Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता

    August 23, 2026

    उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा

    August 22, 2026

    रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता
    • उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा
    • रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत
    • आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने सुधा डेयरी में समझी दूध से बाजार तक की पूरी प्रक्रिया
    • ब्रेकिंग : राजपुर-कुसमी मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर; 3 मजदूरों की मौत
    • 3 साल के बच्चे की मौत के बाद पुलिस पहुंची तो झोलाछाप डॉक्टर ने किया लकवा का नाटक, जेल दाखिल
    • हाई कोर्ट के आदेश से मिली राहत, लेकिन नौकरी जाने का डर कायम; बोले- दोषियों को सजा दें, सही चयनितों को नहीं
    • झोलाछाप के इलाज से और कितनी जानें जाएंगी? बलरामपुर में तीन साल के मासूम की मौत, पहले भी कई लोगों की जा चुकी है जान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»1 अप्रैल से देशभर में बड़े बदलाव: टैक्स नियम बदले, टोल-गैस महंगी; छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री सस्ती
    Chhattisgarh

    1 अप्रैल से देशभर में बड़े बदलाव: टैक्स नियम बदले, टोल-गैस महंगी; छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री सस्ती

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsApril 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रायपुर। नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ देशभर में कई अहम बदलाव लागू हो गए हैं। इनका सीधा असर आम लोगों की जेब, सफर, टैक्स और रोजमर्रा के खर्चों पर पड़ेगा। जहां एक ओर टोल टैक्स और कॉमर्शियल गैस महंगी हुई है, वहीं छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री सस्ती होने जैसी राहत भी मिली है।

    टैक्स सिस्टम में बड़ा बदलाव

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    1 अप्रैल से नया इनकम टैक्स कानून लागू हो गया है, जिससे टैक्स प्रक्रिया को सरल बनाने की कोशिश की गई है। अब वित्तीय वर्ष और आकलन वर्ष की जगह ‘टैक्स वर्ष’ की अवधारणा लागू की गई है, जिससे भ्रम की स्थिति खत्म होगी। गैर-ऑडिट करदाताओं के लिए रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 31 अगस्त कर दी गई है।

    हाईवे सफर महंगा

    प्रदेश के टोल प्लाजा पर नई दरें लागू कर दी गई हैं। वाहनों को अब 5 से 20 रुपए तक अधिक टोल देना होगा। कुम्हारी, भोजपुरी, मुढ़ीपार, पाराघाट और बगदेवा जैसे प्रमुख टोल प्लाजा इससे प्रभावित हुए हैं। वहीं एनुअल पास की कीमत बढ़कर 3,075 रुपए हो गई है।

    अब टोल पर कैश बंद

    टोल प्लाजा को पूरी तरह कैशलेस बना दिया गया है। अब भुगतान केवल FASTag या UPI के जरिए ही किया जा सकेगा। बिना बैलेंस या FASTag के यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।

    PAN-KYC नियम सख्त

    नए नियमों के तहत बैंकिंग, निवेश और टैक्स से जुड़े लेनदेन के लिए पहचान सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। PAN के साथ KYC प्रक्रिया को सख्त किया गया है, जिससे फर्जी खातों पर रोक लगेगी।

    रेल टिकट नियम में बदलाव

    अब ट्रेन टिकट कैंसिल करने पर रिफंड के लिए समय सीमा बढ़ाकर 8 घंटे कर दी गई है। यानी ट्रेन छूटने से कम से कम 8 घंटे पहले टिकट रद्द करना जरूरी होगा। वहीं 30 मिनट पहले तक बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा जारी रहेगी।

    कॉमर्शियल गैस महंगी

    कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में करीब 200 रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई है। इससे होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग सेवाओं की लागत बढ़ेगी, जिसका असर आम लोगों पर पड़ेगा।

    सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव

    नए नियमों के तहत कर्मचारियों की बेसिक सैलरी अब कुल वेतन (CTC) का कम से कम 50% होना अनिवार्य होगा। इससे इन-हैंड सैलरी में बदलाव आ सकता है, लेकिन भविष्य में पीएफ और ग्रेच्युटी का लाभ बढ़ेगा।

    नए वित्तीय वर्ष से ये तमाम बदलाव शुरू हो जाएंगे।

    छत्तीसगढ़ में क्या बदला?

    रजिस्ट्री सस्ती हुई

    राज्य सरकार ने स्टाम्प ड्यूटी पर लगने वाला 12% सरचार्ज खत्म कर दिया है, जिससे प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री अब सस्ती हो गई है।

    राशन वितरण में बदलाव

    अब राशन दुकानों से अप्रैल, मई और जून तीन महीने का चावल एक साथ दिया जाएगा, जिससे हितग्राहियों को सुविधा मिलेगी।

    प्लास्टिक बोतल में शराब

    नई आबकारी नीति के तहत अब सरकारी दुकानों में शराब प्लास्टिक (PET) बोतलों में बेची जाएगी। साथ ही टैक्स बढ़ने से विदेशी शराब और बियर महंगी हो सकती है, जबकि देसी शराब की कीमतें यथावत रहेंगी।

    इसे भी पढ़ें………..

    नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह

    Post Views: 662
    1st april
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह
    Next Article जब एक माह का राशन बांटना ही चुनौतीपूर्ण, तब तीन माह का एकमुश्त वितरण कैसे होगा संभव?
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता

    August 23, 2026

    उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा

    August 22, 2026

    3 साल के बच्चे की मौत के बाद पुलिस पहुंची तो झोलाछाप डॉक्टर ने किया लकवा का नाटक, जेल दाखिल

    August 22, 2026

    झोलाछाप के इलाज से और कितनी जानें जाएंगी? बलरामपुर में तीन साल के मासूम की मौत, पहले भी कई लोगों की जा चुकी है जान

    August 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता

    August 23, 2026

    उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा

    August 22, 2026

    रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत

    August 22, 2026

    आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने सुधा डेयरी में समझी दूध से बाजार तक की पूरी प्रक्रिया

    Sponsor: RKDF University, RanchiAugust 22, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता
    • उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा
    • रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत
    • आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने सुधा डेयरी में समझी दूध से बाजार तक की पूरी प्रक्रिया
    • ब्रेकिंग : राजपुर-कुसमी मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर; 3 मजदूरों की मौत
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.