- जेएसएससी-सीजीएल रद्द करने का सरकार का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त, 1932 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत
- खूंटी हादसे में सात मौतों पर पीएम मोदी और सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश
- रांची से गायब शराब लदा ट्रक हजारीबाग में मिला, केबिन में पड़ा था चालक का शव; लाखों की शराब गायब
- खूंटी में भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
- दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की दबिश, 22 प्रतिष्ठानों की जांच में लिए गए 11 नमूने
- रामानुजगंज की ऐतिहासिक आमंत्रण धर्मशाला को मिलेगा नया स्वरूप, बजरंग मुनि ने जीर्णोद्धार के लिए की 2.5 करोड़ रुपये देने की घोषणा
- ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ भाजपा की पदयात्रा, कांग्रेस पर बरसे मंत्री रामविचार नेताम
- पंचों को 300 और सरपंचों को 1000 रुपये प्रतिदिन मानदेय देने की मांग, पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
पाकुर। झारखंड के पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड में एक दुर्लभ वन्यजीव ‘स्मॉल इंडियन सिवेट’ के अचानक रिहायशी इलाके में दिखने से ग्रामीणों में उत्सुकता और हलचल दोनों बढ़ गई। सूचना मिलते ही वन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए इस वन्यजीव को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। महेशपुर प्रखंड के एक गांव में दिन के समय ‘स्मॉल इंडियन सिवेट’, जिसे स्थानीय भाषा में ‘कस्तूरी बिल्ली’ या ‘कबर’ कहा जाता है, घरों और गलियों के आसपास घूमती नजर आई। आमतौर पर रात में सक्रिय रहने वाला यह जीव दिन में दिखा, जिससे ग्रामीणों में कौतूहल का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत…
रांची। झारखंड में सामने आए कथित 750 करोड़ रुपए के शराब घोटाले ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। विपक्ष ने इस मामले में जांच एजेंसियों की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की है, जिससे पूरे प्रकरण ने गंभीर मोड़ ले लिया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल को पत्र लिखकर शराब घोटाले की जांच पर चिंता जताई है। उन्होंने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की भूमिका पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि एजेंसी निष्पक्ष जांच करने में विफल रही है और मामले को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।…
हजारीबाग। विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय अबोध बालिका के साथ हुई दरिंदगी और फिर उसकी निर्मम हत्या की हृदयविदारक घटना ने पूरे झारखंड को झकझोर कर रख दिया है। इस वीभत्स और अमानवीय कृत्य के विरोध में तथा दोषियों पर अविलंब कठोरतम कार्रवाई की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू की घोषणा के अनुरूप सोमवार यानी 30 मार्च को हजारीबाग जिला पूर्णतः बंद रहेगा। इस गंभीर विषय पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने गहरी संवेदना और…
नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान राहुल गांधी अस्पताल में ही उनके साथ रहे और मां की सेहत को लेकर अपनी चिंता भी जाहिर की। कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की चेयरपर्सन Sonia Gandhi पिछले दो दिनों से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में उपचाराधीन हैं। उन्हें पेट और यूरिन संक्रमण की शिकायत के बाद मंगलवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी देखभाल के लिए उनके बेटे और कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi लगातार अस्पताल में मौजूद रहे। राहुल ने…
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार टिप्पर (ट्रक) और निजी बस के बीच हुई जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे 10 यात्रियों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह 6:00 से 6:30 बजे के बीच रायावरम गांव के पास हुई। ‘हरिकृष्णा ट्रेवल्स’ की यह निजी बस तेलंगाना के निर्मल से आंध्र प्रदेश के नेल्लोर…
पूर्वी सिंहभूम। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में सुवर्णरेखा नदी तट पर मिले भारी-भरकम जिंदा बम को भारतीय सेना ने सफल ऑपरेशन के बाद निष्क्रिय कर दिया। बेहद संवेदनशील इस मिशन में एक किलोमीटर तक का इलाका खाली कराकर सुरक्षा के बीच कार्रवाई की गई, जिससे संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया। पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपाड़ा नागुडसाईं क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब सुवर्णरेखा नदी किनारे 227 किलो वजनी जिंदा बम मिलने की जानकारी सामने आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत भारतीय सेना की बम निरोधक टीम को बुलाया गया। रांची स्थित…
कोडरमा। कोडरमा थाना अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग के कोडरमा घाटी मेघातरी काली मंडा के समीप बुधवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना में दोनों वाहन सड़क पर ही पलट गए। इसके बाद एक ट्रक से गिरे दाल को लूटने की होड़ मच गयी। मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रक कोलकाता से करीब 1000 बोरा दाल लोड कर बिहार की ओर जा रही थी। वहीं एक अन्य खाली ट्रक विपरीत दिशा से नवादा से कोडरमा की ओर आ रही थी। इसी दौरान मेघातरी के काली मंडा के समीप दोनों ट्रक चालक एक दूसरे से चकमा खा गए…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय चैती छठ महापर्व का समापन बुधवार सुबह छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज स्थित जीवनदायिनी कन्हर नदी के तट पर बने छठ घाट में हुआ। व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर अपने कठोर निर्जला व्रत का पारण किया। बुधवार तड़के ही बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं और पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में घाटों पर पहुंचे। छठी मैया के गीतों और भजनों के बीच श्रद्धालुओं ने विधिपूर्वक भगवान सूर्य की उपासना कर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और घाटों पर आस्था…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व चैती छठ के तीसरे दिन मंगलवार को बलरामपुर जिले के रामानुजगंज क्षेत्र में व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्ति व श्रद्धा से सराबोर नजर आया। मंगलवार शाम संध्या अर्घ्य के अवसर पर व्रती महिलाएं और पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर रामानुजगंज की जीवनदायिनी नदी के तट पर स्थित छठ घाट पर पहुंचे। व्रतियों ने सूप, फल, ठेकुआ और अन्य पूजन सामग्री के साथ विधिपूर्वक भगवान सूर्य की आराधना कर डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।…
देवघर। आस्था और संकल्प का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए पटना के एक युवक ने चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा दौड़कर पूरी करने का बीड़ा उठाया है। मां की सेहत के लिए की गई मन्नत पूरी होने के बाद वह इस कठिन यात्रा पर निकल पड़ा है। पटना के बेऊर इलाके के रहने वाले 19 वर्षीय मोनू बेतुराबाला ने आस्था और संकल्प की मिसाल पेश की है। उन्होंने चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा दौड़कर पूरी करने का निर्णय लिया है। मोनू ने 15 मार्च को अपनी यात्रा की शुरुआत की और प्रतिदिन करीब 50 किलोमीटर दौड़ते हुए…
