- चुनावी हश्र देख लें आरोप लगाने वाले: कुछ जेल में हैं तो कुछ बेल पर, मुख्यमंत्री साय का विपक्ष पर तीखा हमला
- योग से स्वस्थ जीवन का संदेश: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया सामूहिक योगाभ्यास
- पानी टैंकर की चपेट में आने से 7 वर्षीय बालक की मौत: आक्रोशित परिजनों ने 3 घंटे तक किया एनएच जाम
- मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पर बवाल: भाजपा पार्षद ने थाने में दी शिकायत
- BIG BREAKING..अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: छात्रावास और आईटीआई की सरकारी जमीन से हटाए जा रहे अवैध कब्जे
- राजपत्र के बाद क्या होगा?: बलरामपुर रेल परियोजना को धरातल पर उतरने में अभी कितना समय लगेगा
- खुशियों से भरे घर में पसरा मातम : सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
- 96 साल का इंतजार खत्म: रेल की राह पर बलरामपुर, विकास की नई शुरुआत
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में रविवार रात व्यवसायी पर हुए सनसनीखेज लूटकांड में सरगुजा पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए महज कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपितों को पकड़ लिया। इस दौरान लूट की पूरी 20 लाख रुपये की नगद राशि और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। मामला 28 दिसंबर 2025 की रात का है, जब सज्जन कॉलोनी निवासी अंकित गोयल ने थाना कोतवाली अंबिकापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके मामा अनिल अग्रवाल रात करीब 9:30 बजे अपनी दुकान से घर लौट रहे थे। सत्तीपारा रोड स्थित कैलाश मोड़ के…
बलरामपुर। जिले में फसल गिरदावरी कार्य में लापरवाही के एक मामले में जिला प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। खरीफ मौसम 2025-26 की फसल गिरदावरी के दौरान जांच में लापरवाही एवं उदासीनता प्रमाणित होने पर रामचन्द्रपुर तहसील में पदस्थ पटवारी विवेक शुभम वैभव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर (भू-अभिलेख शाखा) बलरामपुर-रामानुजगंज द्वारा जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार रामचन्द्रपुर के प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। जांच में पाया गया कि पटवारी विवेक शुभम वैभव द्वारा फसल गिरदावरी (मौसम खरीफ) वर्ष 2025-26 के दौरान अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं किया गया, जिससे…
रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में मंगलवार से तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि होने की संभावना है। वहीं राज्य के उत्तरी जिलों (देवघर, दुमका, गिरिडीह जामताड़ा और पाकुड़) में मंगलवार को कहीं-कहीं घना कुहासा छाने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान 27 डिग्री चाईबासा में और सबसे कम तापमान रांची के कांके में 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इधर, सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा। सुबह में भारी कनकनी महसूस की गई, लेकिन…
पलामू। उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में सोमवार जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक साेमवार काे हुई। समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उपायुक्त ने डीएमओ से पिछली बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की जानकारी ली। डीएमओ सुनील कुमार ने अवैध खनन पर कार्रवाई की रिपोर्ट उपलब्ध कराया। उन्होंने बताया कि नवंबर महीने में खनन विभाग ने अबतक अवैध परिवहन व खनन कर रहे कुल 18 वाहनों को जब्त किया है। 11 लाख 32 हज़ार रुपये बतौर जुर्माना भी वसूला गया। वहीं 5 प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है। जिला परिवहन कार्यालय की ओर से 12 वाहनों को…
बलरामपुर। प्रतापपुर से भाजपा विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के कथित फर्जी जाति प्रमाणपत्र प्रकरण में आज होने वाली बहुप्रतीक्षित सुनवाई एक बार फिर टल गई है। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जिला स्तरीय सत्यापन समिति के सदस्य उपस्थित नहीं हो सके, जिसके कारण कार्यवाही नहीं हो पाई। अब समिति अध्यक्ष ने अगली सुनवाई की तारीख 29 जनवरी 2026 तय की है। फैसले में हो रही देरी से आदिवासी समाज में असंतोष और गहराता जा रहा है। प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के कथित फर्जी जाति प्रमाणपत्र मामले में आज जिला स्तरीय सत्यापन समिति के समक्ष सुनवाई प्रस्तावित थी, लेकिन कर्मचारियों…
बलरामपुर। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना बसंतपुर पुलिस ने छत्तीसगढ़-उत्तर प्रदेश सीमा पर एक टाटा ट्रक से नारियल भूसी के भीतर छिपाकर ले जाया जा रहा 1198.460 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी जब्त किया गया है। पुलिस ने विज्ञप्ति जारी कर आज सोमवार को बताया कि, पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा (भा.पु.से.) एवं पुलिस…
बलरामपुर। जिले के प्रतापपुर से भाजपा विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के कथित फर्जी जाति प्रमाणपत्र प्रकरण में आज सोमवार, 29 दिसंबर को जिला स्तरीय सत्यापन समिति की सुनवाई प्रस्तावित है। 11 दिसंबर को फैसला टलने के बाद से आदिवासी समाज में आक्रोश लगातार बढ़ता गया है। आज यदि समिति कोई स्पष्ट निर्णय नहीं सुनाती है, तो आदिवासी समाज ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दे रखी है, जिससे जिले में तनाव की स्थिति बन सकती है। प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के कथित फर्जी जाति प्रमाणपत्र मामले में आज 29 दिसंबर को जिला स्तरीय सत्यापन समिति के समक्ष सुनवाई होनी है।…
बलरामपुर। जिले में दो–तीन दिनों तक धूप निकलने के बाद सोमवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। रामानुजगंज में घना कोहरा छा गया, जिससे दृश्यता लगभग शून्य हो गई। सोमवार सुबह यहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे ठंड का असर एक बार फिर तेज हो गया। रोजाना जहां सुबह होते ही धूप निकल आती थी, वहीं आज कोहरे की मोटी चादर ने सूर्य को भी छिपा दिया। सड़कों, गलियों और खुले इलाकों में कुछ ही मीटर की दूरी तक दिखाई देना मुश्किल हो गया। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी रफ्तार से चलना पड़ा, वहीं…
बलरामपुर। सनातन धर्म से जुड़े मुद्दों को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में आज रविवार काे भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश के कई जिलों में एक साथ प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया। बलरामपुर में भी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नारेबाज़ी और पुतला दहन के जरिए अपना विरोध दर्ज कराया। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज प्रदेशभर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ पुतला दहन किया। प्रदर्शन का कारण सनातन धर्म और साधु-संतों को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयानों को बताया गया। बलरामपुर में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता…
बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में आज भी ऐसे कई अनुभवी और कर्तव्यनिष्ठ चिकित्सक हैं, जो सीमित संसाधनों के बावजूद ईमानदारी से लोगों की सेवा कर रहे हैं। लेकिन इसी नगर में एक ऐसा ‘बाबा’ भी सक्रिय है, जो न केवल स्वास्थ्य व्यवस्था की साख पर सवाल खड़ा कर रहा है, बल्कि अंधविश्वास, अवैध दवाओं और झाड़फूंक के सहारे लोगों की जिंदगी से खुला खिलवाड़ कर रहा है। हैरानी की बात यह है कि नगर के सबसे व्यस्तम मार्ग पर वर्षों से यह धंधा फल-फूल रहा है और जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठा है। रामानुजगंज नगर के बीचों-बीच, व्यस्ततम बीच चौक…