Close Menu
Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    अम्बिकापुर में नशेड़ी नाबालिग का आतंक, मामूली बात पर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार

    July 15, 2026

    रांची गैंगरेप केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार; बाकी की तलाश तेज

    Sponsor: Maa Tour And TravelJuly 15, 2026

    बार-बार हो रही चूक, आखिर क्यों नहीं रुक रहे बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने के मामले?, फिर भाग निकले 13 अपचारी

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News
    Trending
    • अम्बिकापुर में नशेड़ी नाबालिग का आतंक, मामूली बात पर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार
    • रांची गैंगरेप केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार; बाकी की तलाश तेज
    • बार-बार हो रही चूक, आखिर क्यों नहीं रुक रहे बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने के मामले?, फिर भाग निकले 13 अपचारी
    • 40 लाख के निवेश का हिसाब नहीं! बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप, ग्राहक पहुंचा थाने
    • हिमांशु हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो और आरोपित गिरफ्तार; सभी 16 आरोपी गिरफ्त में
    • मोरहाबादी में पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर भागा थार चालक गिरफ्तार, वाहन भी जब्त
    • रामानुजगंज में श्रृंगार स्टोर संचालक पर युवती से बैड टच का आरोप, बीएनएस व एसटी-एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज, हिरासत में लिया गया
    • रांची में फुटपाथ दुकानदारों का उग्र प्रदर्शन, नगर निगम का घेराव; शहर की यातायात व्यवस्था हुई बेहाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह
    Chhattisgarh

    नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMarch 31, 2026Updated:March 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    पटना। बिहार में नालंदा जिले के शीतला माता मंदिर में भगदड़ में 9 लोगों की अबतक मौत हो गई है, जबकि 7 लोग घायल हुए हैं। नालंदा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बताया कि गर्मी और भीड़ की वजह से घटना हुई है। हादसे की जांच के लिए गठित एसआईटी ने छानबीन शुरू कर दी है।

    एसपी भारत सोनी के अनुसार, अत्यधिक गर्मी और भारी भीड़ इस हादसे की मुख्य वजह रही। उन्होंने बताया कि ठंडे पानी में स्नान के बाद जब महिलाएं मंदिर परिसर में प्रवेश कर रही थीं, तभी दम घुटने और पानी की कमी के कारण कई महिलाएं बेहोश होकर गिरने लगीं। इससे अफरा-तफरी मच गई और भीड़ बेकाबू हो गई, जिसके चलते यह दुखद घटना घटी।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    एसपी ने बताया कि हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। भीड़ में दबने से श्रद्धालुओं की मौत हुई है, जबकि एक पुरुष ने अस्पताल में दम तोड़ा। उन्होंने कहा कि मंदिर में पहले से चौकीदारों की तैनाती थी, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में भीड़ आने की पूर्व सूचना नहीं थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंच गई है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की लापरवाही सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    जिलाधिकारी (डीएम) कुंदन कुमार ने बताया कि घटना के बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख रुपये मुआवजा दे दिया गया है। अब तक 8 में से 7 मृतकों की पहचान हो चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि 7 घायल लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें से सभी की हालत स्थिर है, जबकि एक को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। दीपनगर थाने के एसएचओ राजमणि को निलंबित कर दिया गया है।

    मृतकों की सूचीरीता देवी (बिहारशरीफ) रेखा देवी (नूरसराय)अनुष्का (देवी रहुई)कांति देवी (नवादा)देवंती देवी (इस्लामपुर)मालो देवी (हिलसा)चिंता देवी (रहुई)कांति देवी (दीपनगर)गुड़िया देवी (सालूगंज मोहल्ला) के रूप में हुई है।

    स्धानीय लोगों का आरोप है कि मंदिर परिसर में न तो सुरक्षा का कोई इंतजाम था और न ही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए किसी पुलिसकर्मी को तैनात किया गया था। मेले की पहले से जानकारी होने के बाद भी प्रशासन की तरफ से यहां किसी मजिस्ट्रेट को तैनात नहीं किया गया था। घटना स्थल से 30 किलोमीटर की दूरी पर राष्ट्रपति आने वाली थीं, वहां 8 जिले के ढाई हजार जवान तैनात किए गए थे।

    इस बीच केंद्र और राज्य सरकार ने पीड़ितों के परिवारों को अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम राहत कोष (पीएमएनआरएफ)से मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग से 04-04 लाख रुपये एवं मुख्यमंत्री राहत कोष से (सीएमडीआरएफ ) 02-02 लाख रुपये (कुल 06 लाख रुपये) अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं। राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुये हैं।

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माता शीतला देवी मंदिर में हुये भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा, ” यह घटना काफी दुखद है और मैं इससे मर्माहत हूं।”

    बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी हादसे पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा “नालंदा के मघड़ा स्थित माता शीतलाष्टमी मंदिर में हुई भगदड़ की यह अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक घटना हम सभी के लिए गहरी पीड़ा का विषय है। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में अपने प्राण गंवाने वाले श्रद्धालुओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। साथ ही, घायल हुए सभी भक्तों के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इस कठिन समय में राज्य सरकार और हम सभी उनके साथ मजबूती से खड़े हैं।”

    बिहार सरकार में मंत्री विजय चौधरी ने नालंदा कि घटना को अत्यंत दुःखद बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। घायलों को सरकारी खर्चे पर इलाज की सुविधा दी जा रही है।

    बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने नालंदा के मघड़ा के शीतला माता मंदिर में भगदड़ मचने से श्रद्धालुओं की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने की घटना पर शोक संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसने हम सभी को मर्माहत कर दिया है।

    जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने नालंदा स्थित माता शीतला मंदिर में हुई भगदड़ की घटना में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस हादसे को हृदयविदारक बताते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है और इससे समाज के सभी लोग मर्माहत हैं।

    तेजस्वी यादव ने अपने फेसबुक हेंडल पर लिखा, “नालंदा के मघड़ा स्थित माता शीतला मंदिर में प्रशासनिक कुव्यवस्था के कारण हुई भगदड़ की हृदयविदारक घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।”

    तेजस्वी ने कहा, ” राज्य सरकार और जिला प्रशासन से आग्रह है कि घायलों के समुचित इलाज, मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता और घटना की उच्चस्तरीय जांच सुनिश्चित कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए, भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।” बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने राज्य सरकार को इसके लिए पूरी तरह जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि भाजपा-जदयू की सरकार श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल रही है।

    बहरहाल, नालंदा का यह हादसा न सिर्फ प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल खड़े करता है, बल्कि बड़े धार्मिक आयोजनों में भीड़ प्रबंधन की चुनौतियों को भी उजागर करता है। फिलहाल पीड़ित परिवारों को सहायता पहुंचाने और घटना की निष्पक्ष जांच पर प्रशासन का पूरा फोकस है, जबकि पूरे राज्य में इस घटना को लेकर शोक की लहर है।

    इसे भी पढ़ें……….

    ‘नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़’ अभियान का अंतिम दिन, 93 हथियार, 7.2 किलो सोना, 2.90 करोड़ नकद सहित 25 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    Post Views: 383
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Article‘नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़’ अभियान का अंतिम दिन, 93 हथियार, 7.2 किलो सोना, 2.90 करोड़ नकद सहित 25 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
    Next Article 1 अप्रैल से देशभर में बड़े बदलाव: टैक्स नियम बदले, टोल-गैस महंगी; छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री सस्ती
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    अम्बिकापुर में नशेड़ी नाबालिग का आतंक, मामूली बात पर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार

    July 15, 2026

    बार-बार हो रही चूक, आखिर क्यों नहीं रुक रहे बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने के मामले?, फिर भाग निकले 13 अपचारी

    July 15, 2026

    रामानुजगंज में श्रृंगार स्टोर संचालक पर युवती से बैड टच का आरोप, बीएनएस व एसटी-एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज, हिरासत में लिया गया

    July 15, 2026

    झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन, कांग्रेस ने खोया अपना वरिष्ठ जननेता

    Sponsor: Maa Tour And TravelJuly 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    अम्बिकापुर में नशेड़ी नाबालिग का आतंक, मामूली बात पर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार

    July 15, 2026

    रांची गैंगरेप केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार; बाकी की तलाश तेज

    Sponsor: Maa Tour And TravelJuly 15, 2026

    बार-बार हो रही चूक, आखिर क्यों नहीं रुक रहे बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने के मामले?, फिर भाग निकले 13 अपचारी

    July 15, 2026

    40 लाख के निवेश का हिसाब नहीं! बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप, ग्राहक पहुंचा थाने

    July 15, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • अम्बिकापुर में नशेड़ी नाबालिग का आतंक, मामूली बात पर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार
    • रांची गैंगरेप केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार; बाकी की तलाश तेज
    • बार-बार हो रही चूक, आखिर क्यों नहीं रुक रहे बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने के मामले?, फिर भाग निकले 13 अपचारी
    • 40 लाख के निवेश का हिसाब नहीं! बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप, ग्राहक पहुंचा थाने
    • हिमांशु हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो और आरोपित गिरफ्तार; सभी 16 आरोपी गिरफ्त में
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.