Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में

    September 11, 2026

    रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट

    September 11, 2026

    अपडेट : शादी के चार महीने बाद तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, मौत का राज अब भी बरकरार

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    • रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट
    • अपडेट : शादी के चार महीने बाद तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, मौत का राज अब भी बरकरार
    • मौसम बदला तो बढ़ी बीमारी, रामानुजगंज अस्पताल की OPD में रोज पहुंच रहे 350 मरीज
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, चार महीने पहले हुई थी शादी
    • छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज से बारिश पकड़ेगी रफ्तार, 27 जिलों में येलो अलर्ट
    • 10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम
    • 71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»जेपीएससी की झारखंड पात्रता परीक्षा में प्रश्न पत्रों की कमी से हंगामा, दो विषयों की परीक्षा रद्द
    Jharkhand

    जेपीएससी की झारखंड पात्रता परीक्षा में प्रश्न पत्रों की कमी से हंगामा, दो विषयों की परीक्षा रद्द

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsApril 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची/बोकारो। झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को आयोजित झारखंड व्याख्याता पात्रता परीक्षा (झारखंड एलिजिब्लिटी टेस्ट) भारी कुप्रबंधन और अव्यवस्था की भेंट चढ़ गई। रांची और बोकारो के एक-एक परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्रों की भारी कमी और तकनीकी खामियों के कारण अभ्यर्थियों ने जोरदार हंगामा किया।

    इसके बाद आयोग ने उड़िया विषय (कोड-023) और शिक्षा विषय (कोड-009) की परीक्षा रद्द कर दी है। दोनों विषयों की परीक्षा अब दोबारा कराई जाएगी, जिसकी नई तिथि, समय और केंद्र से संबंधित जानकारी जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    बोकारो के सेक्टर-9 स्थित सरदार पटेल पब्लिक स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अभ्यर्थियों को पता चला कि शिक्षा विषय (कोड-009) के प्रश्नपत्रों के एक सेट की 32 प्रतियां पहुंची ही नहीं हैं। दोपहर करीब 12:30 बजे प्रशासन ने स्वीकार किया कि संबंधित विषय के प्रश्नपत्र गलती से धनबाद भेज दिए गए हैं।

    इस सूचना के बाद देवघर, दुमका और गोड्डा जैसे दूर-दराज के जिलों से आए 729 अभ्यर्थी आक्रोशित हो गए और केंद्र के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी। न तो परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति हो सकी और न ही उन्हें पेपर दिया गया।

    हंगामे को देखते हुए बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर पहुंचे। उनके साथ सिटी डीएसपी, यातायात डीएसपी और कई थानों की पुलिस को तैनात करना पड़ा।

    इसी तरह रांची के जिला स्कूल स्थित केंद्र पर उड़िया विषय के जो प्रश्न पत्र वितरित किए गए, वह अपठनीय थे। यहां भी परीक्षार्थियों ने हंगामा किया। रांची के सांसद और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इस घटना को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया है।

    उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और घोर लापरवाही है। परीक्षा रद्द करना समाधान नहीं है, बल्कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जेपीएससी में बैठे लोग शायद युवाओं की मेहनत और उनके संघर्ष की अहमियत नहीं समझते। सिर्फ एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दोषियों को छोड़ा नहीं जाना चाहिए।”

    झारखंड में 18 साल के लंबे अंतराल के बाद यह परीक्षा आयोजित की जा रही थी। कई छात्र झारखंड के बाहर के राज्यों से तत्काल टिकट लेकर पहुंचे थे। अभ्यर्थियों ने सिस्टम की पारदर्शिता और तैयारियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

    इसे भी पढ़ें…………..

    250 रुपये के जुर्माने से शुरू हुआ बहिष्कार, 20 साल से समाज से अलग परिवार, बच्चों की शादी तक अटकी

    Post Views: 426
    Previous Article250 रुपये के जुर्माने से शुरू हुआ बहिष्कार, 20 साल से समाज से अलग परिवार, बच्चों की शादी तक अटकी
    Next Article राज्यसभा का सियासी गणित, ‘आप’ के 7 पूर्व नेता आधिकारिक तौर पर हुए भाजपा सांसद
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में

    September 11, 2026

    71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर

    September 9, 2026

    केस डायरी भेजने के नाम पर मांगे 2 लाख, 30 हजार पर हुई डील! रकम लेते ही साइबर थाने का SI रंगेहाथ गिरफ्तार

    September 9, 2026

    गढ़वा में हाथियों के बाद बाघ की दहशत, जंगलों में आधा दर्जन से ज्यादा पशुओं का शिकार

    September 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में

    September 11, 2026

    रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट

    September 11, 2026

    अपडेट : शादी के चार महीने बाद तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, मौत का राज अब भी बरकरार

    September 10, 2026

    मौसम बदला तो बढ़ी बीमारी, रामानुजगंज अस्पताल की OPD में रोज पहुंच रहे 350 मरीज

    September 10, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    • रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट
    • अपडेट : शादी के चार महीने बाद तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, मौत का राज अब भी बरकरार
    • मौसम बदला तो बढ़ी बीमारी, रामानुजगंज अस्पताल की OPD में रोज पहुंच रहे 350 मरीज
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, चार महीने पहले हुई थी शादी
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.