- चुनावी हश्र देख लें आरोप लगाने वाले: कुछ जेल में हैं तो कुछ बेल पर, मुख्यमंत्री साय का विपक्ष पर तीखा हमला
- योग से स्वस्थ जीवन का संदेश: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया सामूहिक योगाभ्यास
- पानी टैंकर की चपेट में आने से 7 वर्षीय बालक की मौत: आक्रोशित परिजनों ने 3 घंटे तक किया एनएच जाम
- मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पर बवाल: भाजपा पार्षद ने थाने में दी शिकायत
- BIG BREAKING..अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: छात्रावास और आईटीआई की सरकारी जमीन से हटाए जा रहे अवैध कब्जे
- राजपत्र के बाद क्या होगा?: बलरामपुर रेल परियोजना को धरातल पर उतरने में अभी कितना समय लगेगा
- खुशियों से भरे घर में पसरा मातम : सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
- 96 साल का इंतजार खत्म: रेल की राह पर बलरामपुर, विकास की नई शुरुआत
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची। झारखंड सरकार ने 1994 बैच की आईपीएस तदाशा मिश्रा को डीजीपी के पद पर नियुक्त किया है। अभी वे प्रभारी डीजीपी के पद पर कार्यरत थीं। गृह विभाग ने इस संबंध में मंगलवार रात अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार तदाशा मिश्रा को महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक (एचओएएफ) के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति झारखंड में पुलिस प्रमुख के चयन एवं नियुक्ति नियमावली 2025 के संशोधित प्रावधान के तहत किया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने पुलिस प्रमुख के चयन और नियुक्ति के लिए आठ जनवरी को एक आदेश जारी किया…
धनबाद। जिले के सबसे व्यस्त बाजार क्षेत्र में हुई बड़ी ज्वेलरी डकैती का पुलिस ने चौंकाने वाले अंदाज में पर्दाफाश कर दिया है। वारदात के कुछ ही घंटों बाद पुलिस की तेज कार्रवाई और आम लोगों की सतर्कता से चार अपराधी सलाखों के पीछे पहुंच गए, जबकि करोड़ों के गहनों की बरामदगी से व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। धनबाद के कतरास बाजार स्थित खेतान टावर कॉम्पलेक्स में जमुना दास-बिसेसरलाल ऑर्नामेंटल ज्वेलरी दुकान में हुई डकैती की गुत्थी सुलझा ली गई है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 22 किलोग्राम चांदी के गहने, 300…
धनबाद। जिले के केंदुआडीह इलाके में गैस रिसाव की घटना को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। लगातार हो रही मौतों से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग कोयला प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर चुके हैं। मामले को लेकर पुटकी अंचल अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति का शव यहां लाए जाने की सूचना मिली थी। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू कार्य चल रहा था और स्थिति सामान्य होने की बात कही जा रही थी। तकनीकी…
बलरामपुर। छात्रों के साथ अमानवीय व्यवहार और शासकीय सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन के मामले में शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा निर्णय लिया है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, रघुनाथनगर में पदस्थ संविदा शिक्षक पीयूष कुमार वर्मा की सेवाएं जांच में दोषी पाए जाने के बाद समाप्त कर दी गई हैं। यह कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई है। छात्र की पिटाई की शिकायत जांच में प्रमाणित प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्यालय में अध्ययनरत एक छात्र के साथ मारपीट किए जाने की शिकायत शिक्षक पीयूष वर्मा के विरुद्ध दर्ज की गई थी। शिकायत की जांच…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में वन भूमि के दोहन के खिलाफ वन विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। दहेजवार बीट क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध मुरूम उत्खनन और परिवहन का खुलासा होने पर विभाग ने मशीनों और वाहनों को जब्त कर लिया। बलरामपुर वन परिक्षेत्र के दहेजवार बीट में अवैध रूप से मुरूम मिट्टी की खुदाई और ढुलाई का मामला सामने आने के बाद वन विभाग की टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक पोकलेन मशीन और मुरूम से लदे दो हाईवा वाहनों को मौके से जब्त किया गया।…
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर की राजनीति में मंगलवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को करारा झटका लगा। पार्टी से जुड़े 15 लोगों ने एक साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। यह ज्वाइनिंग स्थानीय विधायक शकुन्तला सिंह पोर्ते की उपस्थिति में कराई गई, जिससे क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों में हलचल तेज हो गई है। यह कार्यक्रम वाड्रफनगर में पुल के उद्घाटन के पश्चात आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। समारोह के दौरान भाजपा में शामिल हुए लोगों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया…
बलरामपुर। कुसमी विकासखंड के ग्राम बैरडीह–आसनपानी से सामने आया एक मामला न सिर्फ शिक्षा व्यवस्था की साख पर सवाल खड़े कर रहा है, बल्कि गांव की महिलाओं और मासूम बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा कर रहा है। प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक बीरबल यादव पर महिलाओं से अश्लील व्यवहार, अभद्र भाषा के प्रयोग और स्कूली बच्चों के साथ मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। आरोपों के बाद पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है और ग्रामीण एकजुट होकर आरोपी शिक्षक को तत्काल हटाने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त शिक्षक आए…
रांची। रांची के कांके रोड स्थित केयर एंड क्योर मेडिसिन सेंटर में सोमवार की देर रात अचानक आग लग गई। दुकानदार दुकान बंद करके अपने घर जा चुके थे, उसके बाद अचानक दुकान से धुआं निकलना शुरू हुआ और देखते ही देखते आग की लपटें दुकान से बाहर आने लगी। कुछ स्थानीय लोगों ने दुकानदार को घटना की सूचना दी। वहीं अग्निशमन विभाग को भी जानकारी दी गई। थोड़ी देर में दमकल वाहन भी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लिया गया। मेडिसिन दुकान के मालिक ने बताया कि वे लोग दुकान बंद करके…
रायपुर। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की जानकारी दी है। सरगुजा संभाग के अंबिकापुर, कोरिया, सरगुजा, बलरामपुर जैसे इलाकों में सुबह-शाम ठंड बढ़ने की संभावना है। राजधानी रायपुर समेत कई जिले ऐसे हैं, जहां तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच रहा है। वहीं अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है, जिससे ठंड कुछ हद तक कम हो सकती है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.8 सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया, जबकि…
रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। डाॅ. भागवत अभनपुर स्थित ग्राम सोनपैरी में असंग देव कबीर आश्रम में आयोजित विशाल हिंदू सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वे समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद करेंगे, जो संघ के शताब्दी वर्ष (2025-26) के अंतर्गत ‘पंच परिवर्तन’ और ‘सामाजिक समरसता’ जैसे विषयों पर केंद्रित है। वे 30, 31 दिसंबर 2025 और 01 जनवरी 2026 तक छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। आयोजन समिति के सचिव प्रदीप गजेन्द्र ने बताया कि इस सम्मेलन में राष्ट्रीय संत असंग देव जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित…