना प्रारंभ हो गई। अभी डाक मतपत्रों गिना जा रहा है। इसके आधा घंटे बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के मतों की गणना आरंभ होगी। भारत निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष मतगणना के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मतगणना प्रक्रिया को…

Read More