- खूंटी हादसे में सात मौतों पर पीएम मोदी और सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश
- रांची से गायब शराब लदा ट्रक हजारीबाग में मिला, केबिन में पड़ा था चालक का शव; लाखों की शराब गायब
- खूंटी में भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
- दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की दबिश, 22 प्रतिष्ठानों की जांच में लिए गए 11 नमूने
- रामानुजगंज की ऐतिहासिक आमंत्रण धर्मशाला को मिलेगा नया स्वरूप, बजरंग मुनि ने जीर्णोद्धार के लिए की 2.5 करोड़ रुपये देने की घोषणा
- ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ भाजपा की पदयात्रा, कांग्रेस पर बरसे मंत्री रामविचार नेताम
- पंचों को 300 और सरपंचों को 1000 रुपये प्रतिदिन मानदेय देने की मांग, पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
- बलरामपुर राज्योत्सव में दिखा छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विकास का संगम, AI सेंटर से लेकर लोकनृत्य तक रहा खास आकर्षण
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
उत्तराखंड। देवभूमि उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल में प्रकृति और आस्था का संगम देखने को मिलता है। एक ओर खूबसूरत झील, हरे-भरे पहाड़ और ठंडी हवा लोगों को अपनी तरफ खींचती है, तो दूसरी ओर यहां के प्राचीन मंदिर भक्तों को आध्यात्मिकता का अनुभव करवाते हैं। नैनीताल में स्थित प्रसिद्ध श्री संकट मोचन मंदिर राम भक्त हनुमान जी को समर्पित है। यह मंदिर ऊंचे पहाड़ों की गोद में बसा हुआ है। मंदिर की दिव्यता और आसपास का प्राकृतिक सौंदर्य मिलकर भक्तों को नई ऊर्जा और मानसिक शांति प्रदान करता है। मंदिर की महिमा दूर-दूर तक फैली हुई है। हजारों श्रद्धालु…
नीतीश कुमार का खरमास बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा संभव, 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा के सदस्य की शपथ
नई दिल्ली। बिहार विधान परिषद की सदस्यता छोड़ चुके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण कर सकते हैं। इसके बाद खरमास समाप्त होते ही उनका मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा संभव है। मुख्यमंत्री आवास से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। सीएम आवास से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्य की शपथ। वे 8 या 9 अप्रैल को पटना से दिल्ली जाएंगे। फिर मुख्यमंत्री पद से उनका इस्तीफा 13 अप्रैल के बाद कभी भी सकता है। 14 अप्रैल को खरमास खत्म हो रहा है। नीतीश कुमार…
रांची। हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ में 12 साल की बच्ची की हुई हत्या का खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने भीम राम, भगतिन शांति देवी और बच्ची की मां रेशमी देवी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार बच्ची की हत्या अंधविश्वास की वजह से की गई। इससे पहले झारखंड की डीजीपी तादाशा मिश्रा देर रात हजारीबाग पहुंचीं और अनुसंधान की समीक्षा की। इसके बाद पुलिस ने इस बड़े मामले का खुलासा किया। हजारीबाग पुलिस प्रशासन ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद साक्ष्य छुपाने…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है और चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे। इसी बीच अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने आईएएनएस से एक्सक्लूसिव बातचीत में एसआईआर, आगामी चुनाव, और ममता बनर्जी द्वारा लगाए गए आरोपों पर खुलकर बात की है। उनका कहना है कि इस बार भाजपा की जीत तय है। सवाल: आपने 2021 में बंगाल में चुनाव प्रचार करना शुरू किया। बीते पांच साल में भाजपा में और बतौर भाजपा नेता क्या बदलाव और ग्रोथ नजर आए? जवाब: मैं ग्रोथ को लेकर पार्टी के बारे में बात कर सकता हूं। पहले पार्टी…
नई दिल्ली। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। शमी 5 बार आईपीएल पारी की पहली गेंद पर विकेट हासिल करने वाले इकलौते गेंदबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में प्रवीण कुमार, उमेश यादव, ट्रेंट बोल्ट, लसिथ मलिंगा, भुवनेश्वर कुमार, अशोक डिंडा और पैट कमिंस संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 3-3 बार ऐसा किया है। बुधवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स 18.4 ओवरों में महज 141 रन पर सिमट गई। इस टीम…
रांची। राष्ट्रीय महिला आयोग ने झारखंड के हजारीबाग जिले में 12 वर्षीय बालिका के साथ हुए एक अत्यंत जघन्य अपराध की मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लेते हुए गहरी चिंता व्यक्त की है। आयोग ने इस घटना को न केवल अमानवीय बताया, बल्कि इसे समाज के लिए गंभीर चेतावनी करार देते हुए महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 मार्च 2026 को बालिका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया था, जिसमें अत्यधिक क्रूरता के संकेत सामने आए हैं। इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश…
मुंबई। फिल्म निर्देशक और निर्माता रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर फायरिंग मामले में 14 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और क्राइम ब्रांच लगातार मामले में गहन जांच कर रही है। बुधवार को मामले में आरोपी गोलू पंडित को 11 दिन की पुलिस हिरासत के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी गोलू पंडित के वकील का कहना है कि उन्होंने कोर्ट के सामने अपना पक्ष मजबूती से रखा है। आरोपी गोलू पंडित उर्फ प्रदीप शर्मा के अधिवक्ता दिलीप शुक्ला ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि अदालत ने आरोपी…
मुंबई। कहते हैं कि असफलता ही कामयाबी की पहली सीढ़ी होती है, और इस बात को सच कर दिखाया है कपिल शर्मा ने। आज वह देश के सबसे बड़े कमीडियन माने जाते हैं, लेकिन उनकी शुरुआत इतनी आसान नहीं थी। बहुत कम लोग जानते हैं कि जिस शो ने उन्हें स्टार बनाया, उसी के पहले ऑडिशन में उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। यह छोटी सी असफलता ही आगे चलकर उनकी सबसे बड़ी ताकत बनी और उन्होंने मेहनत से अपनी किस्मत बदल दी। 2 अप्रैल 1981 को पंजाब के अमृतसर में जन्मे कपिल शर्मा एक साधारण परिवार से आते हैं।…
मुंबई। चैत्र पूर्णिमा यानी गुरुवार को श्रीरामचंद्र के परम भक्त हनुमान का प्रकोत्सव मनाया जाएगा। संकट मोचन की भक्ति, साहस, शक्ति और निष्ठा की कहानी रामायण में इतनी प्रेरणादायक है कि सिनेमा और टीवी पर कई अभिनेताओं ने उनके किरदार को अपनी शानदार एक्टिंग से जीवंत किया है। इस लिस्ट में दिवंगत अभिनेता दारा सिंह के साथ ही देवदत्त नागे समेत कई सितारों के नाम शामिल हैं। हनुमान प्रकोत्सव के मौके पर जानते हैं उन कलाकारों के बारे में जिन्होंने हनुमान बनकर दर्शकों के दिल जीते। सबसे पहले बात करते हैं दारा सिंह की। वह न सिर्फ मशहूर पहलवान थे,…
गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले में सड़क हादसे के बाद बुधवार को स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब आक्रोशित ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। हालात नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, जिसके बाद उग्र भीड़ ने पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार, गढ़वा-नगर उंटारी मुख्य पथ (निर्माणाधीन फोरलेन) पर रामगढ़ मोड़ के पास झुरहा गांव निवासी पंकज कुमार (20) की एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पंकज कुमार बुधवार सुबह दोपहिया वाहन से बाजार जा रहा था, तभी तेज…
